युवक की आंख में मिर्च झोंककर की मारपीट, पीड़ित गंभीर रूप से घायल
लखनऊ। ठाकुरगंज क्षेत्र में एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने पहले उसकी आंख में मिर्च झोंकी, फिर लोहे की रॉड और हाथ के कड़े से मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज करके जांच कर रही है।
मल्लपुर आदर्शनगर निवासी मोहम्मद अरमान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को सुबह करीब 10 बजे वह अपनी दुकान जा रहा था। इस दौरान मल्लपुर के पास विशाल, उसके भाई अभिषेक और उनके दोस्त पीटर ने उसे रोक लिया। आरोप है कि तीनों ने पहले उसकी आंख में मिर्च डाल दी।
ये खबर भी पढ़े : यूपी में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा सोमवार से, अभ्यर्थियों की सुविधा व सुरक्षा के व्यापक इंतजामजब वह संभलने का प्रयास करने लगा तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड और हाथ के कड़े से उसकी पिटाई कर दी। हमले में अरमान को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित का कहना है कि आरोपी पहले भी उसकी दुकान पर आकर उसके साथ मारपीट कर चुके हैं। जाते समय आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत ठाकुरगंज थाने में की है। मामले में इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह का कहना है मुकदमा दर्ज करके आरोपों की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
