यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा आज से, भर्ती परीक्षा के लिए यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों को बसों में मिलेगी 50 फीसदी की छूट

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राज्य परिवहन निगम की बसों में यात्रा के दौरान किराए में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुविधाजनक भर्ती प्रक्रिया उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। भर्ती परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के विभिन्न जनपदों में आवागमन को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिल सके और परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर वसूली का आरोप, पुलिस को दी तहरीर ये खबर भी पढ़े : प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर वसूली का आरोप, पुलिस को दी तहरीर

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा 08, 09 एवं 10 जून को प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में लगभग 29 लाख अभ्यर्थियों के सम्मिलित होने की संभावना है।

सावधान! एक्सप्रेस वे पर चढ़ने से पहले जांच-परख कर लें अनफिट बसें ये खबर भी पढ़े : सावधान! एक्सप्रेस वे पर चढ़ने से पहले जांच-परख कर लें अनफिट बसें

मुख्यमंत्री के निर्णय के अनुसार परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र दिखाकर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में 50 प्रतिशत रियायती किराए का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। यह व्यवस्था परीक्षा अवधि के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए लागू रहेगी।

हमीरपुर में बिजली व्यवस्था धड़ाम होने से किसानों में आक्रोश, ग्रामीणों ने दिया धरना ये खबर भी पढ़े : हमीरपुर में बिजली व्यवस्था धड़ाम होने से किसानों में आक्रोश, ग्रामीणों ने दिया धरना

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि अभ्यर्थियों को सुरक्षित, सुगम और अनुकूल वातावरण में परीक्षा देने का अवसर मिल सके।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी (सिपाही) नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा सोमवार से प्रारंभ हो रही है। यह परीक्षा 8, 9 एवं 10 जून को प्रदेश के सभी 75 जिलों में आयोजित की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 32 हजार 679 पदों के लिए 28 लाख 86 हजार 797 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष संचालन के लिए प्रदेशभर में 1,183 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संचालित की जाएगी। अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए निर्धारित समय के अतिरिक्त 5 मिनट अतिरिक्त भी दिए जाएंगे। तीन दिनों में कुल छह पालियों में परीक्षा संपन्न होगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बलरामपुर में झोलाछाप डॉक्टरों का जाल, ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में एक बार फिर झोलाछाप डॉक्टरों का जाल तेजी से फैलता...
छत्तीसगढ़ 
बलरामपुर में झोलाछाप डॉक्टरों का जाल, ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

अरवल-पटना रोड: नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, हादसे में चार युवकों की मौत...

बिहार: बिहार में अरवल-पटना नहर रोड स्थित गांधी मैदान के पास बीती देर रात पटना के चार युवकों की सड़क...
राष्ट्रीय  बिहार 
अरवल-पटना रोड: नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, हादसे में चार युवकों की मौत...

भारत से लौटे नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल का अगले सप्ताह चीन भ्रमण तय

काठमांडू। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल अगले सप्ताह चीन की आधिकारिक यात्रा पर जाने वाले हैं। भारत दौरे से...
अंतर्राष्ट्रीय 
भारत से लौटे नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल का अगले सप्ताह चीन भ्रमण तय

बारिश का दौर जारी, 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम में अब भी बदलाव की स्थिति बनी हुई है।...
पश्चिम बंगाल 
बारिश का दौर जारी, 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं

जयपुर: सबसे बड़ी अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई, तीन हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात

जयपुर। राजधानी जयपुर के जगतपुरा स्थित नंदपुरी अंडरपास क्षेत्र में सोमवार को जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने भारी सुरक्षा व्यवस्था...
राज्य  राजस्थान 
जयपुर: सबसे बड़ी अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई, तीन हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात

उत्तर प्रदेश

बागपत: पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू, सुरक्षा व्यवस्थाओं का एसपी ने किया निरीक्षण

बागपत। बागपत में उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा...
उत्तर प्रदेश 
बागपत: पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू,  सुरक्षा व्यवस्थाओं का एसपी ने किया निरीक्षण

STF के एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह, 40 से अधिक मामलों में था वांछित

अयोध्या। उत्तर प्रदेश एसटीएफ को रविवार देर रात बड़ी सफलता मिली, जब प्रयागराज एसटीएफ यूनिट ने अयोध्या के महाराजगंज थाना...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
STF के एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह, 40 से अधिक मामलों में था वांछित

खेत में शौच के लिए गए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लोढ़ियांवा गांव में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
खेत में शौच के लिए गए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा आज से, भर्ती परीक्षा के लिए यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों को बसों में मिलेगी 50 फीसदी की छूट

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा आज से, भर्ती परीक्षा के लिए यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों को बसों में मिलेगी 50 फीसदी की छूट