मुख्यमंत्री युवा उद्यमी ऋण योजना में रिश्वत लेने का आरोप, बैंक मैनेजर के खिलाफ शिकायत
सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंची रिश्वत लेने की शिकायत
मनोज शर्मा
- ऋण स्वीकृत कराने के नाम पर 25 हजार रुपये लेने का आरोप
रामसनेहीघाट/बाराबंकी। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी ऋण योजना के तहत ऋण दिलाने के नाम पर कथित रिश्वत लेने का मामला सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंच गया। प्रार्थी रविकान्त मिश्रा ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, दरियाबाद शाखा के मैनेजर पर रिश्वत लेने और अतिरिक्त धन की मांग करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है।
शिकायत पत्र के अनुसार, प्रार्थी का आरोप है कि ऋण स्वीकृत कराने के नाम पर उससे 25 हजार रुपये लिए गए तथा खाते में 50 हजार रुपये और 50 हजार रुपये की एफडी भी कराई गई। इसके बावजूद ऋण जारी करने से पहले 10 हजार रुपये अतिरिक्त मांगे गए। पीड़ित ने मामले की जांच कर कार्रवाई तथा ऋण स्वीकृत कराने की मांग की सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत कर मामले की निष्पक्ष जाँच की गुहार लगाई है
वहीं, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, दरियाबाद शाखा के मैनेजर शिवम् वर्मा ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि “मेरे ऊपर लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं। मैंने किसी भी व्यक्ति से किसी प्रकार के पैसे नहीं लिए हैं।”
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
