लखनऊ में तेज रफ्तार का कहर, दुकानों पर चढ़कर पलटा बेकाबू डंपर, दो घायल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर बेकाबू होकर सड़क किनारे सब्जी की दुकानों पर चढ़ते हुए पलट गया। हादसे में दुकान के अंदर सो रहे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक की हालत नाजुक है। हादसे के बाद डंपर का ड्राइवर उतरकर भाग गया।

जानकारी के मुताबिक़ गोयला गांव के रहने वाले हसमत ने पुलिस शिकायत दी है। इसमें बताया कि 6 जून को शाम करीब 4:15 बजे अपट्रान चौराहे के पास औरैया जिले के डंपर यूपी 79 एटी 6350 का चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। इसी दौरान डंपर डिवाइडर से टकरा गया।

वाराणसी : गंगा नदी में बहकर आए शिवलिंग के दर्शन को जुटी भीड़, लोग कह रहे चमत्कार ये खबर भी पढ़े : वाराणसी : गंगा नदी में बहकर आए शिवलिंग के दर्शन को जुटी भीड़, लोग कह रहे चमत्कार

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन अनियंत्रित होकर उनकी सब्जी की दुकान में घुस गया और पलट गया। हादसे के समय दुकान में हसमत का बेटा आसिफ (21) और बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला निवासी कल्लू (26) सो रहे थे। डंपर की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से कल्लू की गंभीर हालत को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक ये खबर भी पढ़े : मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

डंपर पलटने से आसपास की 3 दुकानों को भी नुकसान पहुंचा। वारिस अली, मोहम्मद मुन्ना और मोहम्मद मन्ना की दुकानों में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए। पीड़ित हसमत की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस डंपर चालक की तलाश कर रही है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

पर्यावरण दिवस पर निकाली जागरूकता रैली , 500 से ज्यादा पौधे लगाए ये खबर भी पढ़े : पर्यावरण दिवस पर निकाली जागरूकता रैली , 500 से ज्यादा पौधे लगाए

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

समझौतों की अवहेलना और निरंतर उत्पीड़न कारवाई से बिजली कर्मियों में नाराजगी

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने कहा है कि ऊर्जा क्षेत्र के कर्मचारियों की...
उत्तर प्रदेश 
समझौतों की अवहेलना और निरंतर उत्पीड़न कारवाई से बिजली कर्मियों में नाराजगी

होटल नोवोटेल में पार्किंग की जगह बनायी बेकरी व स्टॉफ क्वॉर्टर, नोटिस जारी

स्वीकृत भवन मानचित्र के विपरीत निर्माण मिला
उत्तर प्रदेश 
होटल नोवोटेल में पार्किंग की जगह बनायी बेकरी व स्टॉफ क्वॉर्टर, नोटिस जारी

लखनऊ के कवि को उत्तराखण्ड के सीएम धामी ने दी एक लाख की सम्मान राशि

गोसाईगंज लखनऊ। गोसाईंगंज क़स्बे के निवासी और प्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि कमल आग्नेय को उत्तराखण्ड के मुख्यमन्त्री पुष्कर धामी ने 1...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के कवि को उत्तराखण्ड के सीएम धामी ने दी एक लाख की सम्मान राशि

भाजपा का विशेष जनसंपर्क अभियान, महानगर कार्यालय में बैठक सम्पन्न

लखनऊ। भाजपा लखनऊ महानगर कार्यालय में विशेष जनसंपर्क अभियान के सफल संचालन को लेकर प्रभारियों के साथ बैठक की गयी।...