मोहनलालगंज में डेढ़ करोड़ की ठगी मामले में जांच की रफ्तार धीमी, ढाई महीने से अटका
पार्टनर बनाने और भारी मुनाफा का झांसा देकर की ठगी
- पीड़ितों ने सख्त कार्रवाई की मांग
मोहनलालगंज। डेढ़ करोड़ रुपये की कथित ठगी के मामले में पुलिस जांच की धीमी रफ्तार पर सवाल उठने लगे हैं। एडीसीपी दक्षिणी के निर्देश के बावजूद करीब ढाई महीने बाद भी जांच रिपोर्ट एसीपी मोहनलालगंज कार्यालय से आगे नहीं बढ़ सकी है। पीड़ितों ने पुलिस पर हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए जालसाज दम्पत्ति के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
सुशांत गोल्फ सिटी निवासी अनिल कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार सिंह और सुनीता सिंह ने चार मई को एडीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि वर्ष 2022 में उनकी पहचान ओम प्रकाश पांडे और उनकी पत्नी सुधा पांडे से हुई थी।
ये खबर भी पढ़े : महापौर ने नागरिकों और स्वच्छता सैनिकों के साथ मनाया जन्मदिन, जनसेवा का लिया नया संकल्पआरोप है कि दोनों ने मोहनलालगंज ब्लॉक कार्यालय के पास जियावदी टावर स्थित अपनी फर्म ओम ऑटोमोबाइल्स और ओम गिरजापति ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड में पार्टनर बनाने तथा अधिक मुनाफा दिलाने का भरोसा देकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये निवेश करा लिए। पीड़ितों का आरोप है कि शुरुआत में कुछ समय तक मुनाफा दिया गया, लेकिन बाद में भुगतान बंद कर दिया गया। रकम वापस मांगने पर आरोपित लगातार टालमटोल करते रहे।
आरोप है कि 25 फरवरी 2026 को दम्पत्ति मोहनलालगंज स्थित कार्यालय से सामान समेटकर फरार हो गए और वृंदावन योजना स्थित किराये का मकान भी खाली कर दिया शिकायतकर्ताओं का कहना है कि एडीसीपी के निर्देश पर उन्होंने एसीपी कार्यालय में अपने बयान दर्ज कराए और सभी जरूरी दस्तावेज भी उपलब्ध करा दिए। लेकिन अब तक जांच रिपोर्ट एडीसीपी कार्यालय नहीं भेजी गई है।
इससे मामले में आगे की कार्रवाई लंबित है और आरोपितों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नही हो सकी है। इस संबंध में एसीपी आर.के. सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। वहीं, पीड़ितों का कहना है कि पुलिस जांच की धीमी कार्रवाई के चलते उन्हें अब तक न्याय नहीं मिल सका है और उन लोगों को लेकर मामले में शीघ्र कार्रवाई का इंतजार है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
