धनबाद नवोदय विद्यालय में छात्र से मारपीट पर बवाल, अभिभावकों ने किया धरना-प्रदर्शन

दोषियों पर कार्रवाई और प्राचार्य के निलंबन की मांग की गई

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

धनबाद। धनबाद के निरसा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बेनागड़िया में 10वीं कक्षा के एक छात्र के साथ मारपीट की घटना के विरोध में शुक्रवार को विद्यालय के बाहर अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने विद्यालय प्रबंधन पर छात्रों की सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और विद्यालय के प्राचार्य को निलंबित करने की मांग की।

अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय में पहले भी एक छात्र की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया था, लेकिन उस घटना को सामान्य बताकर दबाने का प्रयास किया गया। अब छात्र के साथ बेल्ट से मारपीट की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर भक्तों में उत्साह, राज्यपाल और सीएम ने दी शुभकामनाएं ये खबर भी पढ़े : भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर भक्तों में उत्साह, राज्यपाल और सीएम ने दी शुभकामनाएं

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उपायुक्त (डीसी) स्वयं मौके पर आकर कार्रवाई का आश्वासन नहीं देंगे, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। कई अभिभावकों ने विद्यालय की व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर अपने बच्चों का नामांकन वापस लेने की भी बात कही।

सूचना मिलने पर निरसा के बीडीओ इंद्र लाल ओहदार, एसडीपीओ लीलेश्वर महतो और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बीडीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि मारपीट की घटना में शामिल सभी छात्रों को विद्यालय से निष्कासित कर घर भेज दिया गया है तथा उनका स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

साथ ही विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा गया है। एसडीपीओ लीलेश्वर महतो ने बताया कि पीड़ित छात्र की शिकायत पर छह छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

प्रारंभिक जांच में रैगिंग की पुष्टि नहीं हुई है। उनके अनुसार छात्रों के बीच किसी खेल से जुड़े पैसों के विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। विद्यालय के बाहर देर शाम तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा और पुलिस स्थिति पर लगातार नजर रखे रही।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

धनबाद नवोदय विद्यालय में छात्र से मारपीट पर बवाल, अभिभावकों ने किया धरना-प्रदर्शन

धनबाद। धनबाद के निरसा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बेनागड़िया में 10वीं कक्षा के एक छात्र के साथ मारपीट...
झारखंड 
धनबाद नवोदय विद्यालय में छात्र से मारपीट पर बवाल, अभिभावकों ने किया धरना-प्रदर्शन

500 करोड़ के कथित क्रिप्टो घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

शिमला। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के शिमला सब-जोनल कार्यालय ने हिमाचल और पंजाब में दर्ज मामलों से जुड़े बहुचर्चित कथित क्रिप्टोकरेंसी...
राष्ट्रीय  हिमाचल 
500 करोड़ के कथित क्रिप्टो घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

मूसलाधार बारिश से बिलासपुर जलमग्न, 40 से अधिक लोगों का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

बिलासपुर/रायपुर। गुरुवार रात से शुक्रवार दोपहर तक हुई मूसलाधार बारिश से बिलासपुर जलमग्न हो गया है। शहर में बाढ़ जैसे...
छत्तीसगढ़ 
मूसलाधार बारिश से बिलासपुर जलमग्न, 40 से अधिक लोगों का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

गुदड़ी के लाल ने कर दिया कमाल 

प्रदीप मिश्रा
उत्तर प्रदेश 
गुदड़ी के लाल ने कर दिया कमाल 

उत्तर प्रदेश

गुदड़ी के लाल ने कर दिया कमाल 

प्रदीप मिश्रा
उत्तर प्रदेश 
गुदड़ी के लाल ने कर दिया कमाल 

डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अशोक कुमार शुक्ला ने किया श्रावस्ती आगमन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी कर कानून व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अशोक कुमार शुक्ला ने किया श्रावस्ती आगमन

संस्कारों को सुरक्षित करने से संस्कृति अच्छी होती है--निर्भय सागर

फिरोजाबाद ,जैन नगर खेड़ा स्थित जैन मंदिर में आयोजित धर्म सभा मे पूज्य आचार्य निर्भय सागर महाराज ने उपस्थित जन...
उत्तर प्रदेश 
संस्कारों को सुरक्षित करने से संस्कृति अच्छी होती है--निर्भय सागर