इंस्टाग्राम पर फेक आईडी के कारण फंस गया हूँ, छुड़ा दीजिए साहब

जिला कारागार में लगा बंदी समस्या समाधान दिवस

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व न्यायिक अधिकारी सुनील कुमार सिंह के पहल पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव के अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कारागार में बंदी समस्या समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एक बंदी ने कहा कि वह इंस्टाग्राम सोशल मीडिया पर बनाए गए फेक आईडी के कारण फंस गया है। उसने जिला कारागार से छुड़ाने की गुहार लगाई।
     जिला कारागार में आयोजित बंदी समस्या समाधान दिवस में दुधारा थानाक्षेत्र के पकड़ी आराजी गांव निवासी संदीप प्रजापति ने कहा कि इंस्टाग्राम पर उसका फोटो किसी अन्य महिला के साथ जोड़कर किसी ने अपलोड कर दिया है। उक्त महिला के पति के द्वारा एफआईआर दर्ज कराने पर उसकी गिरफ्तारी हुई है। घनघटा थानाक्षेत्र के चपरा पूर्वी गांव निवासी परमेश ने कहा कि वर्ष 2008 के एक मुकदमे में उसके खिलाफ वारंट होने पर गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली खलीलाबाद थानाक्षेत्र के सरौली गांव निवासी अभिषेक जायसवाल ने कहा कि उनके खिलाफ चोरी के तीन मुकदमें हैं। जमानत पर छूटने पर मुकामी पुलिस द्वारा गांजा बरामदगी में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इसी थानाक्षेत्र के थवईपार गांव निवासी मनीष सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा चोरी के मामले में जेल भेज दिया गया है। इसप्रकार कुछ अन्य बंदियों ने जमानत होने के उपरांत जमानतदार न मिल पाने के कारण जेल में निरुद्ध रहने पर रिहा कराने की गुहार लगाई। उपस्थित बंदियों के समस्या को चीफ डिफेंस काउंसिल अन्जय कुमार श्रीवास्तव के द्वारा सुनकर उसके न्यायोचित निराकरण का आश्वासन दिया गया। इस दौरान डिप्टी जेलर मोतीलाल गुप्ता, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल प्रज्ञा श्रीवास्तव व अनेक बंदी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

राष्ट्रपति मुर्मु 19 से 25 जुलाई तक मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया व रोमानिया के दौरे पर

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 से 25 जुलाई तक मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया की राजकीय यात्रा पर जाएंगी।...
राष्ट्रीय  राज्य 
राष्ट्रपति मुर्मु 19 से 25 जुलाई तक मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया व रोमानिया के दौरे पर

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने आंवला सांसद को सौपा ज्ञापन

बदायूं। शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने  टीचर फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव संजीव शर्मा...
उत्तर प्रदेश 
टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने आंवला सांसद को सौपा ज्ञापन

लखनऊ में निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्षद प्रतिनिधि के बीच नोकझोंक

— क्षेत्रीय पार्षद के देवर पंकज ने की अभ्रदता से बात : शिवा गौड़  
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्षद प्रतिनिधि के बीच नोकझोंक

गैंगस्टर एक्ट के दोषी गैंग लीडर दीपू रावत को 2 वर्ष की कैद

सोनभद्र। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व दर्ज हुए गैंगेस्टर एक्ट के मामले में विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर एक्ट सोनभद्र हरिकेश कुमार की...