शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर महिला से ₹1.16 लाख की साइबर ठगी, मामला दर्ज

गूगल पे के जरिए कई किश्तों में पैसे ट्रांसफर कराए

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

गदरपुर (ऊधमसिंह नगर)। शेयर मार्केट में निवेश पर अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर गदरपुर की एक महिला से 1.16 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार ग्राम सूरजपुर नंबर-1 भैंसिया निवासी जसजीत कौर पत्नी गुरप्रीत सिंह ने कोतवाली गदरपुर में दी तहरीर में बताया कि वह शेयर मार्केट से जुड़ा कार्य करती हैं।

दो फरवरी 2026 को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को डायनेमिक कैपिटल कंपनी का कर्मचारी बताते हुए शेयर ट्रेडिंग में निवेश पर बेहतर मुनाफा दिलाने का भरोसा दिलाया।

आरोप है कि आरोपी ने विश्वास में लेकर पीड़िता से आईसीआईसीआई बैंक खाते से गूगल पे के माध्यम से अलग-अलग किश्तों में कुल एक लाख 16 हजार 500 रुपये अपने बताए खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद आरोपी ने अपने सभी मोबाइल नंबर बंद कर दिए, जिससे पीड़िता को ठगी का पता चला।

पीड़िता की शिकायत पर गदरपुर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ साइबर धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बैंक खातों के लेनदेन और इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों की जांच कर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विशेष यज्ञ, आज की गंगा आरती समर्पित ये खबर भी पढ़े : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विशेष यज्ञ, आज की गंगा आरती समर्पित

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

धनबाद नवोदय विद्यालय में छात्र से मारपीट पर बवाल, अभिभावकों ने किया धरना-प्रदर्शन

धनबाद। धनबाद के निरसा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बेनागड़िया में 10वीं कक्षा के एक छात्र के साथ मारपीट...
झारखंड 
धनबाद नवोदय विद्यालय में छात्र से मारपीट पर बवाल, अभिभावकों ने किया धरना-प्रदर्शन

500 करोड़ के कथित क्रिप्टो घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

शिमला। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के शिमला सब-जोनल कार्यालय ने हिमाचल और पंजाब में दर्ज मामलों से जुड़े बहुचर्चित कथित क्रिप्टोकरेंसी...
राष्ट्रीय  हिमाचल 
500 करोड़ के कथित क्रिप्टो घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

मूसलाधार बारिश से बिलासपुर जलमग्न, 40 से अधिक लोगों का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

बिलासपुर/रायपुर। गुरुवार रात से शुक्रवार दोपहर तक हुई मूसलाधार बारिश से बिलासपुर जलमग्न हो गया है। शहर में बाढ़ जैसे...
छत्तीसगढ़ 
मूसलाधार बारिश से बिलासपुर जलमग्न, 40 से अधिक लोगों का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

गुदड़ी के लाल ने कर दिया कमाल 

प्रदीप मिश्रा
उत्तर प्रदेश 
गुदड़ी के लाल ने कर दिया कमाल 

उत्तर प्रदेश

गुदड़ी के लाल ने कर दिया कमाल 

प्रदीप मिश्रा
उत्तर प्रदेश 
गुदड़ी के लाल ने कर दिया कमाल 

डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अशोक कुमार शुक्ला ने किया श्रावस्ती आगमन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी कर कानून व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अशोक कुमार शुक्ला ने किया श्रावस्ती आगमन

संस्कारों को सुरक्षित करने से संस्कृति अच्छी होती है--निर्भय सागर

फिरोजाबाद ,जैन नगर खेड़ा स्थित जैन मंदिर में आयोजित धर्म सभा मे पूज्य आचार्य निर्भय सागर महाराज ने उपस्थित जन...
उत्तर प्रदेश 
संस्कारों को सुरक्षित करने से संस्कृति अच्छी होती है--निर्भय सागर