टीएमसी में टूट की अटकलें तेज, 14 सांसदों की भाजपा नेताओं से मुलाकात

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद अब तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) टूटती नजर आ रही है। पहले टीएमसी के कई विधायकों ने अलग गुट बनाया और अब यह टूट संसदीय दल तक पहुंच गई है। टूट की अटकलों के बीच सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के करीब 14 सांसद केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव के घर पहुंचे और बंद कमरे में बैठक की।

बैठक में राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले सुखेंदु शेखर भी शामिल हुए। सुखेंदु ने आज ही राज्यसभा और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे की घोषणा की थी। सूत्रों के अनुसार बैठक में पश्चिम बंगाल के मुख्?मंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव देब भी मौजूद रहे।

जन्मदिन पर योगी के लिए शुभकामनाओं का तांता, पीएम मोदी समेत कई नेताओ ने दी बधाई ये खबर भी पढ़े : जन्मदिन पर योगी के लिए शुभकामनाओं का तांता, पीएम मोदी समेत कई नेताओ ने दी बधाई

इस राजनीतिक हलचल के बीच तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी इंडी गठबंधन की बैठक के लिए दिल्ली में मौजूद हैं। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़ने वाले सुखेंदु शेखर ने मीडिया से बातचीत में आरजी कर अस्पताल मामले में तृणमूल कांग्रेस के रवैये की कड़ी आलोचना की। 

 नीट पेपर लीक मामले में शुभम खैरनार की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी ये खबर भी पढ़े :  नीट पेपर लीक मामले में शुभम खैरनार की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी

उन्होंने कहा कि आरजी कर अस्पताल मामले पर सार्वजनिक रूप से उन्होंने राय रखी थी। तब से पार्टी के भीतर उन्हें नजरअंदाज किया जाने लगा। सुखेंदु ने कहा कि उन्होंने कुछ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आंतरिक जांच की मांग की थी क्योंकि मेरा मानना था कि सबूतों को नष्ट करने में उनकी अहम भूमिका थी। इसके कारण उन्हें पार्टी से अलग थलग कर दिया गया था।

चंद्रपुर के कैंसर अस्पताल पर साइबर हमला, डेटा लॉक, हैकर्स ने मांगी 75 लाख की फिरौती ये खबर भी पढ़े : चंद्रपुर के कैंसर अस्पताल पर साइबर हमला, डेटा लॉक, हैकर्स ने मांगी 75 लाख की फिरौती

उल्लेखनीय है कि संसद में दलबदल विरोधी कानून को दरकिनार करने के लिए बागी गुट को दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता होती है। लोकसभा में भाजपा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बाद टीएमसी चौथी सबसे बड़ी पार्टी है। तृणमूल कांग्रेस के पास वर्तमान में लोकसभा में 28 और राज्यसभा में 13 सदस्य हैं।

पार्टी के अंदर बढ़ते असंतोष औ? विरोध को देखते हुए पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की और कुछ संगठनात्मक फेरबदल किए। चंद्रिमा भट्टाचार्य को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जिन्होंने सुब्रता बख्शी की जगह ली है। खास बात यह है कि बैठक में बागी खेमे से कोई भी उपस्थित नहीं था। बैठक में मदन मित्रा, शोभनदेब चट्टोपाध्याय, अशोक देब, चंद्रिमा भट्टाचार्य, अभिषेक बनर्जी जैसे पुराने नेता ही मौजूद थे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

लविवि छात्रों के साथ धरने पर बैठे सपा विधायक, सात दिन से जारी है प्रदर्शन

लखनऊ। सोमवार लविवि में छात्रों के निष्कासन और फीस बढ़ोत्तरी के विरोध में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को सातवें...
उत्तर प्रदेश 
लविवि छात्रों के साथ धरने पर बैठे सपा विधायक, सात दिन से जारी है प्रदर्शन

जनपद के नागरिकों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं - सदर विधायक

फिरोजाबाद, सदर विधायक मनीष असीजा ने लोक निर्माण विभाग द्वारा राजा का ताल से मक्खनपुर तक सर्विस लेन पर लगी...
उत्तर प्रदेश 
जनपद के नागरिकों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं - सदर विधायक

भाजपा सरकार में मंहगाई बढ़ने से किसानों के सामने पैदा हुआ खेती का संकट : अखिलेश

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजपा सरकार में मंहगाई बढ़ने से किसानों के सामने पैदा हुआ खेती का संकट : अखिलेश

ऑटो में छेड़खानी करने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में मारी गोली

लखनऊ। गाजीपुर इलाके में चलते ऑटो में व्यापारी की पत्नी से छेड़खानी करके नीचे फेंकने वाले बदमाश को पुलिस ने...