हर नागरिक को है विश्वास, संकट में साथ खड़ी है सरकारः योगी

- मुख्यमंत्री योगी ने किया उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मुख्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

- मुख्यमंत्री ने बहराइच में मगरमच्छ की चपेट में आने से बच्चे की मौत पर जताया दुख

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) मुख्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया। यह भवन 200 करोड़ से अधिक की लागत से बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने प्राधिकरण की वेबसाइट का भी शुभारंभ किया और यहां लगाई गई प्रदर्शनी व भवन का अवलोकन कर कार्यों के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा संकल्प है कि हर आपदा से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश को ऐसा राज्य बनाना है, जहां प्रत्येक नागरिक यह विश्वास लेकर जीवन जी सके कि संकट की खड़ी में सरकार के साथ वह भी तैयार है। यह नागरिक व राष्ट्रीय कर्तव्य का हिस्सा होना चाहिए। सीएम ने उम्मीद जताई कि यह केंद्र हर नागरिक के मन में नए विश्वास का जागरण करेगा।

 दूधेश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर में सीएम याेगी ने किया जलाभिषेक ये खबर भी पढ़े :  दूधेश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर में सीएम याेगी ने किया जलाभिषेक

सतर्कता, तैयारी व जागरूकता आपदा में जन-धन की हानि को न्यूनतम स्तर पर ला सकती है

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रायः आपदा व जनधन की व्यापक हानि के बाद हम लोग सक्रिय होते हैं औऱ संवेदना व्यक्त करते हैं लेकिन आपदा के प्रति पहले से सतर्कता, तैयारी व जागरूकता जनधन की हानि को न्यूनतम स्तर पर ला सकती है। दैनिक जीवन, स्कूली पाठ्यक्रम व परिवार में संवाद के जरिए इसके बचाव के बारे में बताने की आवश्यकता है। सीएम ने बचपन का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय स्कूल व परिवारों में चर्चा होती थी कि आग, भूकंप, बाढ़ के दौरान क्या सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि इन घटनाओं में असामान्य आचरण नुकसान पहुंचाता है, लेकिन जागरूकता के जरिए इसे दिनचर्या का हिस्सा बनाया जाए तो जनधन की हानि को नियंत्रित किया जा सकता है।

घटनाओं को नजरअंदाज करने की प्रवृत्ति खतरनाक

मुख्यमंत्री ने घटनाओं को नजरअंदाज करने की प्रवृत्ति को खतरनाक बताया। उन्होंने प्रशिक्षण पर जोर देते हुए कहा कि 45 हजार होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। जिन आपदा मित्रों को प्रशिक्षण दिया गया है, उन्हें इस भर्ती में प्राथमिकता देंगे। होमगार्ड को भी आपदा मित्र का प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से दिया जाएगा। यह फर्स्ट रिस्पांडर हैं। सरकार इन्हें अच्छी सुविधा, मानदेय, पांच लाख रुपये की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा, घटना-दुर्घटना होने पर परिजनों को लगभग 35-40 लाख रुपये तथा मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये अतिरिक्त सहायता उपलब्ध कराती है। सीएम ने उम्मीद जताई कि सुविधाएं बोझ नहीं बननी चाहिए, बल्कि अपनी सेवा का बेहतर उपयोग समाज के लिए करना चाहिए।

19july712345678

मुख्यमंत्री ने मगरमच्छ की चपेट में आने से बच्चे की मौत पर जताया दुख

सीएम ने बाढ़, आकाशीय बिजली, अतिवृष्टि, अग्निकांड, भवन के धराशायी होने संबंधी प्राकृतिक व भौतिक आपदा की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पहला राज्य है, जिसने मानव-वन्य जीव द्वंद्व को भी आपदा की श्रेणी में रखकर राहत देने का कार्य किया। सीएम ने दो दिन पहले बहराइच में हुई घटना पर दुख जताया। कहा कि 12 साल के बच्चे को मगरमच्छ ने निगल लिया। सभी लोग मगरमच्छ वाले संवेदनशील क्षेत्र के साथ ही यह भी जानते हैं कि वे पूरे जीवन में चार-पांच किमी. के दायरे में ही रहता है। ऐसे में जीव-जंतु से जबर्दस्ती खिलवाड़ न करें। सीएम ने दुख जताया कि ऐसी घटना के समय लोग वीडियो बनाते रहते हैं, लेकिन बचाव पर ध्यान नहीं देते।

