खाना खाने के बाद मां और दो बच्चों की हालत बिगड़ी, भाई-बहन की मौत, मां की हालत नाजुक

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नोएडा। थाना रबूपरा क्षेत्र के कस्बा रबूपुरा में रहने वाली एक महिला और उसके दो बच्चों ने रविवार की रात को खाना खाया तथा सोने चले गए। इसी बीच तीनों को उल्टी आदि की शिकायत हुई। परिजनों ने देर रात को उन्हें ग्रेटर नोएडा की यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया, वहां पर साेमवार शाम को आठ और पांच वर्षीय भाई- बहन की उपचार के दौरान मौत हो गई है। जबकि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना के बाद चर्चा है कि यह मौत विषाक्त भोजन के चलते हुई है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि कस्बा रबपुरा में रहने वाली एक महिला जिनकी उम्र 35 वर्ष है तथा उनके दो बच्चे आठ वर्षीय बेटी दीपांशी और 5 वर्षीय बेटा प्रिंस रविवार की रात को खाना खाकर सोने गए तभी उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें उल्टी आदि की शिकायत हुई। परिजनों द्वारा ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान सोमवार को 8 वर्षीय बच्ची दीपांशी तथा 5 वर्षीय बच्चा प्रिंस की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चलेगा कि बच्चों की मौत क्यों हुई है।

आशा जन आरोग्य फाउंडेशन ने किया टेलिमेडिसिन सेवा व ई-मैगजीन का शुभारंभ  ये खबर भी पढ़े : आशा जन आरोग्य फाउंडेशन ने किया टेलिमेडिसिन सेवा व ई-मैगजीन का शुभारंभ 

उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों ने किसी प्रकार की संदिग्ध परिस्थितियों से इनकार किया है। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना के चलते क्षेत्र में चर्चा है कि महिला की मौत फूड प्वाइजनिंग के चलते हुई है। वहीं पुलिस अधिकारी के अनुसार महिला का तीन दिन पहले एक अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। दोनों बच्चे अपनी मां के साथ वहां पर थे। इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि आपरेशन के दौरान कहीं अस्पताल में कोई इंफेक्शन तो नहीं हुआ।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, आज 25 जिलों में तेज बारिश की संभावना

जयपुर। बंगाल की खाड़ी में बने मजबूत मौसमी तंत्र के असर से राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने...
राजस्थान 
राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, आज 25 जिलों में तेज बारिश की संभावना

टोंक में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस और टैक्सी की टक्कर में चालक की मौत, 7 घायल

टोंक। जिले के मालपुरा थाना क्षेत्र में जयपुर-भीलवाड़ा स्टेट हाईवे पर अविकानगर टोल प्लाजा के पास रोडवेज बस और टैक्सी...
राजस्थान 
टोंक में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस और टैक्सी की टक्कर में चालक की मौत, 7 घायल

पश्चिम मेदिनीपुर: नशे के खिलाफ प्रदर्शन, लाठी-डंडों के साथ सड़क पर उतरीं महिलाएं

पश्चिम मेदिनीपुर। जिले के बेलदा थाना क्षेत्र के देउली अस्पताल रोड इलाके में कथित रूप से मादक पदार्थ और शराब...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम मेदिनीपुर: नशे के खिलाफ प्रदर्शन, लाठी-डंडों के साथ सड़क पर उतरीं महिलाएं

पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

कोलकाता। पूरे पश्चिम बंगाल में मंगलवार को मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, शुभमन गिल कप्तान; सारांश जैन को पहली बार मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की...
खेल 
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, शुभमन गिल कप्तान; सारांश जैन को पहली बार मौका

उत्तर प्रदेश

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: गुजरात से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मौत

कानपुर। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में गुजरात से घर लौट रहे दो चचेरे भाइयों...
उत्तर प्रदेश 
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: गुजरात से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मौत

अगामी तीन घंटे के मध्य प्रयागराज सहित 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी....

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद सहित 11 जिलों में आगामी तीन घंटे के मध्य बारिश की संभावना है। यह...
उत्तर प्रदेश 
अगामी तीन घंटे के मध्य प्रयागराज सहित 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी....

उप्र: समय से हुईं पॉलिटेक्निक परीक्षाएं और अब परिणाम भी घोषित

लखनऊ। प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने पॉलिटेक्निक की सेमेस्टर, वार्षिक विशेष बैक पेपर परीक्षा मई और जून-2026 का परिणाम...
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र: समय से हुईं पॉलिटेक्निक परीक्षाएं और अब परिणाम भी घोषित

उप्र: अनुसूचित जाति जनजाति के 1.39 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं मिली आर्थिक सहायता

-योगी सरकार का लगातार प्रयास, आर्थिक अभाव किसी भी मेधावी विद्यार्थी की शिक्षा में न बने बाधा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र:  अनुसूचित जाति जनजाति के 1.39 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं मिली आर्थिक सहायता