बदायूं: नालों की सफाई के लिए बनीं विशेष टीमें: फात्मा रज़ा 

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। आगामी मानसून को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने शहर को जलभराव की समस्या से बचाने के लिए व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। चेयरपर्सन फात्मा रजा के निर्देश पर नगर क्षेत्र के सभी प्रमुख नालों और नालियों की सफाई के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों को अपने अपने क्षेत्रों में सफाई कार्यों की निगरानी करने के साथ-साथ प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

चेयरपर्सन फात्मा रजा ने कहा कि नगरवासियों को वर्षा ऋतु के दौरान जलभराव की समस्या से राहत दिलाना नगर पालिका की प्राथमिकता है। बरसात में नालों और नालियों में जमा सिल्ट एवं कूड़े-कचरे के कारण जल निकासी प्रभावित होती है, जिससे सड़कों और मोहल्लों में पानी भर जाता है। इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिए समय रहते सफाई अभियान को गति दी गई है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा गठित टीम ए में मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब तथा लिपिक सुमित सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं टीम बी में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार और कार्यवाहक सफाईनायक नैनील को शामिल किया गया है। दोनों टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नाला गैंग के माध्यम से अपने अपने क्षेत्रों में सफाई कार्य कराते हुए निर्धारित समय सीमा से पहले कार्य पूर्ण कराएं।

साइकिल चलाकर जिला जज ने विश्व साइकिल दिवस मनाया  ये खबर भी पढ़े : साइकिल चलाकर जिला जज ने विश्व साइकिल दिवस मनाया

चेयरपर्सन ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनहित से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मिशन है। अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमित रूप से क्षेत्रों का निरीक्षण करने तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी नाले या नाली में जल निकासी बाधित न हो। जहां भी कोई समस्या सामने आए, उसका तत्काल समाधान कराया जाए ताकि बरसात के दौरान नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा सफाई कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। प्रतिदिन प्राप्त होने वाली प्रगति रिपोर्ट के आधार पर कार्यों की समीक्षा होगी और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही सफाई के दौरान निकलने वाली सिल्ट और कूड़े के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं, जिससे आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और जलभराव मुक्त बनाए रखना नगर पालिका की जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिये लगेंगे अतिरिक्त रोडवेज बसें: दयाशंकर सिंह ये खबर भी पढ़े : पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिये लगेंगे अतिरिक्त रोडवेज बसें: दयाशंकर सिंह

चेयरपर्सन ने चेतावनी देते हुए कहा कि आदेशों के पालन में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चेयरपर्सन ने कहा कि नगर के सभी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वर्षा ऋतु शुरू होने से पहले सभी प्रमुख नाले और नालियां पूरी तरह साफ हो जाएं, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और शहर स्वच्छ एवं व्यवस्थित बना रहे। साथ ही जिस जोन  में जलभराव होने पर संबंधित टीम के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मीरजापुर: कार्यभार संभालने से पहले मां विंध्यवासिनी की शरण में पहुंचीं डीआईजी पूनम ये खबर भी पढ़े : मीरजापुर: कार्यभार संभालने से पहले मां विंध्यवासिनी की शरण में पहुंचीं डीआईजी पूनम

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

मनकामेश्वर वार्ड में दस दिवसीय कथक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

लखनऊ। मनकामेश्वर वार्ड में प्रेरणाकृति फाउंडेशन द्वारा बच्चों के लिए आयोजित दस दिवसीय कथक प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन सोमवार को...
उत्तर प्रदेश 
मनकामेश्वर वार्ड में दस दिवसीय कथक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

तिरुप्परंकुंद्रम विवाद : भाजपा अध्यक्ष ने टीवीके और सीएम विजय पर लगाए गंभीर आरोप

चेन्नई। तमिलनाडु में तिरुप्परंकुंद्रम विवाद को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष...
राष्ट्रीय  राज्य 
तिरुप्परंकुंद्रम विवाद : भाजपा अध्यक्ष ने टीवीके और सीएम विजय पर लगाए गंभीर आरोप

फेफड़ों की बीमारियों का निदान पहले की तुलना में अधिक सटीक:डॉ. सूर्यकांत

लखनऊ।किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय,केजीएमयू के चेस्ट मेडिसिन विभाग ने फेफड़ों की जटिल बीमारियों की जांच गाइडेड रेडियल एंड ब्रोंकियल अल्ट्रासाउंड...
उत्तर प्रदेश 
फेफड़ों की बीमारियों का निदान पहले की तुलना में अधिक सटीक:डॉ. सूर्यकांत

यमुना को पुनर्जीवित करने के लिए अमित शाह ने ली बैठक, सभी एजेंसियों को मिलकर काम करने का निर्देश

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली में यमुना पुनर्जीवीकरण (रिवाइवल) परियोजना की समीक्षा बैठक की...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
 यमुना को पुनर्जीवित करने के लिए अमित शाह ने ली बैठक, सभी एजेंसियों को मिलकर काम करने का निर्देश

पर्यावरण दिवस पर निकाली जागरूकता रैली , 500 से ज्यादा पौधे लगाए

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सुदीक्षा फाउंडेशन द्वारा त्रिवेणी नगर क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण एवं जन जागरूकता...
उत्तर प्रदेश 
पर्यावरण दिवस पर निकाली जागरूकता रैली , 500 से ज्यादा पौधे लगाए

उत्तर प्रदेश

मनकामेश्वर वार्ड में दस दिवसीय कथक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

लखनऊ। मनकामेश्वर वार्ड में प्रेरणाकृति फाउंडेशन द्वारा बच्चों के लिए आयोजित दस दिवसीय कथक प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन सोमवार को...
उत्तर प्रदेश 
मनकामेश्वर वार्ड में दस दिवसीय कथक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

फेफड़ों की बीमारियों का निदान पहले की तुलना में अधिक सटीक:डॉ. सूर्यकांत

लखनऊ।किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय,केजीएमयू के चेस्ट मेडिसिन विभाग ने फेफड़ों की जटिल बीमारियों की जांच गाइडेड रेडियल एंड ब्रोंकियल अल्ट्रासाउंड...
उत्तर प्रदेश 
फेफड़ों की बीमारियों का निदान पहले की तुलना में अधिक सटीक:डॉ. सूर्यकांत

पर्यावरण दिवस पर निकाली जागरूकता रैली , 500 से ज्यादा पौधे लगाए

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सुदीक्षा फाउंडेशन द्वारा त्रिवेणी नगर क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण एवं जन जागरूकता...
उत्तर प्रदेश 
पर्यावरण दिवस पर निकाली जागरूकता रैली , 500 से ज्यादा पौधे लगाए

केजीएमयू:लिंब सेंटर के बने एचआरएफ में दवा एक्सपायर

— एचआरएफ और चिकित्सकों के बीच तालमेल न होने पर लाखों की दवा बर्बाद
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू:लिंब सेंटर के बने एचआरएफ में दवा एक्सपायर