आशा जन आरोग्य फाउंडेशन ने किया टेलिमेडिसिन सेवा व ई-मैगजीन का शुभारंभ
फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहुंचाना: डॉ. सौरभ
मनोज शर्मा
बाराबंकी। स्वास्थ्य जागरूकता एवं समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने के उद्देश्य से आशा जन आरोग्य फाउंडेशन का शुभारंभ रविवार को बाराबंकी में आयोजित भव्य समारोह में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यावरण संरक्षक एवं समाज सेवी मनीष मल्होत्रा एवं संरक्षक सदस्यों में राम लखन मौर्य, वरिष्ठ शिक्षक सुरेन्द्र कुमार मौर्य, सुरेश चंद्र मौर्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
समारोह की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. सौरभ कुशवाहा ने की। इस अवसर पर तरुण कुमार, आशुतोष श्रीवास्तव, हर्षित मौर्य, ऋषभ कुशवाहा, सुभाष चंद्र एवं अमन कुमार सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। अपने संबोधन में डॉ. सौरभ कुशवाहा ने कहा कि आशा जन आरोग्य फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, परामर्श एवं जनसेवा की सुविधाएं पहुंचाना है।
उन्होंने बताया कि संस्था प्रदेशभर के लोगों के लिए 'जन आरोग्य टेलिमेडिसिन सेवा' संचालित करेगी, जिसके माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त किया जा सकेगा। इसके लिए संस्था ने हेल्पलाइन नंबर 9670005248 जारी किया है।
उन्होंने संस्था की आगामी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की तथा स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर आधारित हिंदी ई-डिजिटल मैगजीन 'आशा टाइम्स' के शुभारंभ की घोषणा की।
उन्होंने बताया कि यह पत्रिका www.ashatimes.in के माध्यम से उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम में बोर्ड सदस्य डॉ. प्रवीण वर्मा, पवन वर्मा, एडवोकेट राहुल मौर्य, एडवोकेट सर्वेश श्रीवास्तव, एडवोकेट अतुल कुमार मौर्य, मोहम्मद शहजाद, हेमंत मौर्य, शशिकांत मौर्य, नितिन मौर्य, अभय सिंह, अंकित मौर्य, दिवाकर मौर्य एवं अंशू मौर्य सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में संस्था के पदाधिकारियों ने समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं, जनजागरूकता अभियान एवं सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का संकल्प लिया। उपस्थित अतिथियों ने संस्था की पहल को समाजहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए शुभकामनाएं दीं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
