राजस्थान में मानसून की रफ्तार सुस्त, 21 जुलाई से फिर सक्रिय होने के आसार

20 से अधिक जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान में मानसून की रफ्तार अभी भी थमी हुई है। प्रदेश में शनिवार को केवल 10 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। कमजोर मानसून के कारण राज्य में अब तक सामान्य से 21 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार 21 जुलाई से मानसून एक बार फिर सक्रिय हो सकता है। इस दिन प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में तेज बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके बाद 22 और 23 जुलाई से पश्चिमी तथा मध्य राजस्थान में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। वहीं 23 से 26 जुलाई के बीच बीकानेर और जोधपुर संभाग के कई इलाकों में अच्छी बारिश होने के संकेत हैं।

शनिवार को बाड़मेर, बालोतरा, जालोर, सिरोही, उदयपुर, सलूंबर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, बारां और झालावाड़ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

पिछले 24 घंटे में डूंगरपुर, कोटा और अलवर में सबसे अधिक वर्षा हुई। डूंगरपुर में 12.5 मिमी और कोटा में 16.6 मिमी बारिश हुई, जबकि अलवर में देर शाम तेज बारिश का दौर चला।

मानसून की सुस्ती के बीच प्रदेश में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। श्रीगंगानगर सहित चार जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर मापा गया।

मानसून का जोरदार असर: चार जिलों को छोड़ पूरे प्रदेश में बारिश का ऑरेंज-यलो अलर्ट ये खबर भी पढ़े : मानसून का जोरदार असर: चार जिलों को छोड़ पूरे प्रदेश में बारिश का ऑरेंज-यलो अलर्ट

श्रीगंगानगर सबसे गर्म रहा, जहां पारा करीब 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके अलावा चूरू में 41.1 डिग्री और बीकानेर में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन से चार दिनों तक कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं, लेकिन 21 जुलाई से मानसून के दोबारा सक्रिय होने के साथ प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में वर्षा का दौर तेज होने की उम्मीद है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनसीबी के घोषित अपराधी समेत चार तस्कर और उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल। मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में चलाए गए अभियान के दौरान नारकोटिक्स...
राष्ट्रीय 
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनसीबी के घोषित अपराधी समेत चार तस्कर और उग्रवादी गिरफ्तार

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 17 वर्षीय किशोर की मौत, बाइकों के उड़े परखच्चे

मेदिनीपुर। पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा थाना अंतर्गत बस स्टैंड इलाके में शुक्रवार रात दो बाइकों के...
पश्चिम बंगाल 
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 17 वर्षीय किशोर की मौत, बाइकों के उड़े परखच्चे

कोलकाता में यूसीसी पर मंथन, विशेषज्ञों ने न्याय और समानता के संवैधानिक मूल्यों पर दिया जोर

कोलकाता। सिस्टर निवेदिता यूनिवर्सिटी (एसएनयू) के विधि विभाग और सिटिज़न्स फॉर जस्टिस (सी4जे) के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को "यूनिफॉर्म...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता में यूसीसी पर मंथन, विशेषज्ञों ने न्याय और समानता के संवैधानिक मूल्यों पर दिया जोर

सोनम वांगचुक को कैसे हटाया गया? 30 सेकंड का प्लान, फोन जैमर और सफेद पर्दे के पीछे चला पूरा ऑपरेशन

नई दिल्ली: भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर सफदरजंग...
सोनम वांगचुक को कैसे हटाया गया? 30 सेकंड का प्लान, फोन जैमर और सफेद पर्दे के पीछे चला पूरा ऑपरेशन

ब्रायन लारा ने सर गारफील्ड सोबर्स को दी श्रद्धांजलि, बोले- उनकी विरासत कभी नहीं भुलाई जाएगी

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा ने महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स के निधन पर गहरा शोक व्यक्त...
खेल 
ब्रायन लारा ने सर गारफील्ड सोबर्स को दी श्रद्धांजलि, बोले- उनकी विरासत कभी नहीं भुलाई जाएगी

उत्तर प्रदेश

वाराणसी में ‘प्रिय केलकर जी’ कार्यक्रम का आयोजन, अभाविप पूर्व कार्यकर्ताओं का होगा स्नेह मिलन

वाराणसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की काशी प्रांत इकाई की ओर से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में ‘प्रिय केलकर जी’ कार्यक्रम का आयोजन, अभाविप पूर्व कार्यकर्ताओं का होगा स्नेह मिलन

बहराइच: कंपोजिट दुकान का शटर तोड़ चोरों ने उड़ाई नकदी, एलईडी व महंगी शराब, जांच में जुटी पुलिस

​बहराइच/जरवलरोड(तरुणमित्र संवाददाता)। जिले के जरवलरोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत जरवल कस्बा चीनी मिल बाईपास मार्ग पर पकड़ी मोड़ स्थित...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: कंपोजिट दुकान का शटर तोड़ चोरों ने उड़ाई नकदी, एलईडी व महंगी शराब, जांच में जुटी पुलिस

विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की हेरोइन के साथ चार आरोपी दबोचे गए

मीरजापुर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विंध्याचल पुलिस ने शुक्रवार देर रात 20...
उत्तर प्रदेश 
विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की हेरोइन के साथ चार आरोपी दबोचे गए

मुख्यमंत्री योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर