मूसलाधार बारिश से बिलासपुर जलमग्न, 40 से अधिक लोगों का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

बाढ़ जैसे हालात, कई इलाकों में 4–5 फीट तक जलभराव

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बिलासपुर/रायपुर। गुरुवार रात से शुक्रवार दोपहर तक हुई मूसलाधार बारिश से बिलासपुर जलमग्न हो गया है। शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

शहर के निचले इलाकों, मुख्य सड़कों और कॉलोनियों में 4 से 5 फीट तक पानी भर गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कई स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है और आपातकालीन रेस्क्यू अभियान चलाए जा रहे हैं।

मौसम विभाग ने बताया है कि बिलासपुर जिले में 24 घंटे के दौरान औसतन 74.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जिसमें सीपत में सर्वाधिक 110.2 मिमी और बिलासपुर तहसील में 90 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में गिरफ्तार ईबिक्सकैश के चेयरमैन 10 दिनों की ईडी रिमांड पर ये खबर भी पढ़े : महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में गिरफ्तार ईबिक्सकैश के चेयरमैन 10 दिनों की ईडी रिमांड पर

कलेक्टर बंगले, सरकंडा और बंधवापारा सहित कई रिहायशी इलाकों में पानी भर गया। एसडीआरएफ की टीम ने नाव के जरिए रेस्क्यू कर 40 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है।

बिलासपुर-मस्तूरी मार्ग पर 4 से 5 फीट तक पानी भरने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। वहीं रेलवे यार्ड और पटरियों के डूबने से 5 मेमू ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और 3 का रूट बदल दिया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है।

जिला प्रशासन के अधिकारीयों ने बताया है कि सरकंडा और चांटीडीह के निचले इलाकों में पानी तेजी से भरने के कारण 40 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

सरकंडा के बंधवापारा क्षेत्र में दो नावों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

वहीं, दोमुहानी इलाके में 10 से अधिक घर चारों ओर से पानी से घिर गए, जिससे कई परिवार पूरी रात अपने घरों में फंसे रहे। प्रशासन को सूचना मिलने के बाद राहत दल मौके पर पहुंचा और लोगों को सुरक्षित निकालने की कार्रवाई शुरू की गई।

शहर के कई हिस्सों में ट्रांसफॉर्मर पानी में डूब जाने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है । कई इलाकों में ब्लैकआउट की स्थिति बनी हुई है। लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

बिजली विभाग की टीमें हालात सामान्य करने में जुटी हुई हैं। बिलासपुर कलेक्टर के सरकारी बंगले में भी पानी भर गया, जिसके बाद नगर निगम की टीम को जल निकासी के लिए लगाया गया।

बिलासपुर-जांजगीर नेशनल हाईवे पर दर्रीघाट के पास बारिश का पानी भर जाने से यातायात प्रभावित हो गया। मूसलाधार बारिश के बीच वाहनों की लंबी कतार लग गई। अपोलो हॉस्पिटल के पास भी जलभराव के कारण लोग घंटों तक फंसे रहे। काफी मशक्कत के बाद लोग सुरक्षित बाहर निकल सके।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

धनबाद नवोदय विद्यालय में छात्र से मारपीट पर बवाल, अभिभावकों ने किया धरना-प्रदर्शन

धनबाद। धनबाद के निरसा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बेनागड़िया में 10वीं कक्षा के एक छात्र के साथ मारपीट...
झारखंड 
धनबाद नवोदय विद्यालय में छात्र से मारपीट पर बवाल, अभिभावकों ने किया धरना-प्रदर्शन

500 करोड़ के कथित क्रिप्टो घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

शिमला। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के शिमला सब-जोनल कार्यालय ने हिमाचल और पंजाब में दर्ज मामलों से जुड़े बहुचर्चित कथित क्रिप्टोकरेंसी...
राष्ट्रीय  हिमाचल 
500 करोड़ के कथित क्रिप्टो घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

मूसलाधार बारिश से बिलासपुर जलमग्न, 40 से अधिक लोगों का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

बिलासपुर/रायपुर। गुरुवार रात से शुक्रवार दोपहर तक हुई मूसलाधार बारिश से बिलासपुर जलमग्न हो गया है। शहर में बाढ़ जैसे...
छत्तीसगढ़ 
मूसलाधार बारिश से बिलासपुर जलमग्न, 40 से अधिक लोगों का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

गुदड़ी के लाल ने कर दिया कमाल 

प्रदीप मिश्रा
उत्तर प्रदेश 
गुदड़ी के लाल ने कर दिया कमाल 

उत्तर प्रदेश

गुदड़ी के लाल ने कर दिया कमाल 

प्रदीप मिश्रा
उत्तर प्रदेश 
गुदड़ी के लाल ने कर दिया कमाल 

डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अशोक कुमार शुक्ला ने किया श्रावस्ती आगमन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी कर कानून व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अशोक कुमार शुक्ला ने किया श्रावस्ती आगमन

संस्कारों को सुरक्षित करने से संस्कृति अच्छी होती है--निर्भय सागर

फिरोजाबाद ,जैन नगर खेड़ा स्थित जैन मंदिर में आयोजित धर्म सभा मे पूज्य आचार्य निर्भय सागर महाराज ने उपस्थित जन...
उत्तर प्रदेश 
संस्कारों को सुरक्षित करने से संस्कृति अच्छी होती है--निर्भय सागर