डीएम ने कान्हा गो-आश्रय स्थल कुरमौर/कुरमौल का किया स्थलीय निरीक्षण

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा नगर पंचायत हैंसर बाजार घनघटा में नव निर्मित कान्हा गो-आश्रय स्थल कुरमौर/कुरमौल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान नवनिर्मित गो-आश्रय स्थल में गोवंशो को रहने के लिए चार बड़े टीन शेड, बाउन्ड्रीवाल, गार्ड रूम, भूसा घर, पानी पीने की उचित व्यवस्था हेतु समर सेबुल पम्प लगा हुआ पाया गया।
गो-आश्रय स्थल में लगभग 200 निराश्रित गोवंशो को संरक्षित करने की व्यवस्था है। 
गोवंशो के हरा चारा हेतु भूमि की उपलब्धता के बारे में जिलाधिकारी द्वारा पूछे जाने पर अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत द्वारा बताया गया कि सरकारी भूमि पर करीब 10 विश्वा भूमि पर हरा चारा की बुआई करायी गयी है, गौशाला के समीप ही कुछ अन्य सरकारी भूमि उपलब्ध है जिसके चिन्हांकन हेतु जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी घनघटा को निर्देशित किया गया। भूमि का चिन्हांकन हो जाने पर पशुओं को हरा चारा की उपलब्धता रहेगी। जिलाधिकारी द्वारा हरा चारा की उपलब्ध हेतु विशेष बल दिया गया। 
गौशाला में विद्युत कनेक्शन न होने पर अधिशाषी अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड को पत्र प्रेषित किया गया है, परन्तु अभी तक कनेक्शन नही दिया गया है, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा अधिशाषी अभियन्ता विद्युत को तत्काल कनेक्शन करते हुए निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत को निर्देशित किया गया कि गो-आश्रय स्थल परिसर में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कराया जाय, जिससे गोवंशो को पर्याप्त छाया उपलब्ध हो सके।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार धनघटा राजेश कुमार, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत हैंसर बाजार,  ओएसडी राकेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
 
लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

तालाब पर अतिक्रमण का आरोप , पैमाइश को लेकर न्याय की गुहार

मकान के पीछे के रास्ता से तालाब की भूमि पर कब्जा करने का आरोप सरोजनीनगर । सरोजनीनगर स्थित बाग नंबर-03...
उत्तर प्रदेश 
तालाब पर अतिक्रमण का आरोप , पैमाइश को लेकर न्याय की गुहार

डीएम के सामने ही पीड़ित महिलाओं ने लगाया जिला प्रशासन मुर्दाबाद के नारे

जिलाधिकारी को सौंपा शिकायत पत्र  लखनऊ। सरोजनी नगर तहसील में शनिवार को डीएम विशाख जी. अय्यर के सामने ही जिला...
उत्तर प्रदेश 
डीएम के सामने ही पीड़ित महिलाओं ने लगाया जिला प्रशासन मुर्दाबाद के नारे

बच्चों को वैन में भूसे की तरह ठूंस कर दौड़ रहे बेअंदाज चालक, हादसे को दे रहे दावत

स्कूल वैन ने ट्रैफिक नियमों की उड़ाईं धज्जियां  बख्शी का तालाब।सीतापुर हाईवे पर हर दिन सैकड़ों मासूम बच्चों की...