पर्यावरण दिवस पर निकाली जागरूकता रैली , 500 से ज्यादा पौधे लगाए

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊविश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सुदीक्षा फाउंडेशन द्वारा त्रिवेणी नगर क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण एवं जन जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों के साथ पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई साथ ही विभिन्न स्थानों पर 500 से अधिक पौधारोपण किया गया।

रैली के माध्यम से बच्चों और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ पर्यावरण, वृक्षारोपण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। हाथों में संदेश लिखी तख्तियां लेकर बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। रैली के दौरान लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में सुदीक्षा फाउंडेशन के संस्थापक शिवम पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष शहनवाज ख़ान सहित संस्था के पदाधिकारी, सदस्य मौजूद रहे। पौधारोपण अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और उनकी देखभाल का संकल्प भी लिया गया। शिवम पांडेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं है, बल्कि यह हम सभी की निरंतर जिम्मेदारी है।

बहराइच: खुल गया संजय सेतु, जानिए किन वाहनों को मिली अनुमति और किसे 16 जून तक करना होगा इंतजार ये खबर भी पढ़े : बहराइच: खुल गया संजय सेतु, जानिए किन वाहनों को मिली अनुमति और किसे 16 जून तक करना होगा इंतजार

पर्यावरण सिर्फ एक दिन में नहीं बचाया जा सकता। 5 जून के अलावा भी वर्ष के 365 दिनों में हमें वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करना चाहिए। लोगों से अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील किया।

बदायूं की बेटी: छोटी उम्र, बड़ा जज्बा, बेसहारा बच्चों के साथ मनाती जन्मदिन  ये खबर भी पढ़े : बदायूं की बेटी: छोटी उम्र, बड़ा जज्बा, बेसहारा बच्चों के साथ मनाती जन्मदिन 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

होटल नोवोटेल में पार्किंग की जगह बनायी बेकरी व स्टॉफ क्वॉर्टर, नोटिस जारी

स्वीकृत भवन मानचित्र के विपरीत निर्माण मिला
उत्तर प्रदेश 
होटल नोवोटेल में पार्किंग की जगह बनायी बेकरी व स्टॉफ क्वॉर्टर, नोटिस जारी

लखनऊ के कवि को उत्तराखण्ड के सीएम धामी ने दी एक लाख की सम्मान राशि

गोसाईगंज लखनऊ। गोसाईंगंज क़स्बे के निवासी और प्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि कमल आग्नेय को उत्तराखण्ड के मुख्यमन्त्री पुष्कर धामी ने 1...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के कवि को उत्तराखण्ड के सीएम धामी ने दी एक लाख की सम्मान राशि

भाजपा का विशेष जनसंपर्क अभियान, महानगर कार्यालय में बैठक सम्पन्न

लखनऊ। भाजपा लखनऊ महानगर कार्यालय में विशेष जनसंपर्क अभियान के सफल संचालन को लेकर प्रभारियों के साथ बैठक की गयी।...