कोडरमा: रेलवे ट्रैक पर मिला लोको रनिंग रूम इंचार्ज का शव, जांच में जुटी जीआरपी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोडरमा। धनबाद-गया रेलखंड पर सोमवार को कोडरमा रेलवे स्टेशन के ईस्ट केबिन के समीप रेलवे ट्रैक से क्षत-विक्षत अवस्था में एक शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। बाद में शव की पहचान कोडरमा स्टेशन के लोको रनिंग रूम के इंचार्ज बी चंपईया के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह कोडरमा जीआरपी को सूचना मिली कि ईस्ट केबिन के पास रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। वहां शव कई हिस्सों में बंटा हुआ था।

पुलिस ने सभी अवशेषों को कब्जे में लेकर जीआरपी थाना पहुंचाया। उधर, जब लोको रनिंग रूम के कर्मचारियों ने सुबह अपने इंचार्ज बी चंपईया की तलाश शुरू की तो उनका कहीं पता नहीं चला।

इसी बीच रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना मिलने पर कर्मचारी जीआरपी थाना पहुंचे। पुलिस काे बरामद शव के कपड़े दिखाए जाने पर कर्मचारियों ने जींस पैंट के आधार पर उनकी पहचान बी चंपईया के रूप में की।

बाद में जींस की जेब से रेलवे का पहचान पत्र (आई-कार्ड) मिलने से उनकी शिनाख्त की पुष्टि हो गई। प्राथमिक तौर पर लोको रनिंग रूम के कर्मचारियों का अनुमान है कि सोमवार सुबह ब्रश करने के दौरान बी चंपईया रेलवे ट्रैक पार कर रहे होंगे।

नशा तस्करी पर चतरा पुलिस का बड़ा प्रहार, 912 किलो डोडा बरामद, तस्कर फरार ये खबर भी पढ़े : नशा तस्करी पर चतरा पुलिस का बड़ा प्रहार, 912 किलो डोडा बरामद, तस्कर फरार

इसी दौरान किसी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जीआरपी की जांच के बाद ही चल सकेगा।

जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। इस घटना के बाद रेलवे कर्मियों में शोक का माहौल है। बताया जाता है कि बी चंपईया ने करीब एक वर्ष पूर्व ही कोडरमा लोको रनिंग रूम के इंचार्ज का पदभार संभाला था।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

युवाओं को कौशल प्रशिक्षण एवं इंटर्नशिप से रोजगार के अवसर होंगे उपलब्ध : मुख्य सचिव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एस.पी.गोयल की अध्यक्षता में सोमवार को राज्य स्तरीय संचालन समिति की बैठक आयोजित की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं को कौशल प्रशिक्षण एवं इंटर्नशिप से रोजगार के अवसर होंगे उपलब्ध : मुख्य सचिव

20 जुलाई तक कार्डधारकों को होगा खाद्यान्न का वितरण

बदायूं। जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम...
उत्तर प्रदेश 
20 जुलाई तक कार्डधारकों को होगा खाद्यान्न का वितरण

समस्त परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को हुआ फलों का वितरण

बदायूं। पीएम पोषण योजना के अंतर्गत शासन द्वारा परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, संविलियन, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में प्रत्येक सोमवार...
उत्तर प्रदेश 
समस्त परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को हुआ फलों का वितरण

शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक: डीएम

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने तहसील दातागंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों...