विधायक राजू पाल हत्याकांड के दोषी की सशर्त जमानत मंजूर

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने वर्ष 2005 में हुए बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड में दोषी ठहराए गए अभियुक्त आबिद को सशर्त जमानत प्रदान कर दी है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ और न्यायमूर्ति विनय कुमार द्विवेदी की खंडपीठ ने यह आदेश आपराधिक अपील में दाखिल अर्जी पर दिया।

25 जनवरी 2005 को थाना धूमनगंज, इलाहाबाद में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या कर दी गई थी। इस घटना में देवी लाल पाल और संदीप यादव की भी जान गई थी तथा तीन अन्य घायल हुए थे। मृतक की पत्नी पूजा पाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ था।

स्लॉटर हाउस प्रमाणन में आईडी-पासवर्ड आवंटन को लेकर घमासान, पशु चिकित्सा संघ ने निदेशक पर लगाए गंभीर आरोप          ये खबर भी पढ़े : स्लॉटर हाउस प्रमाणन में आईडी-पासवर्ड आवंटन को लेकर घमासान, पशु चिकित्सा संघ ने निदेशक पर लगाए गंभीर आरोप

प्रारम्भ में स्थानीय पुलिस ने जांच की, बाद मे सीबीसीआईडी को सौंपी गई। सर्वाेच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआई ने नए सिरे से जांच कर 10 अभियुक्तों के विरुद्ध आरोप-पत्र दाखिल किया। ट्रायल कोर्ट ने आबिद सहित अन्य को धारा 120-बी, 147, 148, 307, 302 आईपीसी के तहत दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा आज से, भर्ती परीक्षा के लिए यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों को बसों में मिलेगी 50 फीसदी की छूट ये खबर भी पढ़े : यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा आज से, भर्ती परीक्षा के लिए यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों को बसों में मिलेगी 50 फीसदी की छूट

अदालत ने इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जमानत मंजूर की कहा कि प्रथम सूचना रिपोर्ट में आबिद का नाम नहीं था, केवल सह-अभियुक्तों के बयान के आधार पर नाम जोड़ा गया। कोई टेस्ट आइडेंटिफिकेशन परेड नहीं हुई, कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं की गई।

लखनऊ में तेज रफ्तार का कहर, दुकानों पर चढ़कर पलटा बेकाबू डंपर, दो घायल ये खबर भी पढ़े : लखनऊ में तेज रफ्तार का कहर, दुकानों पर चढ़कर पलटा बेकाबू डंपर, दो घायल

सर्वाेच्च न्यायालय के तुकेश सिंह बनाम छत्तीसगढ़ (2025) के फैसले के अनुसार केवल डॉकेट पहचान दोषसिद्धि का आधार नहीं बन सकती। 25 आपराधिक मामलों में से 8 में बरी, 2 में फाइनल रिपोर्ट; मात्र लम्बित मामले के कारण जमानत अस्वीकार करने का आधार नहीं हो सकता।

कोर्ट ने कहा प्रतिदिन 200 से अधिक अपीलें सूचीबद्ध होती हैं, निकट भविष्य में अपील की हर सुनवाई संभव नहीं है। कोर्ट ने कहा मुख्य आरोपित पूर्व सांसद अतीक अहमद और पूर्व विधायक अशरफ दोनों की ट्रायल के दौरान मृत्यु हो चुकी है, जिससे उनके विरुद्ध मुकदमा समाप्त हो गया। शेष आठ दोषी न तो सांसद हैं न विधायक।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

होटल नोवोटेल में पार्किंग की जगह बनायी बेकरी व स्टॉफ क्वॉर्टर, नोटिस जारी

स्वीकृत भवन मानचित्र के विपरीत निर्माण मिला
उत्तर प्रदेश 
होटल नोवोटेल में पार्किंग की जगह बनायी बेकरी व स्टॉफ क्वॉर्टर, नोटिस जारी

लखनऊ के कवि को उत्तराखण्ड के सीएम धामी ने दी एक लाख की सम्मान राशि

गोसाईगंज लखनऊ। गोसाईंगंज क़स्बे के निवासी और प्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि कमल आग्नेय को उत्तराखण्ड के मुख्यमन्त्री पुष्कर धामी ने 1...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के कवि को उत्तराखण्ड के सीएम धामी ने दी एक लाख की सम्मान राशि

भाजपा का विशेष जनसंपर्क अभियान, महानगर कार्यालय में बैठक सम्पन्न

लखनऊ। भाजपा लखनऊ महानगर कार्यालय में विशेष जनसंपर्क अभियान के सफल संचालन को लेकर प्रभारियों के साथ बैठक की गयी।...