हाथों में हथकड़ी, कमर में रस्सी... बांधकर आरोपी को सरेआम बाजार में घुमाया

फल की कीमत को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने सरेआम किया बेइज्जत

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • पत्नी ने एसएसपी से लगाई गुहार
  • पति के साथ मारपीट और 60 हजार रुपये छीनने के भी आरोप

पूर्वी सिंहभूम। साकची टिन शेड स्थित फल मंडी में फल की कीमत को लेकर हुए विवाद के बाद गिरफ्तार किए गए मो. फहीम को पुलिस ने हाथों में हथकड़ी और कमर में रस्सी बांधकर पूरे मंडी क्षेत्र में घुमाया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वहीं, इस कार्रवाई के बाद मो. फहीम की पत्नी फरजाना ने शनिवार को

वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), पूर्वी सिंहभूम को लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा उसके पति के साथ मारपीट और 60 हजार रुपये छीनने के आरोप में संबंधित लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

कोडरमा: रेलवे ट्रैक पर मिला लोको रनिंग रूम इंचार्ज का शव, जांच में जुटी जीआरपी  ये खबर भी पढ़े : कोडरमा: रेलवे ट्रैक पर मिला लोको रनिंग रूम इंचार्ज का शव, जांच में जुटी जीआरपी

552bd6070dc99907b603de987b70e082_1118986159

पत्नी की ओर से दिए गए आवेदन में कहा गया है कि शुक्रवार सुबह मो. फहीम फल खरीदने के लिए साकची फल मंडी गया था। वहां फल की कीमत को लेकर दुकानदारों से कहासुनी हो गई। इसके बाद कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान उसकी जेब से 60 हजार रुपये भी निकाल लिए गए। शिकायत में दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।

दूसरी ओर, फल व्यवसायी राकेश केशरी ने साकची थाना में दर्ज कराई शिकायत में आरोप लगाया है कि मो. फहीम ने पहले फल का भाव पूछा और कुछ देर बाद वापस आकर कीमत को लेकर विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि उसने गाली-गलौज करते हुए दुकान में रखे फल सड़क पर फेंक दिए। विरोध करने पर दुकान के कर्मचारी असद हुसैन के साथ मारपीट की और उसका गला दबाने का प्रयास किया। बीच-बचाव करने पहुंचे कर्मचारी माधव चातर के साथ भी मारपीट की गई।

घटना में घायल असद हुसैन को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसे अंदरूनी चोटें आई हैं।

फल व्यवसायी की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर साकची पुलिस ने मो. फहीम को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपित को हथकड़ी पहनाकर तथा कमर में रस्सी बांधकर टिन शेड फल मंडी में घुमाया गया। इस दौरान वह हाथ जोड़कर फल व्यवसायियों से माफी मांगता भी दिखाई दिया। इस पूरी कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों, वायरल वीडियो और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

महुआ शराब की गंध ने हाथी को बस्ती में खींचा! घर में मचाई तबाही; बुजुर्ग की ली जान

घटना के बाद वन विभाग ने संभाली कमान, क्षेत्र में हाई अलर्ट बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत...
उत्तर प्रदेश 
महुआ शराब की गंध ने हाथी को बस्ती में खींचा! घर में मचाई तबाही; बुजुर्ग की ली जान

लक्सर विधानसभा से भाजपा को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता प्रमोद खारी ने दिया इस्तीफा 

राजनीतिक गलियारों में घटना को पुराने मतभेदों से जोड़कर देखा जा रहा है हरिद्वार। उत्तराखंड की राजनीति में भारतीय जनता...
उत्तराखंड 
लक्सर विधानसभा से भाजपा को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता प्रमोद खारी ने दिया इस्तीफा 

पीएम मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने के बचाव पर एडिटर्स गिल्ड ने MEA को घेरा, कहा- 'ऐसी सतही दलीलें न दें'

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने का बचाव करने वाले विदेश मंत्रालय (MEA) के एक अधिकारी...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने के बचाव पर एडिटर्स गिल्ड ने MEA को घेरा, कहा- 'ऐसी सतही दलीलें न दें'

बहराइच में तेंदुए का आतंक! घर के बरामदे में सो रहे बुजुर्ग को बनाया शिकार

पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने का दिया आश्वासन  बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच में तेंदुए का आतंक! घर के बरामदे में सो रहे बुजुर्ग को बनाया शिकार

हाथों में हथकड़ी, कमर में रस्सी... बांधकर आरोपी को सरेआम बाजार में घुमाया

पत्नी ने एसएसपी से लगाई गुहार पति के साथ मारपीट और 60 हजार रुपये छीनने के भी आरोप पूर्वी सिंहभूम।...
झारखंड 
हाथों में हथकड़ी, कमर में रस्सी... बांधकर आरोपी को सरेआम बाजार में घुमाया

उत्तर प्रदेश

महुआ शराब की गंध ने हाथी को बस्ती में खींचा! घर में मचाई तबाही; बुजुर्ग की ली जान

घटना के बाद वन विभाग ने संभाली कमान, क्षेत्र में हाई अलर्ट बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत...
उत्तर प्रदेश 
महुआ शराब की गंध ने हाथी को बस्ती में खींचा! घर में मचाई तबाही; बुजुर्ग की ली जान

बहराइच में तेंदुए का आतंक! घर के बरामदे में सो रहे बुजुर्ग को बनाया शिकार

पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने का दिया आश्वासन  बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच में तेंदुए का आतंक! घर के बरामदे में सो रहे बुजुर्ग को बनाया शिकार

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, प्रशासन ने बैठाई जांच

घटना का वीडियो वायरल होने पर प्रशासन ने मामले की जांच के दिए आदेश बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले...
उत्तर प्रदेश 
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, प्रशासन ने बैठाई जांच

डीएम की जांच में बड़ा खुलासा, 36 आईजीआरएस शिकायतों का किया फर्जी निस्तारण

36 शिकायतों का बिना सही कारण बताए नगर निगम ने किया निस्तारण लखनऊ। डीएम की तरफ से कराई गई जांच...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की जांच में बड़ा खुलासा, 36 आईजीआरएस शिकायतों का किया फर्जी निस्तारण