केजीएमयू:लिंब सेंटर के बने एचआरएफ में दवा एक्सपायर

— लाखों रुपये का सरकारी धन बर्बाद

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

— एचआरएफ और चिकित्सकों के बीच तालमेल न होने पर लाखों की दवा बर्बाद

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय,केजीएमयू के लिंब सेंटर में हाल ही में एचआरएफ का नया स्टोर बनाया गया है। इस स्टोर के बाहर भारी मात्रा में इंजेक्शन, विटामिन और पोषण संबंधी दवाएं पड़ी मिलीं। इन दवाओं को न तो सुरक्षित तरीके से रखा गया और न ही निस्तारण के लिए निर्धारित मानकों का पालन किया गया। सूत्रों के अनुसार एचआरएफ और संबंधित चिकित्सकों के बीच तालमेल न होंने पर दवाओं का समय पर उपयोग नहीं किया जा सका। इससे बड़ी मात्रा में दवाएं एक्सपायरी होने के करीब पहुंच गईं हैं। आरोप है कि वितरण की व्यवस्था करने के बजाय दवाओं को स्टोर से बाहर कर दिया गया, जिससे लाखों रुपये का सरकारी धन बर्बाद हो गया। एक ओर मरीजों को कई बार जरूरी दवाएं बाजार से खरीदनी पड़ती हैं, वहीं दूसरी ओर सरकारी स्टोर में रखी दवाएं बिना उपयोग के नष्ट हो रही हैं।

वर्जन
केजीएमयू प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने की बात कही है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

केजीएमयू,प्रवक्ता डॉ. केके सिंह

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

होटल नोवोटेल में पार्किंग की जगह बनायी बेकरी व स्टॉफ क्वॉर्टर, नोटिस जारी

स्वीकृत भवन मानचित्र के विपरीत निर्माण मिला
उत्तर प्रदेश 
होटल नोवोटेल में पार्किंग की जगह बनायी बेकरी व स्टॉफ क्वॉर्टर, नोटिस जारी

लखनऊ के कवि को उत्तराखण्ड के सीएम धामी ने दी एक लाख की सम्मान राशि

गोसाईगंज लखनऊ। गोसाईंगंज क़स्बे के निवासी और प्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि कमल आग्नेय को उत्तराखण्ड के मुख्यमन्त्री पुष्कर धामी ने 1...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के कवि को उत्तराखण्ड के सीएम धामी ने दी एक लाख की सम्मान राशि

भाजपा का विशेष जनसंपर्क अभियान, महानगर कार्यालय में बैठक सम्पन्न

लखनऊ। भाजपा लखनऊ महानगर कार्यालय में विशेष जनसंपर्क अभियान के सफल संचालन को लेकर प्रभारियों के साथ बैठक की गयी।...