भारत से लौटे नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल का अगले सप्ताह चीन भ्रमण तय

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

काठमांडू। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल अगले सप्ताह चीन की आधिकारिक यात्रा पर जाने वाले हैं। भारत दौरे से लौटने के बाद उनका चीन भ्रमण तय किया गया है।

विदेश मंत्रालय के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक विदेश मंत्री खनाल 14 जून को चीन के लिए रवाना होंगे। 15 और 16 जून को उनके औपचारिक कार्यक्रम निर्धारित हैं। इस दौरान उनकी चीन के विदेश मंत्री वांग यी और चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी के विदेश विभाग के प्रमुख लियू हैशिंग से मुलाकात होने की योजना है।

अपने दौरे के दौरान विदेश मंत्री खनाल बीजिंग में नेपाली प्रवासी समुदाय के साथ भी संवाद करेंगे। उनका 17 जून को नेपाल लौटने का कार्यक्रम है। विदेश मंत्री के चीन दौरे की तिथि और एजेंडा को लेकर नेपाल के विदेश मंत्रालय की तरफ से आधिकारिक घोषणा १२ जून को की जाएगी ।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लोकबहादुर पौडेल क्षेत्री ने कहा कि विदेश मंत्री के भारत यात्रा पर अधिक ध्यान केंद्रित रहने के कारण चीन दौरे की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा नहीं हो सकी। उन्होंने बताया, “हम चीनी मित्रों के साथ लगातार संपर्क में हैं। जैसे ही कोई नया विकास होगा, हम औपचारिक जानकारी साझा करेंगे।”

विदेश मंत्री खनाल 5 जून को भारत यात्रा पर गए थे और 7 जून को काठमांडू लौटे। भारत प्रवास के दौरान उन्होंने भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल तथा भाजपा विदेश विभाग प्रमुख विजय चौथाईवाले सहित कई नेताओं से मुलाकात की थी।

लेबनान में इजराइली हमले तेज, हिजबुल्लाह का जवाबी रॉकेट हमला, तनाव लगातार जारी  ये खबर भी पढ़े : लेबनान में इजराइली हमले तेज, हिजबुल्लाह का जवाबी रॉकेट हमला, तनाव लगातार जारी

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में, बाद में हुई रिकवरी

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत...
कारोबार 
शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में, बाद में हुई रिकवरी

नोटिस बेअसर! लोकनगर में बेसमेंट सहित खड़ी हो गई पांच मंजिला इमारत

उन्नाव। शहर में अवैध और मानकविहीन निर्माण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिम्मेदार विभाग की अनदेखी...
उत्तर प्रदेश 
नोटिस बेअसर! लोकनगर में बेसमेंट सहित खड़ी हो गई पांच मंजिला इमारत

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, कई तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी

मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से मिंडानाओ में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, कई तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी

वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट, अमेरिकी एशियाई सूचकांक दबाव में उछला कच्चा तेल

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमत में आई तेजी के कारण आज ग्लोबल मार्केट...
कारोबार 
वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट, अमेरिकी एशियाई सूचकांक दबाव में उछला कच्चा तेल

मध्य पूर्व में फिर बढ़ा तनाव: इस्राइल ने ईरानी मिसाइल हमले का किया दावा, दोनों देशों में हाई अलर्ट

तेल अवीव/तेहरान। पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। इस्राइल ने दावा किया है कि...
अंतर्राष्ट्रीय 
मध्य पूर्व में फिर बढ़ा तनाव: इस्राइल ने ईरानी मिसाइल हमले का किया दावा, दोनों देशों में हाई अलर्ट

उत्तर प्रदेश

नोटिस बेअसर! लोकनगर में बेसमेंट सहित खड़ी हो गई पांच मंजिला इमारत

उन्नाव। शहर में अवैध और मानकविहीन निर्माण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिम्मेदार विभाग की अनदेखी...
उत्तर प्रदेश 
नोटिस बेअसर! लोकनगर में बेसमेंट सहित खड़ी हो गई पांच मंजिला इमारत

बहराइच: खुल गया संजय सेतु, जानिए किन वाहनों को मिली अनुमति और किसे 16 जून तक करना होगा इंतजार

जरवलरोड बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। बहराइच...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: खुल गया संजय सेतु, जानिए किन वाहनों को मिली अनुमति और किसे 16 जून तक करना होगा इंतजार

बागपत: पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू, सुरक्षा व्यवस्थाओं का एसपी ने किया निरीक्षण

बागपत। बागपत में उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा...
उत्तर प्रदेश 
बागपत: पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू,  सुरक्षा व्यवस्थाओं का एसपी ने किया निरीक्षण

STF के एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह, 40 से अधिक मामलों में था वांछित

अयोध्या। उत्तर प्रदेश एसटीएफ को रविवार देर रात बड़ी सफलता मिली, जब प्रयागराज एसटीएफ यूनिट ने अयोध्या के महाराजगंज थाना...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
STF के एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह, 40 से अधिक मामलों में था वांछित