डीएम व एसपी द्वारा पुलिस भर्ती परीक्षा हेतु परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर ,। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान नेहरु कृषक इण्टर कालेज, सरदार पटेल इण्टर कालेज सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों पर पहुँचकर वहाँ की सुरक्षा व्यवस्था, व्यवस्थापन एवं परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। 
जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण दौरान ड्यूटी में तैनात अधिकारी/कर्मचारीगण को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, अभ्यर्थियों के लिए सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न होने देने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए सघन निगरानी की व्यवस्था की गयी है । इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनपदीय कंट्रोल रूम तथा डायल-112 को भी पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि परीक्षा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जनपद पुलिस द्वारा अभ्यर्थियों से अपील की गयी है कि वे समय से अपने परीक्षा केंद्र पर पहुँचे तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

यमुना को पुनर्जीवित करने के लिए अमित शाह ने ली बैठक, सभी एजेंसियों को मिलकर काम करने का निर्देश

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली में यमुना पुनर्जीवीकरण (रिवाइवल) परियोजना की समीक्षा बैठक की...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
 यमुना को पुनर्जीवित करने के लिए अमित शाह ने ली बैठक, सभी एजेंसियों को मिलकर काम करने का निर्देश

पर्यावरण दिवस पर निकाली जागरूकता रैली , 500 से ज्यादा पौधे लगाए

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सुदीक्षा फाउंडेशन द्वारा त्रिवेणी नगर क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण एवं जन जागरूकता...
उत्तर प्रदेश 
पर्यावरण दिवस पर निकाली जागरूकता रैली , 500 से ज्यादा पौधे लगाए

केजीएमयू:लिंब सेंटर के बने एचआरएफ में दवा एक्सपायर

— एचआरएफ और चिकित्सकों के बीच तालमेल न होने पर लाखों की दवा बर्बाद
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू:लिंब सेंटर के बने एचआरएफ में दवा एक्सपायर

हरियाणा में सड़क की धूल कम करने को सीएसआईआर-सीआरआरआई और राज्य सरकार के बीच समझौता

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण और सड़क की धूल की समस्या से निपटने के लिए हरियाणा...
राष्ट्रीय  राज्य  हरियाणा 
हरियाणा में सड़क की धूल कम करने को सीएसआईआर-सीआरआरआई और राज्य सरकार के बीच समझौता

महिलाओं और दिव्यांग बच्चों ने किया जल योग, स्वस्थ्य रहने का दिया संदेश

लखनऊ। सोमवार को गोमती नगर में जल के अंदर महिलाओं, दिव्यांग बच्चों और बुजुर्गों ने योगाभ्यास किया। यह अभ्यास कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
महिलाओं और दिव्यांग बच्चों ने किया जल योग, स्वस्थ्य रहने का दिया संदेश

उत्तर प्रदेश

पर्यावरण दिवस पर निकाली जागरूकता रैली , 500 से ज्यादा पौधे लगाए

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सुदीक्षा फाउंडेशन द्वारा त्रिवेणी नगर क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण एवं जन जागरूकता...
उत्तर प्रदेश 
पर्यावरण दिवस पर निकाली जागरूकता रैली , 500 से ज्यादा पौधे लगाए

केजीएमयू:लिंब सेंटर के बने एचआरएफ में दवा एक्सपायर

— एचआरएफ और चिकित्सकों के बीच तालमेल न होने पर लाखों की दवा बर्बाद
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू:लिंब सेंटर के बने एचआरएफ में दवा एक्सपायर

महिलाओं और दिव्यांग बच्चों ने किया जल योग, स्वस्थ्य रहने का दिया संदेश

लखनऊ। सोमवार को गोमती नगर में जल के अंदर महिलाओं, दिव्यांग बच्चों और बुजुर्गों ने योगाभ्यास किया। यह अभ्यास कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
महिलाओं और दिव्यांग बच्चों ने किया जल योग, स्वस्थ्य रहने का दिया संदेश

विधायक राजू पाल हत्याकांड के दोषी की सशर्त जमानत मंजूर

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने वर्ष 2005 में हुए बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड में दोषी ठहराए गए अभियुक्त आबिद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
विधायक राजू पाल हत्याकांड के दोषी की सशर्त जमानत मंजूर