जनता को मंहगाई से राहत देने की बजाय पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है मोदी सरकार- प्रमोद तिवारी

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने घरेलू गैस सिलेण्डर की कीमतों में बढ़ोत्तरी पर बोला तीखा हमला

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों मे बढोत्तरी को मोदी सरकार द्वारा मंहगाई में भारी इजाफे के जरिए पूंजीपतियों की तिजोरी भरने का तीखा हमला बोला है। उन्होने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा जनता की जेब पर डांका डालने का कार्य अनवरत जारी है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल मे राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पूरी तरह असंतुलित हो गयी है।

सोमवार को लालगंज में पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि या तो पीएम मोदी को अर्थव्यवस्था को लेकर समझ नही है अथवा वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारी दबाव मे वित्तीय क्षेत्र में राष्ट्रहित की अनदेखी करने को मजबूर हो गये हैं। उन्होने कहा कि घरेलू गैस सिलेण्डर के जरिए गृहणियां खाना बनाया करती हैं। ऐसे मे सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि एक बार फिर केंद्र सरकार ने एलपीजी घरेलू गैस सिलेण्डर में उन्तीस रूपये प्रति सिलेण्डर की कीमत में भारी बढ़ोत्तरी की है। उन्होनंे कहा कि बीती सात मार्च को ही गैस सिलेण्डर की कीमत साठ रूपये प्रति सिलेण्डर बढ़ाई गयी थी। दाम बढोत्तरी का आंकडा रखते हुए उन्होने कहा कि इसी वर्ष तीन महीने के भीतर ही घरेलू गैस की कीमत उन्यासी रूपये प्रति सिलेण्डर बढ़ाई गयी है। उन्होने कहा कि मंहगाई में रोज इजाफा के चलते जनता के सब्र का बांध टूट रहा है।

आईटीआई छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, आईजीआरएस में शिकायत दर्ज  ये खबर भी पढ़े : आईटीआई छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, आईजीआरएस में शिकायत दर्ज

सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार के राज में मंहगाई तथा बेरोजगारी को लेकर जनता असहनीय बोझ से परेशान हो उठी है। उन्होने कहा कि मंहगाई की मार की पीडा झेल रही देश की जनता को किसी भी प्रकार की राहत मोदी सरकार नही दे पा रही है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह सरकार दिन प्रतिदिन जनता को और अधिक मंहगाई के दलदल में ढ़केलती जा रही है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की अदूरदर्शिता के कारण राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था भी बद से बदतर होती जा रही है। उन्होने कहा कि एक सप्ताह पूर्व कामर्शियल गैस सिलेण्डर में भी बयालिस रूपये प्रति सिलेण्डर तथा पांच किलो के छोटे गैस सिलेण्डर की कीमत भी ग्यारह रूपये बढ़ाई गयी थी। मीडिया से रूबरू कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल मे घरेलू गैस सिलेण्डर की कीमत तीन सौ रूपये से बढाकर महज तीन सौ पचास रूपये हुई थी तब पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित बीजेपी के तमाम नेता सिलेण्डर लेकर सड़कों पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होने कहा कि आश्चर्य है कि मोदी सरकार ने बीते बारह साल में घरेलू एलपीजी की कीमतों में साढ़े पांच सौ रूपये की भारी बढोत्तरी की है।

अपनी कमजोरियों दूर कर खुद में जागृत करें प्रकाश: साध्वी ऋतु भारती  ये खबर भी पढ़े : अपनी कमजोरियों दूर कर खुद में जागृत करें प्रकाश: साध्वी ऋतु भारती

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने सत्तारूढ़ दल की तरफ कड़वा सवाल दागा कि एलपीजी की आज नौ सौ अटठान्वे रूपये यानी लगभग एक हजार रूपये तक बढ़ती कीमतों से आज लोगों की रसोई का बजट बिगड़ रहा है तब स्मृति ईरानी समेत भाजपा के नेतागण की जुबान पर खामोशी क्यों है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि जरूरी चीजों की कीमतो में बार बार हो रही बढ़ोत्तरी से नाराज जनता मोदी सरकार को सही समय पर करारा जबाब देगी। उन्होने कहा कि मंहगाई तथा बेरोजगारी व राष्ट्रीय हितों पर केन्द्र की मोदी सरकार की विफलता भाजपा सरकार के देश से सफाये का अभी से साफ संकेत है। इसके पहले सांसद प्रमोद तिवारी ने कैम्प कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। यहां उन्होने जनसमस्याओं की सुनवाई भी की। वही बाबा घुइसरनाथ धाम में सांसद प्रमोद तिवारी ने दर्शन पूजन कर विधायक आराधना मिश्रा मोना के प्रयास से संचालित पर्यटन विकास से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति का जायजा भी लिया। सांसद प्रमोद तिवारी ने एक दिवसीय दौरे में ननौती, मंगापुर, पूरे बक्शी, उदयपुर, अठेहा, दलापटटी, लखहरा, सांगीपुर में भी लोगों से मिलकर स्थानीय विकास में सहयोग मांगा। ननौती तथा लालगंज में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी का गर्मजोशी से स्वागत भी किया।

