उतरौला समाधान दिवस में पहुंचीं 30 शिकायतें, एडीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

एडीएम ज्योति राय की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहम्मद अय्यूब

  • सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को रोकने के दिए निर्देश 

उतरौला( बलरामपुर)। उतरौला तहसील में अपर जिलाधिकारी (एडीएम) ज्योति राय की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 30 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से दो का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।

प्राप्त शिकायतों में दत्तगंज निवासी मो. इब्राहिम ने विद्युत बिल सही करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। वहीं, उमेश वर्मा ने आरोप लगाया कि गांवों में अंश संशोधन कैंप नहीं लगाया जाता है।

सीएसजेएमयू की अंतरराष्ट्रीय पुस्तक को मिली वैश्विक पहचान, वेब ऑफ साइंस में हुई अनुक्रमित : प्रो. विनय  ये खबर भी पढ़े : सीएसजेएमयू की अंतरराष्ट्रीय पुस्तक को मिली वैश्विक पहचान, वेब ऑफ साइंस में हुई अनुक्रमित : प्रो. विनय

अपर जिलाधिकारी ज्योति राय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर समाधान करने के लिए कहा।

एडीएम ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को रोकने के लिए भी सख्त निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों की गलत रिपोर्टिंग करने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम उतरौला मनोज कुमार सरोज, सीओ डॉ. जितेंद्र कुमार, तहसीलदार वीरेंद्र प्रताप, नायब तहसीलदार प्रतिमा मौर्य, आपूर्ति विभाग इंस्पेक्टर, राजस्व कर्मचारी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

एयरटेल यूजर्स को बड़ा झटका! 549 रुपये का पोस्टपेड प्लान बंद, ये हैं नए विकल्प

जानिए अब ग्राहकों के पास कौन-कौन से विकल्प देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए...
टेक-मित्र 
एयरटेल यूजर्स को बड़ा झटका! 549 रुपये का पोस्टपेड प्लान बंद, ये हैं नए विकल्प

लेखन व पत्रकारिता की रचनात्मकता से मजबूत होता है सामाजिक एवं राष्ट्रीय सरोकार- परियोजना निदेशक

प्रतापगढ़। विकास भवन स्थित सभागार में शनिवार को प्रेस क्लब प्रतापगढ़ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का समारोहपूर्वक शपथ ग्रहण हुआ। कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
लेखन व पत्रकारिता की रचनात्मकता से मजबूत होता है सामाजिक एवं राष्ट्रीय सरोकार- परियोजना निदेशक

सीबीआई ने दिल्ली में उप-पंजीयक समेत दो को 80 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के पंजाबी बाग, नांगलोई स्थित उप-पंजीयक नंद किशोर मीना और सुभाष गांधी...
राष्ट्रीय  राज्य 