दहेज हत्या मामले में पति को 10 वर्ष की सजा, 55 हजार रुपये का अर्थदंड

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव कुएं में फेंकने के चर्चित मामले में सोमवार को अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार सिंह की अदालत ने दोषी पति को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है अदालत ने दोषी पर 55 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है, जिसमें से आधी राशि मृतका की मां को प्रतिकर के रूप में दिए जाने का आदेश दिया गया है।

अभियोजन पक्ष के अनुसार मड़ियाहूं क्षेत्र के बारी गांव निवासी कमलावती ने अपनी पुत्री रेनू की शादी 21 नवंबर 2017 को रामपुर थाना क्षेत्र के भिऊरा गांव निवासी दिनेश पटेल के साथ की थी। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद ही पति एवं अन्य ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के रूप में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को लगातार प्रताड़ित किया जाता था।

अमेठी: पांच वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ मामले में आरोपी दुकानदार गिरफ्तार, जांच जारी ये खबर भी पढ़े : अमेठी: पांच वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ मामले में आरोपी दुकानदार गिरफ्तार, जांच जारी

चार मार्च 2020 को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों को सूचना मिली कि उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया है। मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि पुलिस कुएं से शव निकालकर अपने कब्जे में ले चुकी थी। मामले में मृतका की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

स्लॉटर हाउस प्रमाणन में आईडी-पासवर्ड आवंटन को लेकर घमासान, पशु चिकित्सा संघ ने निदेशक पर लगाए गंभीर आरोप          ये खबर भी पढ़े : स्लॉटर हाउस प्रमाणन में आईडी-पासवर्ड आवंटन को लेकर घमासान, पशु चिकित्सा संघ ने निदेशक पर लगाए गंभीर आरोप

जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों एवं गवाहों के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने दहेज उत्पीड़न और हत्या से संबंधित साक्ष्य अदालत के समक्ष पेश किए।दोनों पक्षों की दलीलें सुनने तथा उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद अदालत ने आरोपित पति दिनेश पटेल को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास तथा 55 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।

पांडु नदी में डूबने से दो मासूम दोस्तों की मौत, मचा कोहराम  ये खबर भी पढ़े : पांडु नदी में डूबने से दो मासूम दोस्तों की मौत, मचा कोहराम

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

समझौतों की अवहेलना और निरंतर उत्पीड़न कारवाई से बिजली कर्मियों में नाराजगी

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने कहा है कि ऊर्जा क्षेत्र के कर्मचारियों की...
उत्तर प्रदेश 
समझौतों की अवहेलना और निरंतर उत्पीड़न कारवाई से बिजली कर्मियों में नाराजगी

होटल नोवोटेल में पार्किंग की जगह बनायी बेकरी व स्टॉफ क्वॉर्टर, नोटिस जारी

स्वीकृत भवन मानचित्र के विपरीत निर्माण मिला
उत्तर प्रदेश 
होटल नोवोटेल में पार्किंग की जगह बनायी बेकरी व स्टॉफ क्वॉर्टर, नोटिस जारी

लखनऊ के कवि को उत्तराखण्ड के सीएम धामी ने दी एक लाख की सम्मान राशि

गोसाईगंज लखनऊ। गोसाईंगंज क़स्बे के निवासी और प्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि कमल आग्नेय को उत्तराखण्ड के मुख्यमन्त्री पुष्कर धामी ने 1...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के कवि को उत्तराखण्ड के सीएम धामी ने दी एक लाख की सम्मान राशि

भाजपा का विशेष जनसंपर्क अभियान, महानगर कार्यालय में बैठक सम्पन्न

लखनऊ। भाजपा लखनऊ महानगर कार्यालय में विशेष जनसंपर्क अभियान के सफल संचालन को लेकर प्रभारियों के साथ बैठक की गयी।...