यूरिया लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, चालक की मौत

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। थाना अलापुर क्षेत्र में मुरादाबाद फर्रुखाबाद राजमार्ग पर यूरिया खाद लदी एक ट्रैक्टर ट्राली का टायर अचानक फट गया। जिससे ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर गहरी खंती में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौेके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

हादसा अलापुर थाना क्षेत्र में एमएफ हाईवे पर गांव अभियासा की समीप सोमवार तड़के हुआ। संभल जिले के थाना चंदौसी के गांव मोहम्मदपुर निवासी तालिब (33) पुत्र अशफाक यूरिया खाद से लदी ट्रैक्टर ट्राली चंदौसी रैक प्वाइंट से लेकर कलान की ओर जा रहा था। जैसे ही वह गांव अभियासा के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली एक टायर जोरदार आवाज के साथ फट गया। टायर फटते ही चालक तालिब का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे खंती में पलट गई। ट्राली में लदी खाद की बोरियों के नीचे चालक दब गया। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने जेसीबी व रस्सियों की मदद से ट्राली को हटाकर चालक को बाहर निकाला। आनन फानन में घायल तालिब को म्याऊं सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अलापुर माधौ सिंह विष्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चालक के परिजनों को घटना की सूचना दी।

अपनी कमजोरियों दूर कर खुद में जागृत करें प्रकाश: साध्वी ऋतु भारती  ये खबर भी पढ़े : अपनी कमजोरियों दूर कर खुद में जागृत करें प्रकाश: साध्वी ऋतु भारती

वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इंस्पेक्टर माधौ सिंह विष्ट ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह टायर फटना सामने आया है। ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरु कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक तालिब परिवार का इकलौता कमाने वाला था। उसके असमय निधन की खबर मिलते ही मोहम्मदपुर गांव में मातम छा गया। पत्नी और दो छोटे बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

साइकिल चलाकर जिला जज ने विश्व साइकिल दिवस मनाया  ये खबर भी पढ़े : साइकिल चलाकर जिला जज ने विश्व साइकिल दिवस मनाया

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

तेज आंधी-बारिश से हवाई सेवाएं अस्त-व्यस्त, एयर इंडिया के तीन विमान क्षतिग्रस्त

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में रविवार को आई तेज बारिश और आंधी का असर देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे...
राष्ट्रीय 
तेज आंधी-बारिश से हवाई सेवाएं अस्त-व्यस्त, एयर इंडिया के तीन विमान क्षतिग्रस्त

टीएमसी में टूट की अटकलें तेज, 14 सांसदों की भाजपा नेताओं से मुलाकात

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद अब तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) टूटती नजर आ रही है। पहले...
राष्ट्रीय 
टीएमसी में टूट की अटकलें तेज, 14 सांसदों की भाजपा नेताओं से मुलाकात

एआईसीसी सचिव सूरज हेगड़े के निधन से कांग्रेस में फैली शोक की ल​हर

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस सचिव एवं भारतीय...
राष्ट्रीय 
एआईसीसी सचिव सूरज हेगड़े के निधन से कांग्रेस में फैली शोक की ल​हर

पीएम मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले 12 साल में भारत ने देखे बड़े परिवर्तन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र में अपनी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देश की...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले 12 साल में भारत ने देखे बड़े परिवर्तन

बदायूं: नालों की सफाई के लिए बनीं विशेष टीमें: फात्मा रज़ा 

बदायूं। आगामी मानसून को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने शहर को जलभराव की समस्या से बचाने के...
उत्तर प्रदेश 

नपा बदायूं: सफाई व्यवस्था को लेकर मुख्य सफाई निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई 

बदायूं। नगर पालिका परिषद ने शहर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्य सफाई एवं खाद्य...
उत्तर प्रदेश 
नपा बदायूं: सफाई व्यवस्था को लेकर मुख्य सफाई निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई 

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा जनसुनवाई में शिकायतकर्ताओं की सुनी गयी समस्याएं

संत कबीर नगर, आज पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा जनसुनवाई को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने के...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा जनसुनवाई में शिकायतकर्ताओं की सुनी गयी समस्याएं

बिजनौर में किसानों के हितों से खिलवाड़ पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई

बिजनौर। जनपद में किसानों को निर्धारित दरों पर समय से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने सख्त रुख...
उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में किसानों के हितों से खिलवाड़ पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई