लेबनान में इजराइली हमले तेज, हिजबुल्लाह का जवाबी रॉकेट हमला, तनाव लगातार जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बेरूत (लेबनान)। लेबनान में इस समय ईरान समर्थित आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह और इजराइल की सेना के बीच लड़ाई तेज हो गई है। इजराइल ने रविवार को पूरे दिन हिजबुल्लाह के प्रमुख गढ़ों पर ताबड़तोड़ हमले किए। इसके जवाब के लिए हिजबुल्लाह ने रात का समय चुना।

आधीरात गुजर जाने के बाद अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार एक जून को करीब एक बजे हिजबुल्लाह ने इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) पर रॉकेट और तोप के गोले दागे। आईडीएफ ने हिजबुल्लाह के लिए अपराजेय माने जाने वाले ब्यूफोट पर कब्जा कर उसे तगड़ी चुनौती दी है।

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी लेबनान में रविवार को आईडीएफ ने 36 से ज्यादा हमले किए। इन हमलों में कम से कम 12 लोग मारे गए और 35 अन्य घायल हो गए। टायर जिले के अल-अब्बासियेह शहर पर हमले में चार लोगों की जान चली गई।

ओमान वार्ता के बीच जहाज पर हमला, होर्मुज संकट गहराया ये खबर भी पढ़े : ओमान वार्ता के बीच जहाज पर हमला, होर्मुज संकट गहराया

डेर अल-जहरानी के हाय अल अरब इलाके पर हमलों में आठ लोग मारे गए और 19 अन्य घायल हो गए। अनेक रिहायशी घर तबाह हो गए। जदीदत अंसार इलाके पर हमले में दो बच्चों सहित तीन लोग घायल हो गए।

ओडाइसेह में एक मोटरसाइकिल को निशाना बनाकर कर किए गए हमले में तीन लोग घायल हो गए। टायर में हिराम अस्पताल के पास हमले में 13 मेडिकल और नर्सिंग स्टाफ के सदस्य घायल हो गए।

रिपोर्ट के अनुसार इजराइली सैनिकों ने लेबनान में एक रणनीतिक पहाड़ पर कब्जा कर लिया है। इसके शिखर पर क्रूसेडरों का किला ब्यूफोर्ट है। ब्यूफोर्ट को यूनेस्को संरक्षित और विरासत स्थल घोषित कर चुका है। इस पर इजराइल का 2000 में पीछे हटने से पहले 18 वर्ष तक कब्जा रहा है।

हिजबुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजराइली सेना पर हमलों का दावा किया है। आतंकवादी समूह का कहना है कि उसके लड़ाकों ने सोमवार को स्थानीय समय अनुसार सुबह 1 बजे (रविवार को 22:00 जीएमटी) दक्षिणी लेबनान के योहमोर अल-शकीफ शहर के पूर्वी बाहरी इलाकों में इजराइली सेना पर बड़ी संख्या में रॉकेट और तोप के गोले दागे।

समूह ने कहा कि यह हमला इजरायल के संघर्ष विराम के उल्लंघन और गांवों पर हमलों के जवाब में किया गया। इस बीच बताया गया है कि अब इजराइली सेना लिटानी नदी के भी आगे तक पहुंच गई है।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सेना को लेबनान में और आगे बढ़ने का आदेश दिया है। फ्रांस ने इस घटनाचक्र पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक आपात बैठक बुलाने का अनुरोध किया है।

बताया गया है कि इजराइली सेना ने दक्षिणी सीरिया के कुनेत्रा और डेरा प्रांतों के कुछ हिस्सों में प्रवेश किया। वहां अस्थायी चौकियां बनाईं। आम नागरिकों और वाहनों की तलाशी ली और फिर वहां से वापस लौट गई।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

विधानसभा घेराव में वाटर कैनन और लाठीचार्ज से रोकने की कोशिश

रांची। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का विधानसभा घेराव सोमवार को उग्र होता...
झारखंड 
विधानसभा घेराव में वाटर कैनन और लाठीचार्ज से रोकने की कोशिश

14-15 अगस्त को इंडिपेंडेंस कप में खेल के साथ मनेगा आजादी का जश्न

सभी मैच योनेक्स मेविस 350 शटलकॉक से खेले जाएंगे कोरबा। स्वतंत्रता दिवस पर एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना, कोरबा के तत्वावधान में...
छत्तीसगढ़ 
14-15 अगस्त को इंडिपेंडेंस कप में खेल के साथ मनेगा आजादी का जश्न

2036 ओलंपिक की मेजबानी की कामना के साथ रेखा आर्य ने उठाई कांवड़

हरकी पैड़ी से कांवड़ उठाई और 22 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर रवाना हुईं खेल मंत्री हरिद्वार। कांवड़ मेले के...
उत्तराखंड 
2036 ओलंपिक की मेजबानी की कामना के साथ रेखा आर्य ने उठाई कांवड़

सीएम की अगुवाई में बही देशभक्ति की बयार, गूंजा राष्ट्र प्रथम का उद्घोष

तिरंगा यात्रा का रास्ते भर पुष्प वर्षा के बीच किया गया जोरदार स्वागत,असंख्य हाथों में लहराता रहा तिरंगा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों...
सीएम की अगुवाई में बही देशभक्ति की बयार, गूंजा राष्ट्र प्रथम का उद्घोष

बैरियर और स्पीड गेट तोड़कर भाग रहा वाहन चालक पकड़ा गया

बहराइच का मामला  बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित संवेदनशील इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी)...
बैरियर और स्पीड गेट तोड़कर भाग रहा वाहन चालक पकड़ा गया

उत्तर प्रदेश

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बिना स्नान किए लौटे श्रद्धालु

श्रद्धालुओं ने घाट किनारे से लिया लहरों का आनंद वाराणसी। सावन के द्वितीय सोमवार को वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ के...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बिना स्नान किए लौटे श्रद्धालु

कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास पर प्रदेशवासियों के नाम पाती लिखी है। उन्होंने चिठ्ठी में...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती

नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस

नोएडा। जिले में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 50 में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर काम करने...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस

बागपत में कांवड़ मार्ग पर दो सड़क हादसे, चार कांवड़िए घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र में बड़ौत-बुढ़ाना कांवड़ मार्ग पर रविवार देर रात दो अलग-अलग...
उत्तर प्रदेश 
बागपत में कांवड़ मार्ग पर दो सड़क हादसे, चार कांवड़िए घायल