महापौर ने नागरिकों और स्वच्छता सैनिकों के साथ मनाया जन्मदिन, जनसेवा का लिया नया संकल्प

क्षेत्रवासी, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं, युवा और गणमान्य लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ दीं भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नीरज अवस्थी

नई दिल्ली। दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने शुक्रवार को अपना जन्मदिन स्थानीय नागरिकों और दिल्ली नगर निगम के स्वच्छता सैनिकों के साथ सादगी, आत्मीयता और सेवा भाव के साथ मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं, युवा और गणमान्य लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

महापौर प्रवेश वाही ने नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनके जीवन का सबसे बड़ा उपहार है। उन्होंने कहा कि यही प्रेम उन्हें जनसेवा के लिए और अधिक समर्पण, ऊर्जा तथा प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। प्रवेश वाही अप्रैल 2026 से दिल्ली के महापौर हैं। 

 घर के बाहर खेल रहे 4 साल के बच्चे को कार ने रौंदा, अस्पताल जाते समय हुई मौत ये खबर भी पढ़े :  घर के बाहर खेल रहे 4 साल के बच्चे को कार ने रौंदा, अस्पताल जाते समय हुई मौत

उन्होंने कहा, "दिल्ली की जनता का विश्वास मेरे लिए अमूल्य है। मेरा संकल्प है कि राजधानी के प्रत्येक नागरिक को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाया जाए तथा विकास कार्यों को पूरी पारदर्शिता और निष्ठा के साथ आगे बढ़ाया जाए। जनसेवा ही मेरे जीवन का सर्वोच्च दायित्व है।"

जन्मदिन समारोह के बाद महापौर ने अपने क्षेत्रीय कार्यालय में दिल्ली नगर निगम के स्वच्छता सैनिकों के साथ दोपहर का भोजन किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से आत्मीय संवाद किया, उनकी समस्याएं और सुझाव सुने तथा उनके कठिन परिश्रम और समर्पण की सराहना की।

महापौर ने कहा कि स्वच्छता सैनिक राजधानी की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं। वे प्रतिदिन कठिन परिस्थितियों और विपरीत मौसम में कार्य कर दिल्ली को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा, "आज अपने जन्मदिन पर स्वच्छता सैनिकों के साथ भोजन करना मेरे लिए बेहद भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है। यह उन कर्मयोगियों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है, जो बिना किसी अपेक्षा के हर दिन राजधानी की सेवा में जुटे रहते हैं।"

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सहयोग से दिल्ली नगर निगम 'स्वच्छ दिल्ली, हरित दिल्ली' के संकल्प को जन-जन का अभियान बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। महापौर ने कहा कि स्वच्छता सैनिक इस अभियान के वास्तविक योद्धा हैं और निगम उनके सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य तथा कल्याण के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

साबुन फैक्ट्री, डेयरी फार्म समेत 13 जगह बिजली चोरी पकड़ी, 17 लाख से अधिक का जुर्माना

जयपुर। जयपुर डिस्कॉम की सतर्कता शाखा ने शुक्रवार को राडावास और मुहाना-सांगानेर ग्रामीण उपखंड क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर बिजली...
राजस्थान 
साबुन फैक्ट्री, डेयरी फार्म समेत 13 जगह बिजली चोरी पकड़ी, 17 लाख से अधिक का जुर्माना

ललितपुर को मिले नए पुलिस कप्तान: संजीव कुमार बाजपेयी होंगे एसपी,

ललितपुर। उत्तर प्रदेश शासन ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी करते हुए ललितपुर...
उत्तर प्रदेश 
ललितपुर को मिले नए पुलिस कप्तान: संजीव कुमार बाजपेयी होंगे एसपी,

क्या भाजपा के राज में अब नोटों का भी प्राइवेटाइजेशन हो जाएगा? अखिलेश 

लखनऊ। मुद्रा बनाने के लिए उपयोग की जाने लाली ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण और सप्लाई के लिए भारतीय...
उत्तर प्रदेश 
क्या भाजपा के राज में अब नोटों का भी प्राइवेटाइजेशन हो जाएगा? अखिलेश 

मानसिक तनाव में युवक ने जन्मदिन के दिन लगाई फांसी, परिजनों में शोक की लहर

इसी दौरान घर में कुछ कहासुनी हुई लखनऊ। चिनहट में 27 वर्षीय युवक ने अपने जन्मदिन पर फांसी लगाकर आत्महत्या...