एक ही घंटे में यूपी में हुई 111 मौत का दर्द भी झलका

मुख्यमंत्री के संबोधन में पिछले दिनों यूपी में एक ही एक घंटे में हुई 111 मौत का दर्द भी झलका। उन्होंने बताया कि फतेहपुर, प्रयागराज, कौशांबी, मीरजापुर, भदोही, जौनपुर, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर आदि जनपदों में कुल मिलाकर 111 लोगों की मौत हुई थी। प्राधिकरण की बैठक में चिंता व नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएम ने कहा था कि इन मौतों को न्यूनतम करने में सहायता की जा सकती है। उन्होंने अर्ली वार्निंग सिस्टम को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया था। बैठक के ठीक तीसरे दिन एनडीआरएफ/एफडीआरएफ व राष्ट्रीय/राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने समन्वय से उस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न तकनीकों को प्रभावी बनाने पर दिया जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में तकनीक डे-वन डिजास्टर मैनेजमेंट को कैसे प्रभावी बनाने के लिए सेटेलाइट व रिमोट सेंसिंग मॉनीटरिंग, एआई पर आधारित रिस्क मैपिंग, प्रीडेक्टिव एनालिटिक्स आधारित अर्ली वार्निंग सिस्टम, मोबाइल बेस्ड सिटीजन अलर्ट सिस्टम, जीआईएस आधारित डिसिजन मेकिंग एंड डिजिटल कंट्रोल रूम, ड्रोन आधारित सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन का और अधिक इंटीग्रेट यूज बताया।

इस अवसर पर वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, राजस्व राज्यमंत्री सुरेंद्र दिलेर, महापौर सुषमा खर्कवाल, सरोजिनी नगर क्षेत्र के विधायक राजेश्वर सिंह, प्राधिकरण के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी, प्रमुख सचिव (राजस्व) अपर्णा यू, पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा आदि मौजूद रहे।

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पनकी धाम स्टेशन के कायाकल्प की खुशी में जनसेवा की पहल : रवि बाजपेयी

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्य समाज को जनसेवा के लिए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 पनकी धाम स्टेशन के कायाकल्प की खुशी में जनसेवा की पहल : रवि बाजपेयी

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, गोली लगी

फिरोजाबाद। थाना बसई मौहम्मदपुर पुलिस एवं एसओजी टीम ने रविवार देर रात पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, गोली लगी

नीट पेपर लीक पर रायपुर में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

रायपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर से सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ के रायपुर में रविवार को...
राज्य  छत्तीसगढ़ 
नीट पेपर लीक पर रायपुर में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

 बाढ़ का जोखिम और दून समेत12 जिलों में स्कूल बंद

आज भी बिगड़ा रहेगा उत्तराखंड का मौसम देहरादून: बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने...
राज्य  उत्तराखंड 
 बाढ़ का जोखिम और दून समेत12 जिलों में स्कूल बंद

नेपाल में  भूकंप के तेज झटके हुए महसूस

काठमांडू: नेपाल की धरती एक बार फिर भूकंप के तेज झटकों से हिल उठी। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में  भूकंप के तेज झटके हुए महसूस

उत्तर प्रदेश

पनकी धाम स्टेशन के कायाकल्प की खुशी में जनसेवा की पहल : रवि बाजपेयी

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्य समाज को जनसेवा के लिए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 पनकी धाम स्टेशन के कायाकल्प की खुशी में जनसेवा की पहल : रवि बाजपेयी

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, गोली लगी

फिरोजाबाद। थाना बसई मौहम्मदपुर पुलिस एवं एसओजी टीम ने रविवार देर रात पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, गोली लगी

बहू ने ब्लेड से काट दिया ससुर का गुप्तांग

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहू ने ब्लेड से काट दिया ससुर का गुप्तांग

लाइनमैन आत्महत्या के मामले में एसआई अजहर जमाल के विरुद्ध दर्ज होगी एफआईआर

चित्रकूट। प्रेम-प्रसंग के चलते युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में दबाव बनाने के आरोप में सरधुवा थाने के...
उत्तर प्रदेश 
लाइनमैन आत्महत्या के मामले में एसआई अजहर जमाल के विरुद्ध दर्ज होगी एफआईआर