पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिये लगेंगे अतिरिक्त रोडवेज बसें: दयाशंकर सिंह

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा 08 जून, 09 जून एवं 10 जून, 2026 को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आयोजित की जा रही है। इस महत्वपूर्ण परीक्षा में 28 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के सम्मिलित होने की संभावना है। 

परिवहन मंत्री ने कहा कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए उन्होंने निगम के समस्त क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को विशेष निर्देश जारी करने का निर्देश प्रबंध निदेशक को दिया है। मंडल एवं जनपद स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित किया जाए। प्रमुख बस स्टेशनों पर परीक्षा सहायता डेस्क स्थापित किए जाएं, जहां अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

कृषकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ये खबर भी पढ़े : कृषकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए आवश्यकतानुसार बसों का अस्थायी रूट डायवर्जन एवं अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया जाए। कहा कि अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए पर्याप्त संख्या में बसों, चालकों एवं परिचालकों की व्यवस्था की जाए। सभी चालक एवं परिचालकों को परीक्षार्थियों के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार करने के निर्देश दिए हैं। बसों की उपलब्धता एवं संचालन की निगरानी वीएलटीडी एवं जीपीएस प्रणाली के माध्यम से मुख्यालय एवं क्षेत्रीय स्तर पर रियल टाइम की जाएगी।

सभी बस स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली को सक्रिय रखा जाए तथा साफ-सफाई, पेयजल, प्रसाधन एवं अन्य यात्री सुविधाएं चौबीसों घंटे उपलब्ध कराई जाए। सभी बसों को तकनीकी रूप से सुचारु एवं सुरक्षित अवस्था में संचालित किया जाए। प्रत्येक बस में अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, स्पेयर व्हील एवं आवश्यक उपकरण उपलब्ध रहे। मार्गों पर प्रवर्तन दल लगातार सक्रिय रहें। साथ ही सभी डीजल पंपों को दिनरात संचालित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भोपाल में अपनी मांगों को मनवाने के लिए सड़कों पर उतरे किसान

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रहे किसानों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, मध्य प्रदेश सरकार ने बुधवार को...
मध्य प्रदेश 
भोपाल में अपनी मांगों को मनवाने के लिए सड़कों पर उतरे किसान

मौसम 30 जुलाई: 9 घंटे के अंदर 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली: मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश,...
राष्ट्रीय 
मौसम 30 जुलाई: 9 घंटे के अंदर 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

करिश्मा तन्ना  ने शादी के 4 साल बाद पति संग किया बच्चे का स्वागत

करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा। : बॉलीवुड और टीवी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना के घर खुशियों ने दस्तक...
मनोरंजन 
करिश्मा तन्ना  ने शादी के 4 साल बाद पति संग किया बच्चे का स्वागत

Jio का नया ऑफर, 30GB डेटा और 15 OTT समेत मूवी टिकट पर मिलेगा डिस्काउंट

नई दिल्ली। Jio ने अपने करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए नया ऑफर पेश किया है। यूजर्स के लिए कंपनी एक...
टेक-मित्र 
Jio का नया ऑफर, 30GB डेटा और 15 OTT समेत मूवी टिकट पर मिलेगा डिस्काउंट

 जानिए आपके राज्य में अगस्त में कब रहेगी  बैंक की छुट्टी?

बैंकों की छुट्टी : अगर अगस्त महीने में आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो घर से...
कारोबार 
 जानिए आपके राज्य में अगस्त में कब रहेगी  बैंक की छुट्टी?

उत्तर प्रदेश

छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

कानपुर। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन

    फतेहपुर । गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा  
उत्तर प्रदेश 
गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन