पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनसीबी के घोषित अपराधी समेत चार तस्कर और उग्रवादी गिरफ्तार

56.8 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

इंफाल। मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में चलाए गए अभियान के दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के एक घोषित अपराधी, दो कथित मादक पदार्थ तस्करों, एक गांजा तस्कर तथा प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन सोरेपा के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने एनसीबी की दिल्ली जोनल इकाई के अतिरिक्त निदेशक के अनुरोध पर थौबल जिले के मोइजिंग वांगमताबा चिंग्या लेइकाई निवासी मोहम्मद आमिर खान उर्फ रहमान को गिरफ्तार किया। वह एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज एक एनसीबी मामले में घोषित अपराधी था।

एक अन्य अभियान में पुलिस ने थौबल जिले के लिलोंग लेइहाओखोंग लेइनुंग होटल मानिंग निवासी मो. जाकिर हुसैन (44) उर्फ टोम्बा को उसके घर से गिरफ्तार किया।

उसके कब्जे से कोडीन युक्त कफ सिरप, पी-निएट्रा-10 (संभावित एन-10) टैबलेट तथा ट्रोस्पास प्लस कैप्सूल बरामद किए गए।

जिरीबाम जिले के लामखाई बाजार क्षेत्र से कोंजेंगबाम कुल्ला सिंह (47) को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से लगभग 56.8 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

इसी दौरान सुरक्षा बलों ने थौबल जिले के थौबल हाओखा क्षेत्र से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन सोरेपा के सक्रिय सदस्य युमनाम नरेश सिंह उर्फ काकपा (26) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि सभी मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच जारी है।'

500 करोड़ के कथित क्रिप्टो घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : 500 करोड़ के कथित क्रिप्टो घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मकान में घुसे चोरों ने लाखों के जेवर व नकदी लेकर फरार, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपित

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के रतेह चौराहा के पास स्थित सेमरा कलां गांव में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

सोनम वांगचुक का अनशन भ्रम की राजनीति का जीता-जागता सबूत: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुद्दाविहीन विपक्ष अब भ्रम की छिछली राजनीति पर...
उत्तर प्रदेश 

संपादकीय: वांगचुक बनाम सरकार! लोकतंत्र की हार या प्रशासनिक विवेक?

भूख हड़ताल के 21वें दिन पुलिस द्वारा जबरन हॉस्पिटल ले जाया गया सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल को जबरिया समाप्त...
विचार मित्र 
संपादकीय: वांगचुक बनाम सरकार! लोकतंत्र की हार या प्रशासनिक विवेक?

मुख्यमंत्री योगी ललिता गौतम प्रकरण में सख्त, विवेचना में लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मेरठ की दिवंगत छात्रा ललिता गौतम के परिजनों से गाजियाबाद स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी ललिता गौतम प्रकरण में सख्त, विवेचना में लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने हनुमानगढ़ी में किया दर्शन

अयोध्या। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 'गौमाता जनजागरण यात्रा' के तहत अयोध्या पहुंचे और शनिवार को हनुमानगढ़ी में दर्शन किए।इससे पूर्व...