हमीरपुर में बिजली व्यवस्था धड़ाम होने से किसानों में आक्रोश, ग्रामीणों ने दिया धरना

किसानों ने धरना देकर आपूर्ति बहाल करने की उठाई मांग

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में गत माह आए तूफान से ध्वस्त हुई विद्युत लाइनों के कारण नलकूप ठप होने से किसान धान की नर्सरी नहीं तैयार कर पा रहे हैं। नलकूपों की आपूर्ति बहाल करने की मांग को लेकर टेढ़ा के किसानों ने रविवार को गांव स्थित सब स्टेशन में धरना देकर नलकूपों की आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। किसानों का कहना कि धान की नर्सरी को प्रत्येक दशा में 15 जून तक बो जानी चाहिए।

गत माह 28 मई की रात आए भयानक तूफान में सर्वाधिक कहर सुमेरपुर क्षेत्र में बरपाया था। तूफान के चलते सुमेरपुर डिविजन में 1703 पोल क्षतिग्रस्त हुए थे। विद्युत विभाग अभी तक ५० फ़ीसदी पोल नहीं लगा सका है। तूफान के बाद से नलकूपों की आपूर्ति अभी तक बहाल नहीं हो सकी है। रविवार को टेढ़ा के किसान जगमोहन, अभिषेक, वीरेंद्र सिंह, मनीष सिंह,महेश तिवारी, दीपू तिवारी, चंचल सिंह, पंकज यादव,टिल्ला सिंह, मुलायम सिंह, सुरेश सिंह, राकेश गुप्ता, जितेंद्र सिंह, सुखराम यादव, राजेश कुशवाहा, महेश मिश्रा, मुन्नू तिवारी आदि ने टेढ़ा विद्युत सब स्टेशन में धरना देकर नलकूपों की आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। किसानों ने बताया कि गांव में करीब 500 से अधिक निजी नलकूप लगे हुए हैं। इनमें करीब 450 नलकूप मौजूदा समय में ठप हैं। किसानों का कहना है कि नलकूपों की आपूर्ति बाधित होने से धान की फसल की नर्सरी नहीं तैयार कर पा रहे है, जबकि धान की फसल की नर्सरी प्रत्येक दशा में 15 जून तक तैयार हो जाना चाहिए। लेकिन जिस तरह के हालात है उससे 15 जून तक आपूर्ति बहाल होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

टेढ़ा सब स्टेशन के अवर अभियंता रजनीश कुमार ने बताया किसानों ने पावर हाउस में धरना देकर समस्या से अवगत कराया है। टेढ़ा सब स्टेशन से जुड़े गांवों में 425 विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं। सर्वाधिक नुकसान नलकूपों की लाइनों में हुआ। किसानों को जल्द आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया गया। सामग्री मंगाई जा रही है एक-दो दिन के अंदर नलकूपों की लाइन बनाने का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। बता दे कि टेढ़ा गांव का मौजा बहुत बड़ा है और यह गांव धान उत्पादन में जनपद का अव्वल गांव है। यहां पर किसान बासमती धान का उत्पादन बहुतायत में करते हैं। नलकूपों की आपूर्ति बहाल न होने से किसान बेहद परेशान है।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

ओम्स्क (रूस)। कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

'वेस्ट टू आर्ट' थीम से सजेगा जयपुर, शहर के तीन प्रवेश मार्गों पर बनेंगे सांस्कृतिक स्वागत द्वार

जयपुर। राजधानी जयपुर में प्रवेश करने वाले पर्यटकों और आगंतुकों का स्वागत अब राजस्थानी संस्कृति की अनुपम छटा के साथ...
राजस्थान 
'वेस्ट टू आर्ट' थीम से सजेगा जयपुर, शहर के तीन प्रवेश मार्गों पर बनेंगे सांस्कृतिक स्वागत द्वार

दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, होने वाली दुल्हन गंभीर घायल

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में शनिवार शाम एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई, जबकि...
मध्य प्रदेश 
दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, होने वाली दुल्हन गंभीर घायल

देवघर श्रावणी मेला 2026 में AI तकनीक का इस्तेमाल, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन से होगी निगरानी

देवघर। आगामी विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर शनिवार को देवघर परिसदन सभागार में नगर विकास और...
झारखंड 
देवघर श्रावणी मेला 2026 में AI तकनीक का इस्तेमाल, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन से होगी निगरानी

उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ

जैतीपुर/शाहजहांपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के घसा कल्यानपुर के पास शुक्रवार को तेल टैंकर और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई भीषण...
उत्तर प्रदेश 
सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