शिक्षिका नैना आनंद की जहरीला पदार्थ खाने से दर्दनाक मौत, पति को फोन कर कहा था कि वह मर रही हैं

ब्यूरो रिपोर्ट

Published By Afwan Khan
On
Afwan Khan Picture

नैना आनंद दून इंटरनेशनल स्कूल में सामाजिक अध्ययन की शिक्षिका थीं

शाहजहांपुर। नगर में चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हयातपुरा निवासी शिक्षिका नैना आनंद (32) की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। जहरीला पदार्थ खाने से पहले उन्होंने पति को फोन कर कहा था कि वह मर रही हैं। हालांकि, उन्होंने पति को अपनी लोकेशन नहीं बताई। गंभीर हालत में नैना को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।नैना आनंद दून इंटरनेशनल स्कूल में सामाजिक अध्ययन की शिक्षिका थीं। करीब 11 साल पहले उनकी शादी मोहित आनंद से हुई थी। मोहित मसूरी इंटरनेशनल स्कूल में क्लर्क हैं। रविवार को वह किसी काम से बरेली गए थे। परिजनों के अनुसार, सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच नैना ने मोहित को फोन किया। उन्होंने कहा कि वह मर रही हैं, लेकिन जगह नहीं बताई। मोहित ने परिजनों को सूचना दी। जिस पर नैना की तलाश शुरू की गई। काफी देर बाद वह कच्चा कटरा क्षेत्र में मिलीं। वह उल्टी कर रहीं थीं और हालत गंभीर थी। परिजन उन्हें तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बरेली से पहुंचे पति मोहित और अन्य परिजन शव देखकर बिलख पड़े। नाते-रिश्तेदारों और परिचितों ने उन्हें संभाला। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पोस्टमॉर्टम कराएंगे। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। नैना की दोनों बेटियां भी दून इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं। उनकी मौत के बाद बेटियों की जिम्मेदारी अब पिता मोहित पर आ गई है। परिवार में घटना के बाद से मातम है। नैना की मौत के बाद परिजनों ने घटना के संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं दी। बताया जा रहा है कि परिवार की एक महिला से उनका विवाद चल रहा था और वह इससे परेशान रहती थीं। हालांकि, आत्मघाती कदम उठाने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

Afwan Khan Picture

आफ़वां खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख हैं। इनकी पत्रकारिता के करीब हर बिन्दुओं पर गहरी पकड़ है।

नवीनतम

शिक्षिका नैना आनंद की जहरीला पदार्थ खाने से दर्दनाक मौत, पति को फोन कर कहा था कि वह मर रही हैं

नैना आनंद दून इंटरनेशनल स्कूल में सामाजिक अध्ययन की शिक्षिका थीं
शिक्षिका नैना आनंद की जहरीला पदार्थ खाने से दर्दनाक मौत, पति को फोन कर कहा था कि वह मर रही हैं

कचरे का ढहा पहाड़, भूस्खलन से 22 लोगों की मौत

कोनाक्री। गिनी की राजधानी कोनाक्री में रविवार तड़के भारी बारिश के बाद एक बड़े लैंडफिल में भूस्खलन से कम से...
अंतर्राष्ट्रीय 
कचरे का ढहा पहाड़, भूस्खलन से 22 लोगों की मौत

आयुष्मान योजना में अनियमितता, भोपाल के तीन अस्पताल निलंबित

भोपाल। मध्य प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अस्पतालों में निर्धारित प्रावधानों एवं दिशा-निर्देशों के पालन की जांच के...
मध्य प्रदेश 
आयुष्मान योजना में अनियमितता, भोपाल के तीन अस्पताल निलंबित

जौनपुर में 8,325 रसोइयों को बढ़ा मानदेय, मिलेंगे कैशलेस कार्ड

जौनपुर। पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन राविवार...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में 8,325 रसोइयों को बढ़ा मानदेय, मिलेंगे कैशलेस कार्ड

दोगुनी रकम का झांसा देकर 8.50 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर। शेयर करेंसी में रकम लगाने पर पैसा दो गुना करने का झांसा देकर 8 लाख 50 हजार रुपये की...
बिहार 
दोगुनी रकम का झांसा देकर 8.50 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

जौनपुर में 8,325 रसोइयों को बढ़ा मानदेय, मिलेंगे कैशलेस कार्ड

जौनपुर। पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन राविवार...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में 8,325 रसोइयों को बढ़ा मानदेय, मिलेंगे कैशलेस कार्ड

मीरजापुर : गड्डे में युवक का और गंगा में उतराता मिला महिला का शव

मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर दो अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। रेलवे ओवरब्रिज...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर : गड्डे में युवक का और गंगा में उतराता मिला महिला का शव

जौनपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने दंपति को कुचला, दोनों की मौत

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में बदलापुर थाना क्षेत्र के कालिंजरा मोड़ के पास रविवार देर शाम को तेज रफ्तार बोलेरो...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने दंपति को कुचला, दोनों की मौत

विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ कार्यकारिणी की बैठक होटल हेरिटेज इन मे सम्पन्न

फिरोजाबाद, विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ, उत्तर प्रदेश की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक  रविबार 23 अगस्त  को होटल हेरिटेज इन,...
उत्तर प्रदेश 
विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ कार्यकारिणी की बैठक होटल हेरिटेज इन मे सम्पन्न