विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे में आठ श्रमिकों की मौत, कई घायल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्थित स्टील प्लांट में सोमवार को हुए भीषण हादसे में अब तक आठ श्रमिकों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद पूरे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

जानकारी के अनुसार, प्लांट की एसएमएस-2 यूनिट में उस समय दुर्घटना हुई जब गर्म धातु की बाल्टियां (लैडल्स) गिरने के कारण पिघला हुआ स्टील लीक हो गया। इसके बाद यूनिट में भीषण आग भड़क उठी, जिसकी चपेट में कई श्रमिक आ गए।

योग को वैश्विक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में मिलेगी नई पहचान: मोदी ये खबर भी पढ़े : योग को वैश्विक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में मिलेगी नई पहचान: मोदी

प्रारंभिक रिपोर्ट में बताया गया है कि कई श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जबकि कुछ के यूनिट के भीतर फंसे होने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, घायलों और फंसे श्रमिकों की सटीक संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

STF के एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह, 40 से अधिक मामलों में था वांछित ये खबर भी पढ़े : STF के एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह, 40 से अधिक मामलों में था वांछित

घटना की सूचना मिलते ही दमकल और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के साथ-साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

विधायक राजू पाल हत्याकांड के दोषी की सशर्त जमानत मंजूर ये खबर भी पढ़े : विधायक राजू पाल हत्याकांड के दोषी की सशर्त जमानत मंजूर

इस बीच, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने तथा घायलों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मनकामेश्वर वार्ड में प्रेरणाकृति फाउंडेशन द्वारा 10 दिवसीय कथक प्रशिक्षण शिविर शुरू

लखनऊ। मनकामेश्वर वार्ड में प्रेरणाकृति फाउंडेशन द्वारा बच्चों के लिए आयोजित 10 दिवसीय कथक प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन सोमवार...
उत्तर प्रदेश 
मनकामेश्वर वार्ड में प्रेरणाकृति फाउंडेशन द्वारा 10 दिवसीय कथक प्रशिक्षण शिविर शुरू

महासागर दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, प्लास्टिक प्रदूषण पर जताई चिंता

ऋषिकेश। विश्व महासागर दिवस के अवसर पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने मानवता को झकझोरने वाला...
उत्तराखंड 
महासागर दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, प्लास्टिक प्रदूषण पर जताई चिंता

समझौतों की अवहेलना और निरंतर उत्पीड़न कारवाई से बिजली कर्मियों में नाराजगी

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने कहा है कि ऊर्जा क्षेत्र के कर्मचारियों की...
उत्तर प्रदेश 
समझौतों की अवहेलना और निरंतर उत्पीड़न कारवाई से बिजली कर्मियों में नाराजगी

होटल नोवोटेल में पार्किंग की जगह बनायी बेकरी व स्टॉफ क्वॉर्टर, नोटिस जारी

स्वीकृत भवन मानचित्र के विपरीत निर्माण मिला
उत्तर प्रदेश 
होटल नोवोटेल में पार्किंग की जगह बनायी बेकरी व स्टॉफ क्वॉर्टर, नोटिस जारी

लखनऊ के कवि को उत्तराखण्ड के सीएम धामी ने दी एक लाख की सम्मान राशि

गोसाईगंज लखनऊ। गोसाईंगंज क़स्बे के निवासी और प्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि कमल आग्नेय को उत्तराखण्ड के मुख्यमन्त्री पुष्कर धामी ने 1...