मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक
बिजनौर व सरोजनीनगर थाना पुलिस ने दी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी, सुरक्षा के प्रति किया प्रेरित
सरोजनीनगर। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के दक्षिणी जोन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तीकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद के निर्देशन में थाना बिजनौर एवं थाना सरोजनीनगर पुलिस की मिशन शक्ति टीमों ने क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया।

पुलिस कर्मियों ने महिलाओं और किशोरियों को उनकी सुरक्षा एवं अधिकारों के संबंध में जानकारी देते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया। उन्हें महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 सहित आपातकालीन सेवा 112 के उपयोग की जानकारी दी गई ।
पुलिस टीमों ने महिलाओं को किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा अथवा अन्य अपराध की स्थिति में बिना भय के तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए गए ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
