महिलाओं और दिव्यांग बच्चों ने किया जल योग, स्वस्थ्य रहने का दिया संदेश
लखनऊ। सोमवार को गोमती नगर में जल के अंदर महिलाओं, दिव्यांग बच्चों और बुजुर्गों ने योगाभ्यास किया। यह अभ्यास कार्यक्रम जगदंबा योग वेलफेयर सोसाइटी की ओर से कराया गया। सोसाइटी की ओर से योग गुरु रोमा हेमवानी को योग कराने के लिए बुलाया गया था।
रोमा ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज के उन वर्गों तक योग और आरोग्यता का संदेश पहुंचाना है, जो अक्सर मुख्यधारा की गतिविधियों से दूर रह जाते हैं। जल के अंदर शरीर सबसे ज्यादा संतुलित रहता है।
ये खबर भी पढ़े : यूपी में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा सोमवार से, अभ्यर्थियों की सुविधा व सुरक्षा के व्यापक इंतजामयोग गुरु रोमा हिमवान के साथ दिव्यांग, सीनियर सिटीजन, महिलाओं और बच्चों ने जल के अंदर योग किया। जल के भीतर विभिन्न योगासनों का आकर्षक और प्रेरणादायक प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने जल की तरलता के बीच संतुलन, एकाग्रता और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए कई जटिल योग मुद्राओं को सहजता से किया।
ये खबर भी पढ़े : दुष्कर्म से जन्मा बच्चा कलंक नहीं, उसे भी मिले सम्मान और बराबरी का अधिकार : इलाहाबाद हाईकोर्टउनके प्रदर्शन ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जलयोग प्रशिक्षिका रोमा हेमवानी ने जलयोग के बारे में बताया कि जल की सौम्यता, तरलता और उपचारात्मक गुण शरीर और मन को संतुलित करने में सहायक होते हैं। जलयोग विशेष रूप से दिव्यांगों, महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए लाभकारी है, क्योंकि पानी में कठिन योगासन भी अपेक्षाकृत सरलता से किए जा सकते हैं। पानी में योग करने से शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को मजबूती मिलती है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
