पीजीआई में विश्व थायराइड दिवस सीएमई का आयोजन
— थायराइड विकारों के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा
लखनऊ। पीजीआई के एंडोक्रिनोलॉजी विभाग द्वारा एंडोक्रिनोलॉजी एलुमनाई एसोसिएशन (पूर्व छात्र संघ) पीजीआई के सहयोग से सोमवार को विश्व थायराइड दिवस के अवसर पर सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएमई में थायराइड विकारों के महत्वपूर्ण पहलुओं को शामिल किया गया, जिनमें डॉ. मधुकर मित्तल ,प्रोफेसर, एम्स रायबरेली द्वारा ग्रेव्स रोग, डॉ. अंबिका टंडन (सहायक प्रोफेसर, एसजीपीजीआई) द्वारा 'गर्भावस्था में थायराइड विकार', डॉ.सिद्धनाथ सुधांशु (प्रोफेसर, एम्स पटना) द्वारा 'जन्मजात हाइपोथायरायडिज्म के लिए नवजात शिशुओं की स्क्रीनिंग' और डॉ. स्मृति पांडा (सहायक प्रोफेसर,पीजीआई) द्वारा 'थायराइड रोग और मोटापे के बीच संबंध' शामिल थे। पीजीआई के एंडोक्रिनोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रीति दबड़गांव ने प्रतिनिधियों का स्वागत किया और आयोजन सचिव ने धन्यवाद किया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
