कृषकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर । उद्यान विभाग के तत्वाधान में  मिनी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल, घोरहट, जनपद संत कबीर नगर में मखाना विकास योजनान्तर्गत वर्ष 2026–27 के लिए सामान्य, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के कृषकों हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में डा0 देवेश कुमार, वैज्ञानिक, कृषि अभियंत्रण, डा. तरुण कुमार, वैज्ञानिक, कृषि वानिकी, डा दुर्गेश कुमार, मौर्य वैज्ञानिक, शस्य विज्ञान, डा0 अभिनव सिंह, वैज्ञानिक, कृषि प्रसार सहित सभी वैज्ञानिकों ने मखाना की वैज्ञानिक खेती पर विस्तृत जानकारी दी गई। 
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में मखाना की वैज्ञानिक खेती, उन्नत उत्पादन तकनीक, पौध एवं बीज प्रबंधन, पोषक तत्व प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण, कटाई एवं प्रसंस्करण सहित विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जानकारी विशेषज्ञों द्वारा विस्तारपूर्वक प्रदान की गई। साथ ही कृषकों को मखाना उत्पादन से आयवृद्धि एवं रोजगार के अवसरों के संबंध में भी जागरूक किया गया।
जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल द्वारा बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा मखाना विकास कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण एवं 2 हेक्टेयर क्षेत्रफल में मखाना लगाने हेतु लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
मखाना की नर्सरी माह नवंबर दिसंबर में डाला जाता है जबकि पौधों की रोपाई फरवरी मार्च में की जाती है।अगस्त सितम्बर माह तक मखाना की फसल तैयार हो जाती है।प्रति हेक्टेयर मखाना की खेती से 4-5 लाख तक कि आय की जा सकती है।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

भारतीय रेलवे ने दक्षिण मध्य रेलवे के वाडी-रायचूर सेक्शन पर ₹220 करोड़ के इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन अपग्रेडेशन प्रोजेक्ट को मंज़ूरी दी

हाई डेंसिटी नेटवर्क पर 102 रूट किलोमीटर वाले वाडी-रायचूर सेक्शन को 2×25 kV इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन सिस्टम के साथ अपग्रेड किया...
भारतीय रेलवे ने दक्षिण मध्य रेलवे के वाडी-रायचूर सेक्शन पर ₹220 करोड़ के इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन अपग्रेडेशन प्रोजेक्ट को मंज़ूरी दी

जब अपनों का साया छूट गया... तब पुलिस बनी अपनापन, विश्वास और सहारे की छांव"

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं...
उत्तर प्रदेश 
जब अपनों का साया छूट गया... तब पुलिस बनी अपनापन, विश्वास और सहारे की छांव"

भारतीय रेलवे ने क्षमता और यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए विशाखापत्तनम कोचिंग यार्ड के रीमॉडलिंग प्रोजेक्ट को ₹299 करोड़ की मंज़ूरी दी

इस प्रोजेक्ट में 6 नए प्लेटफ़ॉर्म और 6 अतिरिक्त लाइनें जोड़ी जाएंगी, साथ ही बढ़ते यात्री ट्रैफ़िक को संभालने के...
भारतीय रेलवे ने क्षमता और यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए विशाखापत्तनम कोचिंग यार्ड के रीमॉडलिंग प्रोजेक्ट को ₹299 करोड़ की मंज़ूरी दी

बाल दुव्यापारियों से सावधान रहने के लिए किया जागरूक

      बदायूं। जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस के सहयोग से  बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद बदायूं में...
उत्तर प्रदेश 
बाल दुव्यापारियों से सावधान रहने के लिए किया जागरूक

पीजीआई : डॉक्टरों ने युवती के पेट से निकाला अंडाशय ट्यूमर

— डाक्टरों ने दाहिना अंडाशय और गर्भाशय को रखा सुरक्षित  
उत्तर प्रदेश 
पीजीआई : डॉक्टरों ने युवती के पेट से निकाला अंडाशय ट्यूमर

उत्तर प्रदेश

जब अपनों का साया छूट गया... तब पुलिस बनी अपनापन, विश्वास और सहारे की छांव"

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं...
उत्तर प्रदेश 
जब अपनों का साया छूट गया... तब पुलिस बनी अपनापन, विश्वास और सहारे की छांव"

बाल दुव्यापारियों से सावधान रहने के लिए किया जागरूक

      बदायूं। जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस के सहयोग से  बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद बदायूं में...
उत्तर प्रदेश 
बाल दुव्यापारियों से सावधान रहने के लिए किया जागरूक

पीजीआई : डॉक्टरों ने युवती के पेट से निकाला अंडाशय ट्यूमर

— डाक्टरों ने दाहिना अंडाशय और गर्भाशय को रखा सुरक्षित  
उत्तर प्रदेश 
पीजीआई : डॉक्टरों ने युवती के पेट से निकाला अंडाशय ट्यूमर

सीडीओ की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

   बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न