मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, ड्रग्स तस्कर और उग्रवादी गिरफ्तार; भारी हथियार बरामद

बड़ी संख्या में हथियार और कारतूस बरामद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

इंफाल। मणिपुर में बीते 24 घंटे में सुरक्षा बलों ने विभिन्न जिलों में लगातार अभियान चलाकर ड्रग्स तस्करों, उग्रवादियों और रंगदारी वसूलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान भारी मात्रा में मादक पदार्थ, हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए।

'वार ऑन ड्रग्स' अभियान के तहत 18 जुलाई को सुरक्षा बलों ने खुमान लम्पाक क्षेत्र से मोहम्मद युसुब उर्फ काकी उर्फ जाकिर (41) को गिरफ्तार किया।

उसके कब्जे से लगभग 6.2 किलोग्राम क्रिस्टल मेथामफेटामाइन (आइस ड्रग्स) के छह पैकेट और एक टीवीएस जुपिटर स्कूटर बरामद किया गया।

इसी दिन इंफाल पूर्व जिले के हेंगांग थाना क्षेत्र से यूआरएफ (यूनाइटेड रिवोल्यूशनरी फ्रंट) के सक्रिय उग्रवादी मोहम्मद लेहिमुद्दीन उर्फ यांगबा (37) को भी गिरफ्तार किया गया।

चुराचांदपुर जिले के थिंगकांगफाई गांव में सुरक्षा बलों ने एक बोलेरो वाहन की तलाशी के दौरान ब्राउन शुगर होने के संदेह वाले 81 साबुनदानी पैकेट बरामद किए।

मुख्यमंत्री के जनता दरबार में कैसे मिलेगी एंट्री? जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया ये खबर भी पढ़े : मुख्यमंत्री के जनता दरबार में कैसे मिलेगी एंट्री? जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

वाहन चालक मंगखानथांग किपगेन (33) को गिरफ्तार किया गया। वह डीआरआई के कई एनडीपीएस मामलों में वांछित बताया जा रहा है।

छह नगा व्यक्तियों के अपहरण और हत्या के मामले की जांच के दौरान एनआईए, मणिपुर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने लुंगौलाल वैफेई और लुनमिनथांग सितल्हौ उर्फ जैक को गिरफ्तार किया।

मामले से जुड़े अन्य आरोपितों की तलाश जारी है। कांगपोकपी जिले के कोटलेन स्थित जीरो प्वाइंट क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया।

बरामद सामान में एक .22 राइफल, 15 सिंगल बैरल राइफलें, तीन 9 एमएम पिस्तौल, एक .22 पिस्तौल, पांच इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार, 107 जीवित कारतूस, 205 खाली कारतूस, चार मोटोरोला बैटरियां और एक पीईके शामिल हैं।

17 जुलाई को इंफाल पूर्व जिले से केसीपी (सिटी मैतेई) के सक्रिय उग्रवादी और कथित रंगदारी वसूलने वाले खुंडोंगबम इथोई सिंह (32) को गिरफ्तार किया गया।

वहीं, चंदेल जिले में भारत-म्यांमार सीमा के निकट केवाईकेएल के सक्रिय उग्रवादी यांगाबाम बोइचा मैतेई उर्फ बोइनाओ (29) को एक देशी .22 पिस्तौल और मोटोरोला संचार सेट के साथ गिरफ्तार किया गया।

सुरक्षा बलों ने कहा कि राज्य में उग्रवाद, मादक पदार्थों की तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप 

मृतक की शिनाख्त में जुटी पुलिस सरोजनीनगर। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे के नीचे करीब 50...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप 

अटल आवासीय विद्यालय में बच्चों के अस्वस्थ होने की सूचना पर आयुक्त ने लिया संज्ञान

विद्यार्थी के उपचार में लापरवाही न बरतने के दिए निर्देश बांदा। सोशल मीडिया एवं विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से...
उत्तर प्रदेश 
अटल आवासीय विद्यालय में बच्चों के अस्वस्थ होने की सूचना पर आयुक्त ने लिया संज्ञान

2027 की तैयारियों में प्राणपण से जुटें कार्यकर्ता-अवधेश

सीतापुर। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी के जनपद में प्रथम आगमन पर भाजपा के सभी नेताओं ने उनका जोरदार...
उत्तर प्रदेश 
2027 की तैयारियों में प्राणपण से जुटें कार्यकर्ता-अवधेश

रामपुर के प्राचीन मां भीखर देवी मंदिर से अष्टधातु की प्रतिमा चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश

ग्रामीणों के अनुसार प्रतिमा सैकड़ों वर्ष पुरानी पुलिस जांच में जुटी जसपुरा/बांदा। थाना क्षेत्र के रामपुर गांव स्थित सैकड़ों वर्ष...
उत्तर प्रदेश 
रामपुर के प्राचीन मां भीखर देवी मंदिर से अष्टधातु की प्रतिमा चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में उमड़े मरीज, 117 लोगों को मिला निःशुल्क उपचार

गड़रिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 37 मरीजों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण जसपुरा (बांदा)। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं...