लेबनान में इजराइली हमले तेज, सैन्य अधिकारी समेत 12 की मौत, तनाव बढ़ा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बेरूत (लेबनान)। अमेरिका की मध्यस्थता से इजराइल और लेबनान के बीच वाशिंगटन में घोषित सशर्त सैन्य विराम (युद्ध विराम, सीजफायर) दिखावा साबित हुआ। इजराइल के ताजा हमले में 12 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में लेबनान के सैन्य प्रमुख भी शामिल हैं।

अधिकारियों ने पुष्टि की कि सैन्य प्रमुख , एक कैप्टन और एक सैनिक की मौत हो गई। इनकी मौत खारदली-नबातीह रोड पर यात्रा के दौरान हुई। सैन्य प्रमुख को पाकिस्तान पहुंचना था। पाकिस्तान पहुंचने से पहले ही उनकी जान ले ली गई।

स्पेन-मोरक्को सीमा पर बड़ा प्रवासी संकट: सियुटा में घुसने की कोशिश में 57 की मौत ये खबर भी पढ़े : स्पेन-मोरक्को सीमा पर बड़ा प्रवासी संकट: सियुटा में घुसने की कोशिश में 57 की मौत

लेबनान के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देश के सैन्य प्रमुख (सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ) ब्रिगेडियर जनरल रुडोल्फ हैकल को निशाना बनाने को देश की संप्रभुता पर हमला करार दिया है। इस हमले की कई देशों ने भी कठोर निंदा की है।

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, इजराइल ने छह जून को लेबनान पर कहर बरपाया। लेबनान की सेना ने पुष्टि की है कि इजराइल के हवाई हमले में खारदली-नबातिह रोड पर अभेद्य माना जाने वाला सैन्य वाहन नष्ट हो गया।

इसमें सवार सेना के सर्वोच्च कमांडर , कैप्टन और एक सैनिक मारे गए। इजराइली डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने कहा कि यह हमला सक्रिय युद्ध क्षेत्र में हुआ। इस क्षेत्र में आवाजाही के लिए इजराइली सेना के साथ तालमेल जरूरी है। आईडीएफ ने कहा इस घटना की जांच की जा रही है।

लेबनानी सेना ने कहा, "इजराइल की जानबूझकर और बार-बार की जा रही क्रूरता और आक्रामकता का मकसद किसी समाधान तक पहुंचने की सभी कोशिशों को नाकाम करना है।" लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे "लेबनान की संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय कानूनों व नियमों का खुला उल्लंघन" बताया।

प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने इसे "एक घिनौना अपराध और लेबनान तथा सभी लेबनानी लोगों पर हमला" करार दिया। लेबनान के प्रधानमंत्री सलाम ने बयान में ब्रिगेडियर जनरल वसम सबरा, कैप्टन एली खौरी और सैनिक हुसैन घोजल के परिवारों और सहयोगियों के साथ-साथ लेबनानी सेना के प्रति भी संवेदना व्यक्त की।

लेबनान की सेना ने बताया कि उसके सर्वोच्च कमांडर रुडोल्फ हैकल अपने पाकिस्तानी समकक्ष फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के साथ बातचीत के लिए पाकिस्तान जा रहे थे।

लेबनान में सक्रिय ईरान समर्थक सशस्त्र आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह ने हमले को "घिनौना अपराध" बताया। साथ ही लेबनान सरकार पर आरोप लगाया कि उसने "वाशिंगटन में दुश्मन की मांगों के सामने पूरी तरह घुटने टेककर" देश को खूनखराबे के बीच धकेल दिया है।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि इन हत्याओं से यह बात फिर साबित होती है कि इजराइल "लेबनान के हर हिस्से पर अपना दावा कर रहा है"। बघाई ने कहा कि यह लेबनान उसकी सेना और उसकी संप्रभुता के खिलाफ एक घिनौना अपराध है।

साफ है कि इजराइल लेबनान में सुरक्षा, स्थिरता या समृद्धि नहीं चाहता।" सऊदी अरब ने इस हमले और दोस्त देश लेबनान गणराज्य के खिलाफ इजराइल की लगातार आक्रामकता की निंदा की है।

जॉर्डन ने कहा कि यह "दोस्त देश लेबनान की संप्रभुता, सुरक्षा और स्थिरता का खुला उल्लंघन और अंतरराष्ट्रीय कानून का साफ उल्लंघन" है। कतर ने इसे "खतरनाक तनाव और लेबनान की संप्रभुता का खुला उल्लंघन" बताया है।

कतर के विदेश मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वे दखल दें। वक्त आ गया है कि इजराइल को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1701 को पूरी तरह से लागू करने के लिए मजबूर किया जाए।

दक्षिणी लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति सेना ने कहा कि ऐसे हमले लेबनान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1701 का गंभीर उल्लंघन हैं। संयुक्त राष्ट्र के इसी प्रस्ताव ने 2006 में इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच युद्ध खत्म कराया था।

इसके अलावा लेबनान की सरकारी नेशनल न्यूज़ एजेंसी (एनएनए) ने बताया कि सिडोन जिले के सकसाकिया गांव में इजराइली हवाई हमले में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। नबातीह जिले के देर अल-ज़हरानी में एक कार को निशाना बनाकर किए गए इजराइली ड्रोन हमले में एक और व्यक्ति की मौत हो गई।

इजराइल की सेना ने कहा कि उसने पिछले दो दिन में दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के लगभग 150 ठिकानों पर हमला किया है। इनमें शस्त्र भंडारण गृह, कमांड सेंटर, रॉकेट लॉन्चर और इंफ्रास्ट्रक्चर साइट्स शामिल हैं।

इजराइली सेना ने शनिवार देररात कहा कि उसके दो सैनिक दक्षिणी लेबनान में मारे गए हैं। उधर, हिजबुल्लाह ने बिंट जेबिल इलाके में इजराइल की चौकी को ड्रोन हमले में उड़ाने का दावा किया है।

महत्वपूर्ण यह है कि संघर्ष विराम का सिलसिला 17 अप्रैल से चल रहा है। अब तक इसका कभी पूरी तरह से पालन नहीं किया गया। हिजबुल्लाह और इजराइल ने अकसर एक-दूसरे पर उल्लंघन के आरोप लगाए हैं।

दो-चार दिन पहले वाशिंगटन में लेबनान और इजराइली दूतों ने एक सशर्त सैन्य विराम की घोषणा की थी। हिजबुल्लाह के नेता नईम कासिम ने कहा था कि वह इस सैन्य विराम को नहीं मानेंगे। दक्षिणी लेबनान से इजराइल की वापसी पर ही कोई समझौता मान्य हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि इजराइल और हिजबुल्लाह लड़ते रहते हैं। इस दरमियान लेबनान की सेना ने ऐतिहासिक रूप से टकराव से परहेज किया है और मौजूदा संघर्ष में शामिल नहीं हुई है। वह अपने कमांडर की मौत से सदमे में है।

हिजबुल्लाह ने दो मार्च से ईरान के समर्थन में इजराइल के खिलाफ हवाई हमले शुरू किए थे। लेबनान के हेल्थ मिनिस्ट्री के नए आंकड़ों के मुताबिक, दो मार्च से अब तक पूरे लेबनान में इजराइली हमलों में कम से कम 3,593 लोग मारे गए हैं और 10,990 दूसरे घायल हुए हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

केरल में मूसलाधार बारिश से बाढ़ और भूस्खलन का कहर, पांच लोगों की मौत

कई मकान क्षतिग्रस्त, जबकि नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा तिरुवनंतपुरम। केरल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश...
राष्ट्रीय 
केरल में मूसलाधार बारिश से बाढ़ और भूस्खलन का कहर, पांच लोगों की मौत

अगस्त के पहले सोमवार से सावन की शुरुआत, हर-हर महादेव के गूंजेंगे जयकारे

सावन का प्रथम सोमवार 3 अगस्त को जयपुर। भगवान महादेव की उपासना का पावन श्रावण मास प्रारंभ हो चुका है।...
धर्म-आध्यात्म  राजस्थान 
अगस्त के पहले सोमवार से सावन की शुरुआत, हर-हर महादेव के गूंजेंगे जयकारे

शाहरुख खान की 'किंग' ने बटोरी सुर्खियां, 50 करोड़ रुपये में म्यूजिक राइट्स बेचने की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स का दावा 50 करोड़ रुपये में जी म्यूजिक को बेचा जा सकता है शाहरुख खान और निर्देशक सिद्धार्थ...
मनोरंजन 
शाहरुख खान की 'किंग' ने बटोरी सुर्खियां, 50 करोड़ रुपये में म्यूजिक राइट्स बेचने की तैयारी

पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश को सौंपा भोगापुरम एयरपोर्ट, विकास परियोजनाओं को मिलेगी गति

उच्च कौशल वाले रोजगार के नए अवसर होंगे सृजित  भोगापुरम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश को सौंपा भोगापुरम एयरपोर्ट, विकास परियोजनाओं को मिलेगी गति

उत्तर प्रदेश

प्रेमी ने शादी से किया इनकार...तो प्रेमिका ने गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

मध्य प्रदेश से गिरफ्तारी, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा फरीदाबाद। गांव अनंगपुर में प्रेमी द्वारा शादी से मना करने से...
उत्तर प्रदेश 
प्रेमी ने शादी से किया इनकार...तो  प्रेमिका ने गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

कंधे पर कांवर, हाथों में तिरंगा; कांवड़ियों ने दिया जल संरक्षण का अनूठा संदेश

बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ गूंजा गंगा घाट वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में...
उत्तर प्रदेश 
कंधे पर कांवर, हाथों में तिरंगा; कांवड़ियों ने दिया जल संरक्षण का अनूठा संदेश

लॉ कॉलेजों के मानकों की होगी जांच, मां विन्ध्यवासिनी विवि ने बनाई टीम

मीरजापुर। मां विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय से संबद्ध मीरजापुर और सोनभद्र के लॉ कॉलेजों में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के मानकों की...
उत्तर प्रदेश 
लॉ कॉलेजों के मानकों की होगी जांच, मां विन्ध्यवासिनी विवि ने बनाई टीम

तालाब का बढ़ा जलस्तर बना खतरा, घरों के पास मगरमच्छ दिखने से दहशत

यूपी के औरैया का मामला औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल तहसील क्षेत्र के अयाना थाना क्षेत्र के...
उत्तर प्रदेश 
तालाब का बढ़ा जलस्तर बना खतरा, घरों के पास मगरमच्छ दिखने से दहशत