नपा बदायूं: सफाई व्यवस्था को लेकर मुख्य सफाई निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई 

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। नगर पालिका परिषद ने शहर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब के खिलाफ कार्रवाई की है। पालिका प्रशासन ने उनका एक दिन का वेतन काटने के साथ ही 24 घंटे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

चेयरपर्सन फात्मा रजा ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्याप्त गंदगी और जल निकासी की समस्याओं की जानकारी मिली। पुलिस लाइन ग्राउंड के सामने, बरेली चन्दौसी मार्ग, इन्द्रा चौक, कदीर मार्केट और नई सराय समेत कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे होने तथा नालों की सफाई नही होने की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक को पूर्व में भी कई बार सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखने और जलभराव व बंद नालियों की शिकायतों का तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अपेक्षित सुधार नहीं दिखाई दिया। उन्होंने मोहम्मद तय्यब को निर्देशित किया है कि वे 24 घंटे के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें तथा जिन क्षेत्रों में गंदगी और जल निकासी की शिकायतें सामने आई हैं, वहां तत्काल सफाई अभियान चलाकर व्यवस्था दुरुस्त कराएं। पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर की सफाई और जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा तथा दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, डीएम ने दिए प्रभावी सुधार के निर्देश ये खबर भी पढ़े : स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, डीएम ने दिए प्रभावी सुधार के निर्देश

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

शिक्षिका नैना आनंद की जहरीला पदार्थ खाने से दर्दनाक मौत, पति को फोन कर कहा था कि वह मर रही हैं

नैना आनंद दून इंटरनेशनल स्कूल में सामाजिक अध्ययन की शिक्षिका थीं
शिक्षिका नैना आनंद की जहरीला पदार्थ खाने से दर्दनाक मौत, पति को फोन कर कहा था कि वह मर रही हैं

कचरे का ढहा पहाड़, भूस्खलन से 22 लोगों की मौत

कोनाक्री। गिनी की राजधानी कोनाक्री में रविवार तड़के भारी बारिश के बाद एक बड़े लैंडफिल में भूस्खलन से कम से...
अंतर्राष्ट्रीय 
कचरे का ढहा पहाड़, भूस्खलन से 22 लोगों की मौत

आयुष्मान योजना में अनियमितता, भोपाल के तीन अस्पताल निलंबित

भोपाल। मध्य प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अस्पतालों में निर्धारित प्रावधानों एवं दिशा-निर्देशों के पालन की जांच के...
मध्य प्रदेश 
आयुष्मान योजना में अनियमितता, भोपाल के तीन अस्पताल निलंबित

जौनपुर में 8,325 रसोइयों को बढ़ा मानदेय, मिलेंगे कैशलेस कार्ड

जौनपुर। पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन राविवार...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में 8,325 रसोइयों को बढ़ा मानदेय, मिलेंगे कैशलेस कार्ड

दोगुनी रकम का झांसा देकर 8.50 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर। शेयर करेंसी में रकम लगाने पर पैसा दो गुना करने का झांसा देकर 8 लाख 50 हजार रुपये की...
बिहार 
दोगुनी रकम का झांसा देकर 8.50 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

जौनपुर में 8,325 रसोइयों को बढ़ा मानदेय, मिलेंगे कैशलेस कार्ड

जौनपुर। पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन राविवार...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में 8,325 रसोइयों को बढ़ा मानदेय, मिलेंगे कैशलेस कार्ड

मीरजापुर : गड्डे में युवक का और गंगा में उतराता मिला महिला का शव

मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर दो अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। रेलवे ओवरब्रिज...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर : गड्डे में युवक का और गंगा में उतराता मिला महिला का शव

जौनपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने दंपति को कुचला, दोनों की मौत

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में बदलापुर थाना क्षेत्र के कालिंजरा मोड़ के पास रविवार देर शाम को तेज रफ्तार बोलेरो...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने दंपति को कुचला, दोनों की मौत

विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ कार्यकारिणी की बैठक होटल हेरिटेज इन मे सम्पन्न

फिरोजाबाद, विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ, उत्तर प्रदेश की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक  रविबार 23 अगस्त  को होटल हेरिटेज इन,...
उत्तर प्रदेश 
विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ कार्यकारिणी की बैठक होटल हेरिटेज इन मे सम्पन्न