राजस्थान में मानसून कमजोर, 21 जुलाई से बरसात का दौर शुरू होने के आसार

21 जुलाई से मानसून के सक्रिय होने का अनुमान

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • राजस्थान में अब तक सामान्य से 18% कम बारिश।
  • 17 जुलाई को 19 जिलों में हल्की बारिश की संभावना।
  • 20 जुलाई के लिए 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी।

जयपुर। राजस्थान में इस बार मानसून की रफ्तार अब तक सुस्त बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अब तक सामान्य से 18 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

मानसून की कमजोर गतिविधियों के कारण कई जिलों में गर्मी का असर फिर बढ़ने लगा है। शुक्रवार 17 जुलाई को प्रदेश के 19 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 20 जुलाई को 17 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 21 जुलाई से मानसून एक बार फिर सक्रिय होगा और प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।

मानसून की कमजोरी का असर तापमान पर भी दिखाई दे रहा है। गुरुवार को चूरू प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

मध्य प्रदेश में फिर मौसम ने बदली करवट, आज बालाघाट-डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश में फिर मौसम ने बदली करवट, आज बालाघाट-डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट

बीकानेर में भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। हालांकि श्रीगंगानगर में गुरुवार को 17 मिमी बारिश होने से वहां का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया।

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में मानसून ट्रफ लाइन सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर हिमालय क्षेत्र की तरफ खिसक गई है, जिससे राजस्थान में मानसूनी सिस्टम कमजोर पड़ा है।

इसके साथ ही ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण भी प्रदेश में बारिश की गतिविधियां प्रभावित हुई हैं।

शुक्रवार को कोटपुतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, अलवर, डीग, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, सिरोही, उदयपुर, सलूंबर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, बारां और झालावाड़ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

राजधानी जयपुर में भी मानसून कमजोर पड़ा हुआ है। पिछले 11 दिनों से एक मिमी भी बारिश नहीं होने के कारण शहर में वर्षा का आंकड़ा औसत से नीचे पहुंच गया है। जून और जुलाई में अब तक 135 मिमी बारिश हुई है, जबकि अकेले जुलाई महीने में औसतन 180 मिमी बारिश होती है।

मौसम विभाग के अनुसार 21 जुलाई से पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ बारिश का दौर फिर शुरू होने की संभावना है। इसके बाद 22 और 23 जुलाई से पश्चिमी एवं मध्य राजस्थान में भी मानसून की गतिविधियां तेज होने का अनुमान है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

प्रयागराज। मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने शुक्रवार सुबह प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए गरज-चमक, बिजली गिरने...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

बिजनौर में तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार चौकीदार को मारी टक्कर, मौके पर मौत

बिजनौर। जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में साइकिल सवार 45 वर्षीय जागेश कुमार...
उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार चौकीदार को मारी टक्कर, मौके पर मौत

छत्तीसगढ़ के  बालोद, चांपा एवं सरोना रेलवे स्टेशन का आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुभारंभ

पीएम मोदी आज देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का करेंगे लोकार्पण। छत्तीसगढ़ के चांपा, सरोना और बालोद स्टेशन शामिल।...
राष्ट्रीय  छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ के  बालोद, चांपा एवं सरोना रेलवे स्टेशन का आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुभारंभ

डिमना लेक में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबा युवक , घंटों बाद भी नहीं मिला सुराग

पूर्वी सिंहभूम। शहर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डिमना लेक में शुक्रवार सुबह नहाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में...
झारखंड 
डिमना लेक में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबा युवक , घंटों बाद भी नहीं मिला सुराग

सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने की कीमत में गिरावट का रुख बना हुआ...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

प्रयागराज। मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने शुक्रवार सुबह प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए गरज-चमक, बिजली गिरने...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

बिजनौर में तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार चौकीदार को मारी टक्कर, मौके पर मौत

बिजनौर। जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में साइकिल सवार 45 वर्षीय जागेश कुमार...
उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार चौकीदार को मारी टक्कर, मौके पर मौत

लखनऊ में 69वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वैज्ञानिक प्रतियोगिता का समापन, मेरठ और लखनऊ जोन का शानदार प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की 69वीं वार्षिक वैज्ञानिक अनुसंधान, पुलिस फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, कम्प्यूटर, डॉग स्क्वाड एवं एंटी सेबोटाज चेक प्रतियोगिता–2026...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में 69वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वैज्ञानिक प्रतियोगिता का समापन, मेरठ और लखनऊ जोन का शानदार प्रदर्शन

मोहनलालगंज में 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के धर्मावत खेड़ा गांव में 16 वर्षीय किशोरी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला...
उत्तर प्रदेश 
मोहनलालगंज में 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी