कन्या विवाह सहायता योजना बनी श्रमिक परिवारों की बेटियों के सम्मानजनक विवाह का सहारा

2025-26 में 1,607 लाभार्थियों को 9.22 करोड़ रूपये से अधिक की धनराशि वितरित

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित कन्या विवाह सहायता योजना जनपद बस्ती के पंजीकृत निर्माण श्रमिक परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से श्रमिकों की पुत्रियों के विवाह पर आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे विवाह संबंधी खर्चों का बोझ कम हो रहा है और परिवार सम्मानपूर्वक अपनी बेटियों का विवाह संपन्न कर पा रहे हैं।
इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की पुत्री के सामान्य विवाह पर 65,000 रूपये , अंतरजातीय विवाह पर 75,000 तथा सामूहिक विवाह में शामिल होने पर 85,000 रूपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है। यह आर्थिक सहयोग श्रमिक परिवारों के लिए न केवल वित्तीय मदद है, बल्कि उनकी सामाजिक सुरक्षा और सम्मान का भी माध्यम बन रहा है।
जनपद बस्ती में इस योजना का व्यापक प्रभाव देखने को मिला है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 590 लाभार्थियों को 3.24 करोड़ से अधिक की सहायता राशि प्रदान की गई। वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 में योजना का दायरा और बढ़ा तथा 1,607 लाभार्थियों को 9.22 करोड़ से अधिक की धनराशि वितरित की गई। लाभार्थियों की संख्या और वितरित राशि में हुई उल्लेखनीय वृद्धि इस बात का प्रमाण है कि योजना अधिक से अधिक श्रमिक परिवारों तक पहुंच रही है।
कई लाभार्थियों ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण बेटियों के विवाह की चिंता हमेशा बनी रहती थी। कन्या विवाह सहायता योजना से प्राप्त धनराशि ने विवाह संबंधी आवश्यक खर्चों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे उन्हें कर्ज लेने की आवश्यकता नहीं पड़ी और विवाह के बाद आर्थिक दबाव से भी राहत मिली।
जिला प्रशासन एवं श्रम विभाग द्वारा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा पात्र श्रमिकों के पंजीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप अधिकाधिक निर्माण श्रमिक इस योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि सरकार श्रमिकों और उनके परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उन्हें सुरक्षा कवच प्रदान किया जा रहा है।
कन्या विवाह सहायता योजना आज बस्ती के हजारों श्रमिक परिवारों के लिए आशा और विश्वास का प्रतीक बन चुकी है। यह योजना बेटियों के सम्मानजनक विवाह को सुनिश्चित करने के साथ-साथ श्रमिक परिवारों को आर्थिक मजबूती प्रदान कर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

शिक्षकों ने किया नवागत लेखाधिकारी का स्वागत ये खबर भी पढ़े : शिक्षकों ने किया नवागत लेखाधिकारी का स्वागत

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

डीएम के जनता दरबार में दिए गए 382 आवेदनों पर नहीं हुई कार्रवाई 

जिला समन्वय समिति की बैठक समाहरणाल स्थित कारगिल विजय सभा भवन में आयोजित
डीएम के जनता दरबार में दिए गए 382 आवेदनों पर नहीं हुई कार्रवाई 

विधायक धनघटा एवं डीएम की उपस्थिति में धनघटा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।

संत कबीर नगर, 06 जून 2026 (सूचना विभाग)। विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप...
उत्तर प्रदेश 
विधायक धनघटा एवं डीएम की उपस्थिति में धनघटा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।

सत्ता से बेरोजगार हुए लोग सरकार पर उठा रहे सवाल : केशव मौर्य

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज प्रवास के दौरान शनिवार को समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 सत्ता से बेरोजगार हुए लोग सरकार पर उठा रहे सवाल : केशव मौर्य

रेलवे की बड़ी सौगात, हरपालगंज और सरायहरखू स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को मिली मंजूरी

विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जताया आभार जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के रेल यात्रियों के...

विधायक एवं डीएम एसपी द्वारा फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

संत कबीर नगर,   पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकताओं में से एक है । बढ़ते प्रदूषण एवं   इसी...
उत्तर प्रदेश 
विधायक एवं डीएम एसपी द्वारा फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश