सार्वजनिक शौचालय में लटका ताला, ग्रामीणों में आक्रोश
कुंडा,प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जनपद की नगर पंचायत हीरागंज बाजार के मां नायर देवी धाम के समीप बना हुआ सार्वजनिक शौचालय आज शोपीस सा बनकर रह गया है। सार्वजनिक शौचालय में लटक रहा ताला विकास की गाथा चीख चीख कर कह रहा है।
नगरवासियों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत हीरागंज बाजार के सार्वजनिक शौचालय जिसके खुलने का समय सुबह चार बजे और बंद होने का समय रात्रि दस बजे है। वह हमेशा बंद रहता है एवं शौचालय के केयरटेकर मुकेश कुमार भी कभी शौचालय नहीं आते हैं। धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के उपयोग हेतु बनाया गया है शौचालय महज शोपीस सा बनकर रह गया है।
मामले में जिम्मेदार भी चुप्पी साध कर बैठ गए हैं।मामले से स्थानीय नगरवासियों समेत श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत हीरागंज बाजार राकेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।
