डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अशोक कुमार शुक्ला ने किया श्रावस्ती आगमन

एसपी राहुल भाटी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया स्वागत, एसपी कार्यालय में सम्मान गार्द द्वारा दी गई सलामी

Published By Dharm Veer Soni
On
Dharm Veer Soni Picture

पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी कर कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश व्यापारी बंधुओं के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस-व्यापारी समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर दिया गया बल

WhatsApp Image 2026-07-17 at 6.14.35 PM पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अशोक कुमार शुक्ला का जनपद श्रावस्ती आगमन हुआ। जनपद आगमन पर पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मान गार्द द्वारा उन्हें सलामी दी गई।

 इसके उपरांत पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी की गई। गोष्ठी के प्रारम्भ में डीआईजी द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया गया तथा जनपद की कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की विस्तृत समीक्षा की गई।

महापौर ने नागरिकों और स्वच्छता सैनिकों के साथ मनाया जन्मदिन, जनसेवा का लिया नया संकल्प ये खबर भी पढ़े : महापौर ने नागरिकों और स्वच्छता सैनिकों के साथ मनाया जन्मदिन, जनसेवा का लिया नया संकल्प

 समीक्षा के दौरान वांछित, इनामिया एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, चिन्हित अभियोगों एवं लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण, जनशिकायत एवं आईजीआरएस प्रकरणों के प्रभावी निस्तारण, एनबीडब्ल्यू की तामील, अपराध शाखा में विवेचनाओं के स्थानांतरण, गुमशुदगी एवं महिला संबंधी प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग, काज लिस्ट का तिथिवार अद्यतन, रजिस्टर संख्या-4 के नियमित संधारण तथा ई-साक्ष्य (e-Sakshya) के प्रभावी उपयोग की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही विवेचकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण विवेचना करते हुए प्रत्येक महत्वपूर्ण प्रकरण का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

 डीआईजी द्वारा श्रावण मास एवं आगामी पर्व-त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने, धार्मिक स्थलों, बाजारों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने, नियमित पैदल एवं रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम, सोशल मीडिया की सतत निगरानी तथा सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

 इसके अतिरिक्त समस्त थाना प्रभारियों को थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव, पुलिस कर्मियों के उत्कृष्ट टर्नआउट, अनुशासन एवं कार्यशैली में निरंतर सुधार के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि थानों पर आने वाले प्रत्येक फरियादी एवं आगंतुक के साथ सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए, उन्हें सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्या सुनी जाए तथा प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 अपराध समीक्षा गोष्ठी के उपरांत पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा जनपद के व्यापारी बंधुओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया। इस दौरान व्यापारियों से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में संवाद स्थापित करते हुए पुलिस-व्यापारी समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाने, बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी रखने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराने तथा जनसहभागिता के माध्यम से अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने की अपील की गई।

 इस दौरान पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी, अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, समस्त थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Dharm Veer Soni Picture

पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले धर्मवीर सोनी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के श्रावस्ती ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता में पीजीजेएमसी (PGJMC) की डिग्री प्राप्त की है और क्षेत्रीय मुद्दों पर तथ्यपरक कवरेज कर रहे हैं।

नवीनतम

धनबाद नवोदय विद्यालय में छात्र से मारपीट पर बवाल, अभिभावकों ने किया धरना-प्रदर्शन

धनबाद। धनबाद के निरसा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बेनागड़िया में 10वीं कक्षा के एक छात्र के साथ मारपीट...
झारखंड 
धनबाद नवोदय विद्यालय में छात्र से मारपीट पर बवाल, अभिभावकों ने किया धरना-प्रदर्शन

500 करोड़ के कथित क्रिप्टो घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

शिमला। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के शिमला सब-जोनल कार्यालय ने हिमाचल और पंजाब में दर्ज मामलों से जुड़े बहुचर्चित कथित क्रिप्टोकरेंसी...
राष्ट्रीय  हिमाचल 
500 करोड़ के कथित क्रिप्टो घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

मूसलाधार बारिश से बिलासपुर जलमग्न, 40 से अधिक लोगों का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

बिलासपुर/रायपुर। गुरुवार रात से शुक्रवार दोपहर तक हुई मूसलाधार बारिश से बिलासपुर जलमग्न हो गया है। शहर में बाढ़ जैसे...
छत्तीसगढ़ 
मूसलाधार बारिश से बिलासपुर जलमग्न, 40 से अधिक लोगों का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

गुदड़ी के लाल ने कर दिया कमाल 

प्रदीप मिश्रा
उत्तर प्रदेश 
गुदड़ी के लाल ने कर दिया कमाल 

उत्तर प्रदेश

गुदड़ी के लाल ने कर दिया कमाल 

प्रदीप मिश्रा
उत्तर प्रदेश 
गुदड़ी के लाल ने कर दिया कमाल 

डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अशोक कुमार शुक्ला ने किया श्रावस्ती आगमन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी कर कानून व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अशोक कुमार शुक्ला ने किया श्रावस्ती आगमन

संस्कारों को सुरक्षित करने से संस्कृति अच्छी होती है--निर्भय सागर

फिरोजाबाद ,जैन नगर खेड़ा स्थित जैन मंदिर में आयोजित धर्म सभा मे पूज्य आचार्य निर्भय सागर महाराज ने उपस्थित जन...
उत्तर प्रदेश 
संस्कारों को सुरक्षित करने से संस्कृति अच्छी होती है--निर्भय सागर