 उद्घाटन किए जाने के बाद सोमवार को खुलेगा घाघरा घाट का पुल, आवागमन होगा बहाल ये खबर भी पढ़े :  उद्घाटन किए जाने के बाद सोमवार को खुलेगा घाघरा घाट का पुल, आवागमन होगा बहाल

इस मौके पर सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, आशीष उपाध्याय, डॉ0 अमिताभ शुक्ल, दृगपाल यादव, सुरेन्द्र सिंह ददन, पवन शुक्ल, शिवभीख सिंह, मोहित जायसवाल, राजू मिश्र, रामबोध शुक्ल, मंटू उपाध्याय, छोटे लाल सरोज, रामचंद्र तिवारी, आशीष कौशल, दारा सिंह, बीएन सिंह, पप्पू तिवारी, मुरलीधर तिवारी, सत्येन्द्र सिंह, त्रिभु तिवारी, अतुल शुक्ल, अभिनव शुक्ल, अक्षत तिवारी, शेरू खां, एबादुर्रहमान, बेलाल रहमानी, छोटे सिंह, विपिन शुक्ल, गुडडू सिंह, रामकृपाल पासी, शिवकुमार साहू आदि रहे।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

टीएमसी में टूट की अटकलें तेज, 14 सांसदों की भाजपा नेताओं से मुलाकात

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद अब तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) टूटती नजर आ रही है। पहले...
राष्ट्रीय 
टीएमसी में टूट की अटकलें तेज, 14 सांसदों की भाजपा नेताओं से मुलाकात

एआईसीसी सचिव सूरज हेगड़े के निधन से कांग्रेस में फैली शोक की ल​हर

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस सचिव एवं भारतीय...
राष्ट्रीय 
एआईसीसी सचिव सूरज हेगड़े के निधन से कांग्रेस में फैली शोक की ल​हर

पीएम मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले 12 साल में भारत ने देखे बड़े परिवर्तन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र में अपनी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देश की...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले 12 साल में भारत ने देखे बड़े परिवर्तन

बदायूं: नालों की सफाई के लिए बनीं विशेष टीमें: फात्मा रज़ा 

बदायूं। आगामी मानसून को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने शहर को जलभराव की समस्या से बचाने के...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं: नालों की सफाई के लिए बनीं विशेष टीमें: फात्मा रज़ा 

भारत में बढ़ा परमाणु हथियारों का जखीरा, पाकिस्तान से रणनीतिक बढ़त मिली

नई दिल्ली। भारत ने अपने परमाणु हथियारों के जखीरे में पिछले वर्ष की तुलना में वृद्धि दर्ज की है। अंतरराष्ट्रीय...
राष्ट्रीय 
भारत में बढ़ा परमाणु हथियारों का जखीरा, पाकिस्तान से रणनीतिक बढ़त मिली

उत्तर प्रदेश

बदायूं: नालों की सफाई के लिए बनीं विशेष टीमें: फात्मा रज़ा 

बदायूं। आगामी मानसून को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने शहर को जलभराव की समस्या से बचाने के...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं: नालों की सफाई के लिए बनीं विशेष टीमें: फात्मा रज़ा 

नपा बदायूं: सफाई व्यवस्था को लेकर मुख्य सफाई निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई 

बदायूं। नगर पालिका परिषद ने शहर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्य सफाई एवं खाद्य...
उत्तर प्रदेश 
नपा बदायूं: सफाई व्यवस्था को लेकर मुख्य सफाई निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई 

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा जनसुनवाई में शिकायतकर्ताओं की सुनी गयी समस्याएं

संत कबीर नगर, आज पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा जनसुनवाई को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने के...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा जनसुनवाई में शिकायतकर्ताओं की सुनी गयी समस्याएं

बिजनौर में किसानों के हितों से खिलवाड़ पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई

बिजनौर। जनपद में किसानों को निर्धारित दरों पर समय से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने सख्त रुख...
उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में किसानों के हितों से खिलवाड़ पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई