तिरुप्परंकुंद्रम विवाद : भाजपा अध्यक्ष ने टीवीके और सीएम विजय पर लगाए गंभीर आरोप

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

चेन्नई। तमिलनाडु में तिरुप्परंकुंद्रम विवाद को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री विजय और उनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कड़गम (टीवीके) पर हमला बोला है। उन्होंने टीवीके पर द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) की “निम्नस्तरीय राजनीति” को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया है।

नैनार नागेंद्रन ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद तिरुप्परंकुंद्रम स्थित दीप स्तंभ पर कार्तिगई दीपम जलाने की अनुमति नहीं देने संबंधी बयान टीवीके विधायक और मंत्री निर्मल कुमार द्वारा दिए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि टीवीके मंत्री आदव अर्जुना भी इस रुख का समर्थन कर रहे हैं।

 केरल में मानसून के दस्तक देने से बदलने लगा उत्तर प्रदेश का मौसम, कई जिलों में तेज हवा, ओलावृष्टि का अलर्ट ये खबर भी पढ़े :  केरल में मानसून के दस्तक देने से बदलने लगा उत्तर प्रदेश का मौसम, कई जिलों में तेज हवा, ओलावृष्टि का अलर्ट

भाजपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री विजय से सवाल करते हुए कहा कि जब उनकी पार्टी के विधायक और मंत्री भगवान मुरुगन के भक्तों के धार्मिक अधिकारों के खिलाफ बयान दे रहे हैं, तब मुख्यमंत्री अब तक मौन क्यों हैं। उन्होंने यह भी पूछा कि आखिर राज्य का वास्तविक नेतृत्व कौन कर रहा है।

 बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत ये खबर भी पढ़े :  बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

नागेंद्रन ने आरोप लगाया कि उच्च न्यायालय की तीन न्यायाधीशों की पीठ के निर्णय का सम्मान करने के बजाय सरकार के मंत्री एक विशेष पक्ष के समर्थन में और हिंदू भावनाओं के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह रवैया न्यायालय के आदेशों की अवहेलना के समान है।

कोलकाता: इंडी गठबंधन की बैठक पर अग्निमित्रा पाल का हमला, एकता पर उठाए सवाल ये खबर भी पढ़े : कोलकाता: इंडी गठबंधन की बैठक पर अग्निमित्रा पाल का हमला, एकता पर उठाए सवाल

उन्होंने आगे कहा कि चुनाव से पहले अलग रुख अपनाना और सत्ता मिलने के बाद मुरुगन भक्तों के धार्मिक अधिकारों का विरोध करना टीवीके की राजनीति को उजागर करता है। नागेंद्रन ने आरोप लगाया कि पार्टी अल्पसंख्यक वोट बैंक को साधने के लिए हिंदू भावनाओं का इस्तेमाल कर रही है।

भाजपा नेता ने कहा कि द्रमुक की “विचारधारा” को टीवीके भी आगे बढ़ा रही है, जिसमें राजनीतिक लाभ के लिए धार्मिक भावनाओं का इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने टीवीके पर तीखा प्रहार करते हुए उसे “विश्वासघाती शक्ति” करार दिया।

तिरुप्परंकुंद्रम विवाद को लेकर दिए गए इन बयानों के बाद तमिलनाडु की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज हो गया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

होटल नोवोटेल में पार्किंग की जगह बनायी बेकरी व स्टॉफ क्वॉर्टर, नोटिस जारी

स्वीकृत भवन मानचित्र के विपरीत निर्माण मिला
उत्तर प्रदेश 
होटल नोवोटेल में पार्किंग की जगह बनायी बेकरी व स्टॉफ क्वॉर्टर, नोटिस जारी

लखनऊ के कवि को उत्तराखण्ड के सीएम धामी ने दी एक लाख की सम्मान राशि

गोसाईगंज लखनऊ। गोसाईंगंज क़स्बे के निवासी और प्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि कमल आग्नेय को उत्तराखण्ड के मुख्यमन्त्री पुष्कर धामी ने 1...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के कवि को उत्तराखण्ड के सीएम धामी ने दी एक लाख की सम्मान राशि

भाजपा का विशेष जनसंपर्क अभियान, महानगर कार्यालय में बैठक सम्पन्न

लखनऊ। भाजपा लखनऊ महानगर कार्यालय में विशेष जनसंपर्क अभियान के सफल संचालन को लेकर प्रभारियों के साथ बैठक की गयी।...