सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाना मौलिक अधिकारों पर हमला: कांग्रेस

सरकार के रवैये पर भड़के पवन खेड़ा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • सीजेपी के कार्यकर्ताओं के विरोध करने पर पुलिसकर्मियों के साथ हुई झड़प

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस द्वारा सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराए जाने को कांग्रेस ने मौलिक अधिकारों पर अतिक्रमण बताया है।

कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य पवन खेड़ा ने एक्स पोस्ट में कहा कि हमारा संविधान हर नागरिक को अपनी आवाज उठाने और शांतिपूर्ण विरोध करने का अधिकार देता है, लेकिन गृह मंत्रालय का रवैया इसी अधिकार को निशाना बनाने जैसा है।

देश को आज मिलेगी पहली हाइड्रोजन ट्रेन, पीएम मोदी हरियाणा-चंडीगढ़-पंजाब को देंगे हजारों करोड़ की सौगात ये खबर भी पढ़े : देश को आज मिलेगी पहली हाइड्रोजन ट्रेन, पीएम मोदी हरियाणा-चंडीगढ़-पंजाब को देंगे हजारों करोड़ की सौगात

खेड़ा ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन काम करती है और एक दिन पहले ही नए पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति हुई है। अगर आज की कार्रवाई उनका पहला संदेश है, तो यह साफ है कि उनकी वफादारी संवैधानिक कर्तव्य से ज्यादा सत्ता के प्रति है।

उन्होंने कहा कि महिला पहलवानों को सड़कों पर घसीटना हो या पूर्व सैनिकों के साथ बदसलूकी करना, सरकार बार-बार दिखा चुकी है कि उसे न संविधान की इज्जत है और न लोकतांत्रिक मर्यादा की।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस ने अनशन के 21वें दिन अल सुबह जंतर-मंतर पहुंच कर सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश और लगातार गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए यह कदम उठाया गया। इस दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और पुलिसकर्मियों के साथ झड़प भी हुई।

वांगचुक पेपर लीक मामले की जांच और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन कर रहे हैं। उनकी सेहत लगातार गिरती जा रही थी। उनका वजन करीब 9.5 किलो कम हो गया है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरुवार को केंद्र और दिल्ली सरकार को आदेश दिया था कि वांगचुक की रोजाना चिकित्सा जांच की जाये और जरूरत पड़ने पर उनका इलाज कराया जाए।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

महुआ शराब की गंध ने हाथी को बस्ती में खींचा! घर में मचाई तबाही; बुजुर्ग की ली जान

घटना के बाद वन विभाग ने संभाली कमान, क्षेत्र में हाई अलर्ट बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत...
उत्तर प्रदेश 
महुआ शराब की गंध ने हाथी को बस्ती में खींचा! घर में मचाई तबाही; बुजुर्ग की ली जान

लक्सर विधानसभा से भाजपा को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता प्रमोद खारी ने दिया इस्तीफा 

राजनीतिक गलियारों में घटना को पुराने मतभेदों से जोड़कर देखा जा रहा है हरिद्वार। उत्तराखंड की राजनीति में भारतीय जनता...
उत्तराखंड 
लक्सर विधानसभा से भाजपा को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता प्रमोद खारी ने दिया इस्तीफा 

पीएम मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने के बचाव पर एडिटर्स गिल्ड ने MEA को घेरा, कहा- 'ऐसी सतही दलीलें न दें'

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने का बचाव करने वाले विदेश मंत्रालय (MEA) के एक अधिकारी...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने के बचाव पर एडिटर्स गिल्ड ने MEA को घेरा, कहा- 'ऐसी सतही दलीलें न दें'

बहराइच में तेंदुए का आतंक! घर के बरामदे में सो रहे बुजुर्ग को बनाया शिकार

पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने का दिया आश्वासन  बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच में तेंदुए का आतंक! घर के बरामदे में सो रहे बुजुर्ग को बनाया शिकार

हाथों में हथकड़ी, कमर में रस्सी... बांधकर आरोपी को सरेआम बाजार में घुमाया

पत्नी ने एसएसपी से लगाई गुहार पति के साथ मारपीट और 60 हजार रुपये छीनने के भी आरोप पूर्वी सिंहभूम।...
झारखंड 
हाथों में हथकड़ी, कमर में रस्सी... बांधकर आरोपी को सरेआम बाजार में घुमाया

उत्तर प्रदेश

महुआ शराब की गंध ने हाथी को बस्ती में खींचा! घर में मचाई तबाही; बुजुर्ग की ली जान

घटना के बाद वन विभाग ने संभाली कमान, क्षेत्र में हाई अलर्ट बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत...
उत्तर प्रदेश 
महुआ शराब की गंध ने हाथी को बस्ती में खींचा! घर में मचाई तबाही; बुजुर्ग की ली जान

बहराइच में तेंदुए का आतंक! घर के बरामदे में सो रहे बुजुर्ग को बनाया शिकार

पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने का दिया आश्वासन  बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच में तेंदुए का आतंक! घर के बरामदे में सो रहे बुजुर्ग को बनाया शिकार

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, प्रशासन ने बैठाई जांच

घटना का वीडियो वायरल होने पर प्रशासन ने मामले की जांच के दिए आदेश बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले...
उत्तर प्रदेश 
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, प्रशासन ने बैठाई जांच

डीएम की जांच में बड़ा खुलासा, 36 आईजीआरएस शिकायतों का किया फर्जी निस्तारण

36 शिकायतों का बिना सही कारण बताए नगर निगम ने किया निस्तारण लखनऊ। डीएम की तरफ से कराई गई जांच...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की जांच में बड़ा खुलासा, 36 आईजीआरएस शिकायतों का किया फर्जी निस्तारण