श्रद्धालुओं के लिए टूर पैकज: सावन में आईआरसीटीसी करायेगा प्रमुख ज्योर्तिलिंग की यात्रा
17 से 26 अगस्त के बीच बनाया आकर्षक टूर पैकेज
- ईएमआई की दी सुविधा, स्लीपर, सेकेंड व थर्ड एसी कोच लगेंगे
लखनऊ। आईआरसीटीसी लखनऊ की टीम ने पवित्र सावन माह में भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से देश के प्रमुख चार सुविख्यात ज्योतिर्लिंग के साथ स्टैचू ऑफ यूनिटी और दक्षिण भारत यात्रा के सुनहरे टूर पैकेज को प्लान किया है। बुधवार को गोमतीनगर पर्यटन भवन स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर मीडिया से बातचीत में आईआरसीटीसी के चीफ रिजनल मैनेजर अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि यात्रा के मुख्य आर्कषण में महाकालेश्वर ज्योतिलिंग, ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (उज्जैन), द्वारकाधीश, भेंट द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग (गुजरात), स्टेचू आॅफ यूनिटी शामिल रहेगा।
उतरने व चढ़ने के स्टेशन गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी व ललितपुर रहेगा। यात्रा तिथि 17 अगस्त से 26 अगस्त 2026 तक 09 रात और 10 दिन का रहेगा जिसमें 02 एसी, 03 एसी व स्लीपर क्लास यात्रा, नाश्ता और दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, एसी व नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण शामिल है।
स्लीपर का पैकेज मूल्य 18,380/- प्रति व्यक्ति, 3 एसी क्लास का 29,570/- प्रति व्यक्ति, 2 एसी क्लास में ठहरने पर पैकेज मूल्य 38,870/- प्रति व्यक्ति है। भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा दक्षिण भारत यात्रा में तिरुपति बालाजी मंदिर (तिरुपति), रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर (मदुरै), कन्याकुमारी, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (मरकापुर) स्थल शामिल रहेंगे जिसमें चढ़ने व उतरने के उपरोक्त स्टेशन ही रहेंगे।
यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय, उसकी बेवसाइट से आनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है। अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिये मोबाइल नम्बरों 930511 1765, 9236391923, 9236391908 पर सम्पर्क कर सकते है। खास बात यह है कि इस यात्रा का लाभ कम आय वाले यात्रीगण ईएमआई के माध्यम से भी ले सकते हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
