सीएचसी बनीकोडर में गंदगी, टूटी बाउंड्री और जर्जर भवन पर सीएमओ नाराज

निरीक्षण में उजागर हुईं कई खामियां

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मनोज शर्मा

  • साफ-सफाई से लेकर विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती तक के दिए सख्त निर्देश

रामसनेहीघाट/बाराबंकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनीकोडर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. रंजन गौतम ने रविवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी, लेबर रूम, महिला एवं पुरुष वार्ड सहित विभिन्न विभागों का जायजा लिया और भर्ती मरीजों से बातचीत कर उपचार की जानकारी ली। 

निरीक्षण में अस्पताल परिसर में कई स्थानों पर गंदगी, जर्जर भवन और टूटी बाउंड्री मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल साफ-सफाई कराने, जर्जर भवनों के पुनरुद्धार का प्रस्ताव भेजने तथा अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड सुविधा और विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही परिसर में 100 पौधे लगाने, बाहरी दवाएं लिखने की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। 

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस में सुनीं जन समस्याएं ये खबर भी पढ़े : जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस में सुनीं जन समस्याएं

सीएमओ ने अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया कि निरीक्षण में मिली सभी कमियों को 15 दिनों के भीतर दूर किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोबारा औचक निरीक्षण में यदि खामियां बरकरार मिलीं तो जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

छत से उतरते समय गिरने से महिला की मौत, सिर में लगी थी गंभीर चोट

उरई। उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन कोतवाली क्षेत्र के उदोतपुरा गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में छत से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छत से उतरते समय गिरने से महिला की मौत, सिर में लगी थी गंभीर चोट

छह लाख रुपये की अफीम के साथ झारखंड का तस्कर गिरफ्तार

शाहजहांपुर। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कटरा थाना क्षेत्र...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छह लाख रुपये की अफीम के साथ झारखंड का तस्कर गिरफ्तार

मुख्यमंत्री योगी ने शुरू की शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना

-आगरा में योगी आदित्यनाथ ने विश्वविद्यालय शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी ने शुरू की शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना

उत्तर प्रदेश