पश्चिमी राजस्थान में तेज तपिश, पूर्वी जिलों में उमस ने बढ़ाई परेशानी....

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला हुआ नजर आ रहा है। पश्चिमी जिलों में जहां भीषण गर्मी का असर बना हुआ है और तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, वहीं पूर्वी राजस्थान में अपेक्षाकृत कम तापमान के बावजूद उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने सोमवार को छह जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि दो जिलों में लू चलने की चेतावनी दी गई है।

रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिला। बीकानेर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर के कुछ क्षेत्रों में दोपहर बाद तेज धूलभरी आंधी चली, जबकि कई स्थानों पर हल्की बारिश और ओलावृष्टि भी हुई।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर क्षेत्र में तेज हवा और बारिश के दौरान एक मकान का टीन शेड उड़ गया। वहीं अलवर जिले में अचानक मौसम बदलने से कई स्थानों पर बारिश हुई और टहला क्षेत्र में पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आईं।

पिछले 24 घंटों के दौरान श्रीगंगानगर और फलोदी प्रदेश के सबसे गर्म शहर रहे। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस तथा फलोदी में 44.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

जैसलमेर में मिला प्राकृतिक गैस का नया भंडार, ऊर्जा क्षेत्र को बड़ी सफलता ये खबर भी पढ़े : जैसलमेर में मिला प्राकृतिक गैस का नया भंडार, ऊर्जा क्षेत्र को बड़ी सफलता

इसके अलावा जैसलमेर में 43.9, बाड़मेर में 43, चूरू में 42.4, जोधपुर में 41.5, बीकानेर में 41.4, हनुमानगढ़ और पिलानी में 41.3, चित्तौड़गढ़ में 41.2, पाली में 40.3 तथा कोटा में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। प्रदेश के शेष अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।

तेज गर्मी के बीच बीकानेर संभाग के कई इलाकों में मौसम ने करवट ली। बीकानेर के महाजन, हनुमानगढ़ के नोहर और श्रीगंगानगर के कई क्षेत्रों में धूलभरी आंधी के साथ बादल छाए।

नोहर क्षेत्र में तेज हवा के साथ बारिश हुई, जबकि श्रीगंगानगर के घड़साना क्षेत्र में बारिश के साथ ओले भी गिरे। बीकानेर के नोखा क्षेत्र में भी आंधी और तेज बारिश हुई।

उधर अलवर, डीग और बहरोड़ सहित पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में शाम के समय घने बादल छाने के बाद बारिश हुई। चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ जिलों में भी देर शाम गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई।

पूर्वी राजस्थान के टोंक, अजमेर, भीलवाड़ा, अलवर, दौसा, नागौर, करौली और प्रतापगढ़ सहित कई जिलों में दिनभर उमस भरी गर्मी का असर रहा। टोंक में पिछले दिनों हुई अच्छी बारिश के बावजूद रविवार को कम हवा और कमजोर धूप के कारण उमस बनी रही। यहां 93.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

अजमेर में 38.3, भीलवाड़ा में 37.8, अलवर में 38.6, करौली में 39, दौसा में 39.5, फतेहपुर-सीकर में 37.5 तथा प्रतापगढ़ में 36.8 डिग्री सेल्सियस तापमान मापा गया।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी और बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। छह जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में लू का असर बना रहने की संभावना है।

ट्रक से टकराकर होटल में घुसी टेम्पो क्रूजर, तीन की मौत-नौ घायल ये खबर भी पढ़े : ट्रक से टकराकर होटल में घुसी टेम्पो क्रूजर, तीन की मौत-नौ घायल

 

नौतपा के बीच मौसम ने ली करवट, कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : नौतपा के बीच मौसम ने ली करवट, कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में, बाद में हुई रिकवरी

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत...
कारोबार 
शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में, बाद में हुई रिकवरी

नोटिस बेअसर! लोकनगर में बेसमेंट सहित खड़ी हो गई पांच मंजिला इमारत

उन्नाव। शहर में अवैध और मानकविहीन निर्माण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिम्मेदार विभाग की अनदेखी...
उत्तर प्रदेश 
नोटिस बेअसर! लोकनगर में बेसमेंट सहित खड़ी हो गई पांच मंजिला इमारत

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, कई तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी

मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से मिंडानाओ में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, कई तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी

वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट, अमेरिकी एशियाई सूचकांक दबाव में उछला कच्चा तेल

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमत में आई तेजी के कारण आज ग्लोबल मार्केट...
कारोबार 
वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट, अमेरिकी एशियाई सूचकांक दबाव में उछला कच्चा तेल

मध्य पूर्व में फिर बढ़ा तनाव: इस्राइल ने ईरानी मिसाइल हमले का किया दावा, दोनों देशों में हाई अलर्ट

तेल अवीव/तेहरान। पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। इस्राइल ने दावा किया है कि...
अंतर्राष्ट्रीय 
मध्य पूर्व में फिर बढ़ा तनाव: इस्राइल ने ईरानी मिसाइल हमले का किया दावा, दोनों देशों में हाई अलर्ट

उत्तर प्रदेश

नोटिस बेअसर! लोकनगर में बेसमेंट सहित खड़ी हो गई पांच मंजिला इमारत

उन्नाव। शहर में अवैध और मानकविहीन निर्माण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिम्मेदार विभाग की अनदेखी...
उत्तर प्रदेश 
नोटिस बेअसर! लोकनगर में बेसमेंट सहित खड़ी हो गई पांच मंजिला इमारत

बहराइच: खुल गया संजय सेतु, जानिए किन वाहनों को मिली अनुमति और किसे 16 जून तक करना होगा इंतजार

जरवलरोड बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। बहराइच...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: खुल गया संजय सेतु, जानिए किन वाहनों को मिली अनुमति और किसे 16 जून तक करना होगा इंतजार

बागपत: पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू, सुरक्षा व्यवस्थाओं का एसपी ने किया निरीक्षण

बागपत। बागपत में उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा...
उत्तर प्रदेश 
बागपत: पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू,  सुरक्षा व्यवस्थाओं का एसपी ने किया निरीक्षण

STF के एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह, 40 से अधिक मामलों में था वांछित

अयोध्या। उत्तर प्रदेश एसटीएफ को रविवार देर रात बड़ी सफलता मिली, जब प्रयागराज एसटीएफ यूनिट ने अयोध्या के महाराजगंज थाना...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
STF के एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह, 40 से अधिक मामलों में था वांछित